UP -योगी ने कैसे पसीने छुडवाए अखिलेश यादव के 

लगता है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है जिसको जब मौका मिलता है दूसरे को डाउन करने का प्रयास करता है , अब हाल ही में अखिलेश ने योगी पर आरोप लगाया था कि वह SIR में समाजवादी पार्टी के वोट कटवा रहे हैं। पर अब योगी के हाथ कुछ ऐसी जानकारी लगी है जिससे अखिलेश यादव के पसीने छूटने शुरू हो गए हैं। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले ही मुख्यमंत्री योगी ने खुलकर कहा कि  कप सिरप जांच के मामले में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है, योगी ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को वो स्थिति है कि भूल बार-बार करता रहा धूल चेहरे पर थी और आईना साफ़ करता रहा। आपको बता दें देशभर में कप सिरप ने बहुत से बच्चों की जान ले ली है जिससे इसकी बिक्री पर  बैन लगा दिया गया है  यूपी में भी राज्य स्तर की एसआईटी टीम इस मामले  की जांच कर रही है और इसी जांच के दौरान पता चला कि समाजवादी के लोग इस सिरप को बनाने वाले गलत लोगों का साथ दे रहे हैं और इसी को लेकर योगी ने समाजवादी पार्टी को कटघरे में खडा कर दिया है।

इस गलती की सजा सिर्फ हार है अखिलेश जी

कांग्रेस के वोट काटने के आरोपों की  धीरे धीरे अपने आप ही हवा निकल रही है, जनता इसे रिजेक्ट कर चुकी है और कांग्रेस के कईं साथी इस बात को समझ चुके  हैं और इसके साथ खड़े नहीं दिखते हैं।  इसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सांसद सुप्रिया सुले का नाम सबसे प्रमुख है जिन्होंने हाल ही में वोट चोरी अभियान से किनारा कर लिया पर लगता है यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अभी तक लग रहा है कि यूपी में वोट चोरी का मुद्दा उनकी जीत का रास्ता बना सकता है इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पर घेरने का अवसर नहीं छोड़ते , अब अखिलेश ने वोट चोरी को लेकर एक नया आरोप जड़ दिया है कि योगी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी sir अभियान के तहत  समाजवादियों का वोट काटने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। यही नहीं अखिेलेश ये भी कहकर अपना मजाक ही उड़वा रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी जहां भी जाते हैं  वहां अधिकारियों के कान में फुसफुसाते हैं और  वोट काटने का आदेश दे देते हैं।  अखिलेश ने योगी के यूपी में चार करोड़ वोट कटने के बयान पर भी सवाल खडे कर दिए और कहा कि अभी तक निर्वाचन आयोग के आंकड़े नहीं आए तो  मुख्यमंत्री को कैसे पता चल गया कि 4 करोड़ वोट कट गए हैं। वैसे जिस तरह बिहार की जनता ने कांग्रेस -RJD के वोट चोरी आरोपों को धता बताते हुए उन्हें हार का रास्ता दिखा दिया  क्या यूपी में भी अखिलेश के साथ यही होने वाला है, समझदारी तो यही है कि अखिलेश इस बात को जितनी जल्दी समझ जाएं उतना उनके लिए बेहतर ही होगा।

मजदूरों का हित है तो क्यों दुखी है विपक्ष 

लगता है विपक्ष ने कमर कस ली है कि सरकार के हर काम,  हर अभियान का विरोध करेंगे और इसे जनता विरोधी बताने के लिए लगातार बयानबाजी  भी करेंगे, आपको बता दें कि संसद में मनरेगा योजना का नाम बदलने के लिए जो बवाल विपक्ष मचा रहा है तो  समझना यह जरूरी है कि आखिर यह योजना है  क्या और विपक्ष बिना किसी बात के इसके लिए इतना  हंगामा मचा रहा है, दरअसल  साल  2005 में  संसद की ओर से गरीब मजदूरों को साल के कुछ महीने  रोजगार की गारंटी के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम  यानी नरेगा को पास किया था  पर इसी योजना का नाम 2 अक्टूबर 2009 को बदलकर मनरेगा यानी महातमा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम रख दिया, यानी महात्मा गांधी का नाम बाद में जोडा गया और यही बात संसद में  शिवराज चौहान ने बोली और कहा कि अपने चुनावी फायदे के लिए कांग्रेस ने इस योजना में महात्मा गांधी का नाम जोड़ा था , ये योजना तो पहले  नरेगा के नाम से ही जानी जाती थी,  पर 2009 के चुनाव में कांग्रेस को गांधी याद आ गए और इसका नाम बदल दिया गया, चौहान ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि आज सरकार  इसके लाभ का दायरा बढ़ाने के लिए नई योजना  ला रही है तो विपक्ष को क्यों परेशानी हो रही है। जहां पहले इस योजना में गारंटी वाले रोजगार के दिनों की संख्या 100 थी, पर अब से 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई  है। साथ ही 220 रुपये की रोजाना मजदूरी को बढ़ाकर 240 रुपये प्रतिदन कर दिया गया है। यह योजना अब तक केंद्र सरकार चलाती थी पर अब इसको और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए राज्य सरकार को भी इसमें भागीदारी दी गई है, पर इन सब बातों को साइड लाइन करके विपक्ष केवल इस योजना का नाम बदलने के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है , पर इससे खुद विपक्ष की नीयत पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।