राहुल कब तक चुनाव आयोग को लेकर झूठ बोलेंगे

राहुल गांधी का जो चुनाव आयोग पर एक और हमला हुआ है वो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके पहले एक एटम बम फोड़ चुके हैं राहुल गांधी। ऐसा उनका दावा है। हाइड्रोजन बम फोड़ने की तैयारी है। लेकिन इस बीच उन्होंने एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चुनाव आयोग पर हमला किया है कि चुनाव आयोग जो है वो उन बूथ्स पर वोट हटा रहा है या वोट रिमूव कर रहा है जो कांग्रेस के वोटर्स हैं। हालांकि इसको लेकर के उन पर जब काउंटर क्वेश्चन किया जा रहा है तो उनके पास जवाब नहीं है लेकिन वो इस तरह की बात कर रहे हैं। अब जैसे राहुल गांधी ने आलंदा में एक बीएलओ के रिश्तेदार को वोट के वोट डिलीट होने का दावा किया। जब पूछा तो बताया गया कि एक पड़ोसी ने वोट किया है। जब पड़ोसी से पूछा गया तो उसको इस बारे में जानकारी नहीं है। कोई सूर्यकांत है उसके नाम पर 12 वोट डिलीट किए गए हैं। गोडाबाई कोई है उनके नाम पर है। इस तरह के बहुत सारे उनके दावे हैं जो सब्सटेंशिएटेड नहीं है। ये एक बड़ी मुश्किल है राहुल गांधी के लिए जिसका वो जवाब नहीं कर पा रहे हैं। अब चुनाव आयोग जो है वो उनके पूरे दावों को नकार चुका है कि उनके जो दावे हैं झूठ है उन पर कोई प्रमाण नहीं है। ये जब उन्होंने एटम बम फोड़ा था तब हालांकि राहुल गांधी ने एक धमकी दी है कि अभी उनका हाइड्रोजन बम आना है। लेकिन क्या ये जो राहुल का दावा है कि वो हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। एटम एटम बम फोड़ चुके हैं या जिस तरह की बात कर रहे हैं। क्या इन सब आरोपों को अगर वो सब्सटशिएट नहीं हो रहे हैं तो कोई सीरियसली ले रहा है? मुश्किल है। शायद राहुल गांधी अपनी इमेज को और खराब कर रहे हैं।
दुनिया मोदी की दीवानी पर विपक्ष को ना भाए PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री को वीडियो मैसेजिंग के द्वारा लगभग देश के सभी बड़े नेताओं ने बधाई दी। चाहे वो यूरोप के कंट्रीज हो, चाहे वो अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति का तो फोन आ गया था। चाहे वो पुतिन हो, चाहे वो नेतननिया हो, चाहे और बहुत सारे नेता न्यूजीलैंड हो सब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश किया लेकिन जो उम्मीद वो उम्मीद तो नहीं है, लेकिन कम से कम एक बेसिक शिष्टाचार के नाते कि भारत में जो हैं लोग वो भी उनको बधाई करें ऑब्वियसली उनकी पार्टी के लोगों ने तो उनको बधाई दी ही , लेकिन विपक्ष ने जिस तरह से उनके बर्थडे पर बात की जैसे कांग्रेस के नेताओं ने एक वीडियो डाला जिसमें एक महिला अपने लड़के को मार रही है। तो ये कांग्रेस के एक नेता का ट्वीट है कि अगर यही काम साहब की मां ने किया होता तो देश को आज ये जो दिन देख रहे हैं नहीं देखने
पड़ते। वो सीधा कमेंट प्रधानमंत्री पर था। एक और प्रवक्ता कांग्रेस की उन्होंने प्रधानमंत्री का एक 2014 का बहुत डल पिक्चर और एक बहुत बढ़िया पिक्चर 2025 का शेयर किया और दिखाया ये बदलाव है। हालांकि इसका जवाब भी उनको मिला ,समझने की बात है। ग्लोबल कम्युनिटी एक ऐसे व्यक्ति को फोन करके वीडियो मैसेजेस के माध्यम से विश कर रही है और भारत के नेता उसका माखौल उड़ा रहे हैं और व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। ये निश्चित तौर पर दुखद भी है और इसका राजनीतिक फायदा तो निश्चित तौर पर नहीं होने जा रहा है।
Bihar —तेजस्वी की धमकी क्या सच हो रही

