Bihar -दो बड़े कारण लालू नहीं चाहते ओवैसी का साथ

बिहार में लालू प्रसाद यादव ने ओवैसी के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद कर दिए हैं , पिछले काफी समय से ओवैसी आस लगाकर बैठे थे कि उन्हें लालू की बदौलत महागठबंधन में जगह मिल जाएगी पर लालू ने औवैसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, इसके पीछे दो बड़ी वजह बताई जा रही हैं पहला लालू यादव किसी भी कीमत पर अपने मुस्लिम वोटर्स किसी के साथ नहीं बांटना चाहते क्योंकि मुस्लिम बहुल इलाकों में ओवैसी जितने ज्यादा मजबूत होंगे, लालू उतने ही कमजोर होते चले जाएंगे ये बात लालू पिछले चुनावों में भुगत चुके हैं और फिर महागठबंधन के दलों में चुनाव लड़ने के लिए सीटों को लेकर पहले से ही तमाम तरह की कलह चल रही है,एक तरफ कांग्रेस को 70 से कम सीटें नहीं चाहिए तो दूसरी तरफ कम्यूनिस्ट पार्टी भी पिछली बार की 16 सीटों से ज्यादा सीटे देने के लिए दबाव बना रखा है, फिर मुकेश साहनी अपना राग अलाप रहे हैं। फिर इन परिस्तथितयों में लालू चाह कर भी ओवैसी को महागठबंधन में शामिल करके सीटों के बंटवारे में एक और पार्टी का बखेड़ा नहीं सहेंगे।फिर दूसरी बड़ी बात जिसके कारण कांग्रेस सबसे ज्यादा औवेसी का विरोध कर रही है कि अगर औवेसी को महागठबंधन में शामिल कर लिया जाता है तो बीजेपी की b टीम होने का टैग उसपर से हट जाएगा और ये कांग्रेस के लिए ठीक नहीं होगा क्योंकि अभी तक बीजेपी की बी टीम बताकर कांग्रेस मुस्लिम वोटर्स को अपने पाले में लेकर आ रही है और कांग्रेस को मुस्लिम वोट भी बहुत मिलते हैं जो ओवैसी के महागठबंधन में आने से कांग्रेस को मिलने बंद हो सकते हैं।

Maharashtra —राज ठाकरे क्यों बोले जो काम बाबा साहेब ने नहीं किया फणडवीस ने कर दिया

महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत ज्यादा हलचल मची हुई है और हो भी क्यों ना सालों बाद उद्वव ठाकरे और राज ठाकरे का मिलन हुआ है , इससे ठाकरे परिवार में तो क्या दोनों दलों के कार्यकर्ताओं , नेताओं में भी जोश है। क्योंकि इस समय दोनों ही दलों की हालत खस्ता चल रही है और दोनों को ही एक दूसरे की जरूरत भी है वैसे सच्चाई यह भी है कि जब तक उद्वब बीजेपी के साथ रहे, मुख्यमंत्री भी बने तब तक उन्होंने राज ठाकरे को घास नहीं डाली पर पिछले कुछ समय से उनकी पार्टी का भी डाउनफाल शुरू हो गया है, ज्यादातर नेता। एकनाथ शिंदे की पार्टी में चले गए और ऐसे में उद्वव को अपने भाई की याद आ ही गई। दूसरी तरफ राज ठाकरे ने भी इस मौके को तुरंत लपक किया क्योंकि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी का आस्तिव तो खत्म होने के कगार पर ही है। देखना यही है कि इन दो भाइयों का मिलन क्या आने वाले समय में NDA के लिए सिरदर्द बन सकता है , क्योंकि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का लंबे समय बाद एक पर मंच आना और गले मिलना महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।सबसे अहम बात यह रही कि इस मिलन से राज ठाकरे कुछ ज्यादा ही प्रसन्न दिखे और एक तंज भरे अंदाज में मंच पर बोल ही बैठे कि जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो फडणवीस ने कर दिया, हम दोनों को साथ लाने का काम।राजठाकरे ने कहा यह भी कहा कि 20 साल बाद मैं और उद्धव एक साथ आए हैं, जाहिर एक तरह से महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दी गई कि अब ठाकरे परिवार को मुकाबला करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।