BIHAR नीतीश को तोड़ने तेजस्वी का नया दांव

सभी जातने हैं कि एक समय में चिराग और बिहार के cm नीतीश कुमार के बीच छतीस का आंकड़ा रहता था, पर NDA में शामिल होने के बाद इन रिश्तों में थोडी मिठास आनी शुरू हुई पर यह भी सभी को पता होगा कि यह मिठास दिल से कम राजनीतिक मजबूरी ज्यादा थी, और अब एक बार फिर जब से चिराग बिहार में बहुत ज्यादा एक्टिव हो रहे हैं उनके और नीतीश के रिश्ते गडबड़ाने लगे हैं। बस शायद इसी बात को फायदा तेजस्वी यादव उठाना चाह रहे हैं और वो खुलकर चिराग पासवान के सपोर्ट में , उन्हें प्रसन्न करने के लिए बयान दे रहे हैं, हाल ही में तेजस्वी ने चिराग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तनातनी भुनाने की भी कोशिश की और चिराग को नीतीश पर भरोसा न करने की सलाह भी दे डाली, और कहा कि चिराग खुलकर अपना विजन रखें, उन्हें पूरा एक्टिव रहना चाहिए और किसी की परवाह नहीं करनी चाहिए। मतलब साफ है कि तेजस्वी ने सीधे इशारा कर दिया कि बिहार में चिराग को किसी से दबने की जरूरत नहीं है, तेजस्वी चिराग पासवान को वह अपना बड़ा भाई मानने की बात भी करते हैं और एक न्यूज चैनल पर दिए एक इंटरब्यू में तेजस्वी यह भी कहते हैं कि चिराग को वो हमेशा शादी करने की सलाह देते हैं। वह चिराग पासवान से मिलते हैं तो सियासी बातें कम होती हैं और पारिवारिक और सामाजिक मुद्दों पर बातें ज्यादा। इस बयान के बाहर आते ही चर्चाएं चल निकली हैं कि क्या तेजस्वी चिराग को अपने पाले में लाने की कवायद में लगे हैं,

BIHAR के 4 नेताओं पर कैसे भारी पड़े PM मोदी


सब राजनीतिक दल जानते हैं कि बिहार में दलित वोट बहुत ज्यादा हैं और किसी भी नेता या पार्टी की हार जीत का बड़ा कारण बन सकते हैं, और यही कारण है दलितों का मसीहा बनने के लिए तेजस्वी तो क्या चिराग तो क्या जीतनराम मांझी तो क्या प्रशांत किशोर सभी लाइन में लगे हैं और हर कोई अपने आप को दलितों का सबसे बड़ा नेता बताने की कोशिश में लगा है, पर हाल ही में बिहार के दलितों पर हुए एक सर्वे ने किसी और को चौकाया होगा या नहीं पर दलितों के नेता बनने की कोशिश करने वाले इन नेताओं की तो जरूर रातों की नींद गायब कर दी होगी, जी हां नेशनल कॉन्फेडरेशन और द कन्वर्जेंट मीडिया ने अपने में बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलितों के सबसे बड़े नेता हैं , दलितों मतदाताओं में वो सबसे ज्यादा लोकप्रिय पाए गए। सर्वे से नीतीश कुमार को झटका लगा है क्योंकि महादलित में उनकी पकड़ कमजोर पड़ती दिखी , यह सर्वे बिहार के कोसी, मिथिलांचल, सीमांचल, भोजपुर, चंपारण और मगध-पाटलिपुत्र क्षेत्रों में किया गया और 47.51% दलितों ने मोदी के पक्ष में वोट दिए, पर यह सर्वे मोदी के लिए भले सुखदायक हो पर एनडीके के लिए नहीं क्योंकि इसी सर्वे में महागठबंधन को एनडीए से ज्यादा समर्थन मिला आपको बता दें यह सर्वे 10 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच हुआ और इसमें 49 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया। अब इस सर्वे के आने से एनडीए में जरूर चिंता होनी शुरू हो गई हैं क्योंकि चुनाव करीब है और जनता कांग्रेस -RJD की तरफ भाग रही है।आपको बता दें कि बिहार में अनुसूचित समुदाय की 23 जातियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।