लालू 13 वीं बार बनेंगे RJD अध्यक्ष-क्या तेजस्वी के पंख कतरने की कोशिश

भाजपा बिहार में जब से लालू यादव को 13वीं बार rjd का अध्यक्ष पद सौंपा जा रहा है तो चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या इससे कहीं ना कहीं तेजस्वी की बढ़ती साख को झटका तो नहीं लगेगा और क्या इसके जरिए लालू ने बड़ी चतुराई से तेजस्वी के फैलते पंख कतरने की कोशिश तो नहीं की है। इसपर विपक्ष खासकर बीजेपी लगातार rjd को घेर रही है, वहीं राजनीतिक गलियारों में यह बात उठने लगी है कि तेजप्रताप को बाहर करने के बाद जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी का बयान आया था कि अब जो करेगा वो तेजस्वी ही करेगा, लगने यही लगा था कि इसके बाद rjd की बागड़ोर तेजस्वी के हाथों सौंप दी जाएगी। पर अचानक क्या हुआ कि बूढा शेर फिर से राजनीति में सक्रिय हो गया और अपने बेटे को साइड लाइन कर दिया। जी हां आप समझ ही गए होंगे की बूढे होते लालू यादव काफी बीमार भी रहने लगे हैं और ऐसे में अपनी गद्दी किसी और को नहीं कम से कम अपने बेटे को ही सौंप देते पर ऐसा कुछ हुआ नहीं , अंदर ही अंदर चर्चा ये भी चल रही है कि कहा कि लालू परिवार में पार्टी के शीर्ष पद को लेकर अंदर ही अंदर घमासान मचा है। सवाल यही है कि लालू को दोबारा अध्यक्ष बनना क्या इस अंदरूनी लड़ाई को खत्म करेगा या फिर आने वाले समय में यह और भड़क सकती है , वैसे बीजेपी लाली को 13 बार अध्यक्ष पद बनाए जाने के मुद्दे को लेकर जनता के बीत एक अलग ही रणनीती बनाने में लग गई है, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा , यह तो तेजस्वी के लिए ही शर्म की बात है कि एक तरफ वे बिहार के मुख्यमंत्री बनने का ख्याली पुलाव बना रहे हैं, दूसरी तरफ उनके पिता का भी उनपर भरोसा नहीं है तो जिस नेता पर उसके पिता और परिवार के लोगों का भरोसा न नहीं है, उसपर बिहार की जनता क्या भरोसा करेगी। बीजेपी ने यह भी तंज कसा कि लालू को अपने होनहार नौंवी फेल बेटे पर भरोसा ही नहीं है, वहीं jdu के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सजायाफ्ता लालू प्रसाद को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सवाल खड़े किए।आपको बता दें कि पिछले 28 वर्ष से लालू इस पद पर विराजमान हैं और इसपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी तंज कसते हुए rjd को लालू की “पारिवारिक कंपनी बताया उन्होंने कहा कि राजद की स्थापना से लेकर पिछले 28 वर्षों में एक ही व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा है, यह अपने आप में सब कुछ बयां कर देता है, पर इन सब के बीच चर्चाएं सबसे ज्यादा यही हैं कि तेजस्वी के पंख कतरने के लिए लालू ने यह कदम उठाया है

दामाद आयोग बहाना- पहले भाई अब बहन-बहनोई पर निशाना

बिहार में दामाद आयोग का मुद्दा लेकर तेजस्वी यादव जिस तरह से एग्रेसिव हो रहे थे उसपर एकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उन्हें जमकर सुनाया है और चिराग पासवान की पार्टी के एक सांसद ने उन्हें वास्तविकता का आईना दिखा दिया। दरअसल हाल ही में तेजस्वी ने बिहार के कईं आयोग में हुई राजनीतिक नियुक्तियों पर आवाज बुलंद की थी और कहा था कि जीतन राम मांझी के साथ jdu और चिराग पासवान की पार्टी के नेताओं को इन आयोगों में उंचे पदों पर बिठाया जा रहा है , यही नहीं तेजस्वी ने राज्य मंत्री अशोक चौधरी के रिश्तेदार को भी एक आयोग में जगह मिलने की बात भी उठाई थी, बस इस पर मांझी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कह दिया कि यह मुद्दा बताता है कि तेजस्वी और लालू परिवार के अंदरूनी कलह क्या हैं, मांझी ने कहा भाई को तो पहले ही घर से बाहर निकाल दिया है। अब बहन और बहनोई को बाहर करने के लिए दामाद का मुद्दा उठाया जा रहा है, ताकि भविष्य में राजनीती में सक्रिय बहन-बहनोई को कोई पद ना मिले और उन्हें किसी से चनौती ना मिले। वहीं ‘दामाद आयोग’ पर चिराग पासवान की पार्टी के सांसद अरुण भारती ने भी पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव 13वीं बार rjd के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। कोई और दावेदार था ही नहीं और तेजस्वी यादव लोकतंत्र की बात करते हैं, जबकि rjd के लोकतंत्र नहीं, बल्कि पूरी तरह से तानाशाही और परिवारवाद का बोलबाला है। वहीं bjp ने भी rjd को घेरते हुए कहा कि लालू को अपने बेटे तेजस्वी तक पर भरोसा नहीं है और सजायाफ्ता होने के बाद भी खुद ही अध्यक्ष बन गए। यही नहीं bjp ने यह भी तंज मारा कि तेजस्वी एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री बनने के ख्याली देख रहे हैं और दूसरी तरफ खुद उनके पिता को उनपर भरोसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।