Maharastra देवेंद्र फणडवीस क्या शतरंज खेला सब धाराशायी

 

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की जोड़ी ने महायुति को मुंह की खिला दी, 288 में से 215 सीटें जीतने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐसी शतरंज बिछाई कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे जैसे अनुभवी नेताओं को चारों खानों चित कर दिया। पहले देवेंद्र फडणवीस ने अपने गठबंधन में मतभेद पर चुप्पी साधे रखी, शिंदे और पवार से मतभेदों को कभी उजागर नहीं किया। फिर विधानसभा चुनाव के बाद से देवेंद्र फडणवीस ने निकाय चुनाव अलग-अलग लड़ने की वकालत शुरू कर दी।जिससे चुनावी माहौल में कन्फ्यूजन बना रहा और last में गठबंधन के साथ और कुछ चुनिंदा सीटों पर फ्रेंडली फाइट करके विपक्ष को धाराशायी कर दिया। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे की अपील के बाद भी कांग्रेस अलग चुनाव लड़ने की स्टैंड पर कायम रही। यही नहीं चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगभग 38 जनसभा की,जबकि दूसरी ओर न तो उद्धव ठाकरे प्रचार के लिए बाहर निकले, ना ही उनके विधायक पुत्र आदित्य ठाकरे। जिन दिनों महाराष्ट्र में प्रचार अपने चरम पर था, उन्हीं दिनों आदित्य ठाकरे वोट चोरी के विरुद्ध अभियान में राहुल गांधी के साथ सुर में सुर मिला रहे थे। वोट चोरी के विरुद्ध अभियान चलाते दिखाई दे रहे थे। शायद यही कारण रहा ना केवल बीजेपी ने बंपर सीटे हासिल की बल्कि एकनाथ शिंदे शिवसेना ने 57 नगराध्यक्ष जीते और ‘ब्रांड ठाकरे’ की हवा निकाल दी ।

Congress चंदा देने वाली कंपनियां भी भाग रही

काफी पुरानी कहावत है डूबते जहाज को हर कोई छोड़ कर भागना शुरू कर देता है, आजकल कांग्रेस की तुलना डूबते जहाज से ही की जाती है, एक तरफ लगातार उनके बड़े छोटे नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी को चंदा देने वालों ने भी कांग्रेस से मुंह मोड़ना शुरू करके कांग्रेस को करारा झटका देना शुरू कर दिया है, जी हां आंकड़ों से पता चला है कि कांग्रेस पार्टी को चंदे के रूप में मिलने वाली रकम में 43 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है, जहां 2023-24 में कांग्रेस को 1,129 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, वहीं 2024-25 तक पहुंचते पहुंचते चंदे की रकम 522.13 करोड़ रुपये में ही सिमट गई, वैसे कांग्रेस अकेली नहीं है tmc भी उसके साथ ही खड़ी नजर आ रही है जिसे पिछले वर्ष के 618.8 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 184.08 करोड़ रुपये का चंदा मिला, लेकिन इन सब के बीच सदस्यता के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी BJP को बंपर चंदा मिला है, 2024-25 में bjp को रिकॉर्ड तोड़ चंदा 6,654 करोड़ रुपये मिले हैं , हाल ही में BJP ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें इसने इस बात का खुलासा किया कि पिछले साल के मुकाबले इसे इस साल 68 प्रतिशत ज्यादा चंदा मिला है। बीजेपी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 2018 में शुरू किए गए इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत कंपनियों और लोगों को अपनी पहचान सार्वजनिक किए बिना राजनीतिक दलों को दान देने की अनुमति थी। पर फरवरी 2024 में सर्वोच्च न्यायालय ने यह योजना को रद कर दिया। इलेक्टोरल बॉन्ड खत्म होने के बाद यह पहला वर्ष है, जिसमें भाजपा को चंदे के रूप में इतनी बड़ी रकम मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।