किस नेता ने चाणक्य को कह दिया हमें हिंदूत्व मत सिखाओ

चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बीजेपी चाणक्य अमित शाह ने ऐसा क्या कह दिया जिससे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे इतने जबरदस्त नाराज हो गए और चाणक्य को जमकर खरी खोटी सुनाई। दरअसल हाल ही में तमिलनाडू सरकार ने चेन्नई हाईकोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रक्रिया शुरू की है और उद्धव ठाकरे ने खुलकर इसका समर्थन किया था ,इसी पर अमित शाह ने लोकसभा में अपने एक बयान में उद्धव ठाकरे को घेर लिया । उन्होंने कहा इसे वोट बैंक की राजनीति बताया और कहा कि आजादी के बाद इतने सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई जज से अगर फैसला दे, तो उसके खिलाफ महाभियोग लाया जाए। बस इसी बात से नाराज उद्वव भी अपना पारा खो बैठे और महाराष्ट्र के नागपुर में विधानमंडल के शीलकालीन सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे ने यह तक कह दिया कि अमित शाह मुझे हिंदुत्व न सिखाएं। उद्वव ने यह भी कहा कि जिन्ना की कब्र पर किसने सिर रखा, इससे बहुत सी चीजें सामने आएंगी। नवाज शरीफ का केक किसने खाया? इससे बहुत कुछ सामने आएगा। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के लेकर भी उद्वव का गुस्सा सामने आया और उन्होंने कहा कि जब अमित शाह का बेटा पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल रहा होता है, तो उनका हिंदुत्व कहां चला जाता है? क्योंकि पाकिस्तान ही हमारे देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधिया कर रहा है, उद्धव ठाकरे यहां भी नहीं रुके और वंदे मातरम् पर भी बीजेपी को घेर लिया , ठाकरे ने कहा कि वंदे मातरम कहते समय उन्हें इस बात पर ध्यान नहीं जाता कि मेरी भारत माता कितनी तकलीफ में है।

 

डिंपल यादव किस मुद्दे पर खड़ी हो गई Rahul Gandhi के साथ

अभी कुछ समय पहले की ही बात है बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने जमकर SIR के खिलाफ रैलियां की , और कहा कि सरकार इसके जरिए जनता को बेरोजगारी महंगाई के मुद्दे से Divert कर रही है और लगता है अब यूपी समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी राहुल के सुर में सुर मिला दिया है, जी हां लोकसभा में डिंपल ने भी SIR को लेकर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की , उन्होंने कहा कि SIR पर सरकार 11 साल बाद क्यों जाग गई, क्या इसके पहले देश में घुसपैठिए नहीं थे, डिंपल ने कहा कि असल में आज, मुख्य मुद्दे ये हैं कि युवाओं के लिए नौकरियां नहीं हैं, और रिजर्वेशन खत्म करने की कोशिश की जा रही है और इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए SIRको सामने लाया जा रहा है। पर लगता है कि राहुल गांघी की बोली बोलने वाली डिंपल शायद बिहार में कांग्रेस का हाल भूल गई , जहां राहुल का sir विरोध का मुद्दा पूरी तरह से ना केवल फ्लाप रहा बल्कि जनता को नाराज भी कर दिया और उसने कांग्रेस को बिहार में हाशिये पर ही पहुंचा दिया है। तो डिंपल जी संभल जाइए यूपी में आपको चुनाव लड़ना है कहीं कांग्रेस जैसा हाल ना हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।