बिहार के चुनाव और किसी भी समय घोषित हो सकते हैं। इस तरह की खबरें आ रही हैं कि बिहार के चुनाव जल्दी ही घोषित हो सकते हैं। तो बिहार पर दो बातें करता हूं। पहला विपक्ष की महागठबंधन की और दूसरा एनडीए की। महागठबंधन की बात करते हैं। अभी-अभी जो है चुनाव अधिकार वोटर अधिकार यात्रा खत्म हुआ है। लेकिन वोटर अधिकार यात्रा खत्म होते ही तेजस्वी ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है। और उस यात्रा में एंप्लॉयमेंट की बात हो रही है अब इसमें जो ये तेजस्वी यादव की यात्रा है उसमें कांग्रेस को नहीं बुलाया गया है या शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस की एक रैली हुई थी अभी उसमें भी तेजस्वी को बुलाया गया था लेकिन तेजस्वी नहीं गए थे। सीट को लेकर के कांग्रेस जो है वो जो वोटर अधिकार यात्रा है उसके बाद इतना उत्साहित है कि वो 70 75 की मांग कर रही है और उप मुख्यमंत्री की मांग कर रही है। दूसरी तरफ़ जो है अह तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी ने एक इशारा या धमकी दे दी है कि अगर कांग्रेस उनकी शर्तों पर नहीं मानेगी या नहीं तैयार होगी तो वो पूरे 243 सीट पर लड़ने के लिए तैयार हो जाए तैयार है। तो यह एक ऐसा मसला है जो बिहार में बहुत तेजी से चल रहा है और तेजस्वी जो है बहुत अग्रेसिवली कैंपेन भी कर रहे हैं।
क्या NDA चुनाव में 225 के आसपास सीट जीतेगी

अब बिहार चुनाव से जुड़ा एक और मसला एनडीए को लेकर के। एनडीए में जो प्रमुख तीन अगर आप दलों को मान ले तो भारतीय जनता पार्टी जनता दल यू और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास इनके चाचा जो पशुपतनाथ पारस है वो महागठबंधन के साथ हैं। अब चिराग पासवान से अक्सर यह प्रश्न किया जाता है कि जिस तरह की बात वो कर रहे हैं उससे क्या एनडीए में की एकता विखंडित हुई है क्या एनडीए की एकता पे कोई संदेह है ? दूसरी तरफ
वो उम्मीद ये कर रहे थे कर रहे हैं कि उनको लगभग 40 सीटें दी चुनाव लड़ने के लिए दी जाए। दावा उनका यह है कि उनको पांच सीटें दी गई थी और पांच की पांचों जीत गए हैं। तो इसलिए उनकी दावेदारी बनती है। लेकिन जनता दल उनको किसी भी कीमत पर 20 सीट से ज्यादा नहीं देने के लिए तैयार है। और कमोबेश ऐसी ही मंशा भारतीय जनता पार्टी की भी है। तो क्या इन सब परिस्थितियों में
एनडीए एक साथ रहेगी? एक साथ वो करेगी? तो इन सब प्रश्नों के जवाब में चिराग पासवान ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए बहुत मजबूती के साथ एकजुट है। एकजुट होकर के चुनाव लड़ेगी और उन्होंने प्रेडिक्ट भी कर दिया कि एनडीए जो है इस बार के चुनाव में 225 के आसपास सीट जीतेगी जो अपने आप में थोड़ा सा अविश्वसनीय है। थोड़ा सा क्या काफी अविश्वसनीय है। 243 में 225 सीट जितना अह महाराष्ट्र के चुनाव जैसा होगा। अह जो अभी
कम से कम नहीं दिख रहा है। इसलिए कि तेजस्वी की रैलियों में भीड़ ठीक-ठाक इकट्ठा हो रही है। कम से कम उनका जो अपना वोटर है मुस्लिम यादव वो एकजुट नजर आ रहा है। प्लस चुनाव आयोग के खिलाफ जिस तरह से कैंपेन चला रहे हैं वो भी महत्वपूर्ण है। वो भी बहुत दिख रहा है कि लोग उनको उस मामले में सुन
रहे हैं।
