Bihar में गजब- राहुल का झूठ फिर पकड़ा गया

बिहार में आजकल गजब ही हो रहा है, बिहार से कईं ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का वोट चोरी का आरोप खुलेआम झूठा साबित हो रहा है और बीजेपी इसे पूरी तरह से भुना रही है, हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक वीडियो शेयर किया और राहुल गांधी पर करारा वार किया इस वीडियो में एक महिला राहुल गांधी से शिकायत करती है कि वोटर लिस्ट में उसका नाम नहीं है। लेकिन पता चलता है कि महिला को वार्ड सचिव ने ही राहुल गांधी से शिकायत करने को कहा था , समझ गए ना राहुल से झूठ बोलने को कहा था। सबको पता है कि बिहार में इस समय राहुल और तेजस्वी समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर हैं। और वो लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं और ऐसे में इस तरह के वीडियो के सामने आने से इन नेताओं की भद पिट रही है। जेपी नड्डा ने राहुल पर तंज कसते हुए एक वीडियो भी शेयर किया जो बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है इसमें कहा जा रहा है कि खड़ा हूं आज भी वही…जहां मेरा झूठ पकड़ाया, सच सामने आया, और मैंने अपना मजाक बनवाया… खड़ा हूं आज भी वहीं। आपको बता दें राहुल के यह झूठ वाला वीडियो औरंगाबाद में बना था।

ASSAM एक बार फिर हिमंत बिस्वा शर्मा राहुल पर भड़के

पता चला है कि बिहार के बाद असम में भी जल्दी ही वोट पुननिरीक्षण प्रक्रिया यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू हो जाएगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभी से इसको लेकर राहुल गांधी पर हमला करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं और sir क लेकर हिमंत बिस्वा सरमा बहुत सीरियल हैं और यही कारण हैं उन्होंने बिहार में चल रहे sir का विरोध करने पर राहुल को जम कर सुनाया है सरमा ने पूछा है कि राहुल क्या चाहते हैं उन्हें खुद नहीं , वह चुनाव आयोग जाकर और वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने के लिए अनुरोध कर सकते हैं पर उनकी कोई दिलचस्पी ही नहीं है, सरमा ने यह भी कहा कि अगर वोटर लिस्ट गलत है, तो कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना विधानसभा चुनाव कैसे जीते, कांग्रेस जीते तो सब ठीक नहीं तो सब गलत ,मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में sir होना बहुत जरूरी है क्योंकि “असम के नदी के किनारे वाले इलाकों के अलावा कुछ अन्य जगहों पर मरे हुए लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल हैं यही नहीं शादीशुदा बेटियों के नाम भी हैं और इन इलाकों में वोटिंग करीब 100 प्रतिशत होती है, SIR ही फर्जी वोटर्स को बाहर करने का तरीका है आपको बता दें कि असम में आखिरी बार सन 2005 में वोटर लिस्ट का इंटेंसिव रिवीजन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।