By Neeta Abuja

 

Acupressure पवाइट की मदद से ठीक करें आंखों की Dryness और गले की खिचऱिच

आंखों में ड्राईनेस हो जाती है या आंखें थक जाती है। मोबाइल देखते हुए, टीवी देखते हुए, पेपर पढ़ते हुए, कोई बुक पढ़ते हुए आंखें थक भी जाती है और आजकल तो छोटे बच्चों में भी हो रहा है कि आंखे ड्राई हो जाती है, तो ड्राई आइज के लिए बहुत अच्छे पॉइंट्स हैं। अगर
आप इनको नियमित रूप से करेंगे। तो ड्राई आइज के लिए बहुत अच्छे पॉइंट्स है। वो मैं आपको बताती हूं कि कैसे हैं वो। एक तो आप अपनी आंखों के नीचे आप टैपिंग करें। अपनी आंखों के नीचे और ऊपर आइब्रोज़ के ऊपर यह साइडों पर इसको आप बेशक आप 20 बार करो, 50 बार करो, 100 बार करो। इसका कोई भी आपको हानि नहीं होगी दूसरा हमारे आइब्रोज़ जहां से शुरू होते हैं। यहां पर हमारे एक्यूप्रेशर पॉइंट्स हैं। इन पॉइंट्स को दबाओगे, जब आप दबाओगे तो आप खुद फील करोगे कि यहां पे छोटा सा आपको गड्ढा महसूस होगा। वो उस गड्ढे के ऊपर आपने प्रेशर देना है आपने। दूसरा ये कि आपने आंखों के नीचे आंखों के नीचे यहां पे हड्डी है। और जो हमारी आंखें हैं वो एक कैविटी के अंदर है। तो वो कैविटी के अंदर आपने इस तरह से दबाना है अपनी आंखों को बीच में से। यह हमारा आइब्रो का सेंटर है आइब्रो के सेंटर से दबाना है।

Colour Therapy भी होती है बहुत कारगर

और कुछ एक्यू प्रेशर पॉइंट्स लाइट ब्लू कलर के पेन की मदद से रिंग बना लेनी है अपने हाथ के सिर्फ इंडेक्स फिंगर के मिडिल पॉइंट मिडिल जॉइंट पे। मिडिल जॉइंट पे आपने ये रिंग बना लेना है ब्लू कलर से। क्योंकि यह हमारा प्रतीक है। बहुत सिंपल सा रीज़ है इसका साइंटिफिक रीज़ मैं आपको देती हूं क हमारा यह प्रतीक है विशुद्धि चक्रा का। विशुद्धि चक्रा का रंग है लाइट ब्लू। तो लाइट ब्लू कलर से जब आप इसको करके आप रखते हो आप दिन में करोगे तो आपका हाथ कई बार धुल जाता है। कई बार मिट जाता है। हाथों से बहुत काम होते हैं। लेकिन रात को अगर आप करोगे तो ये आपका लगा ही रहेगा एज इट इज। तो इसलिए आप यहां पे ये लगाएं लाइट ब्लू कलर दोनों इंडेक्स फिंगर के मिडिल जॉइंट पर, दूसरा अंगूठे पर हमारी आंखें हैं। दो आंखें हैं। ये आप बहुत सिंपल सा लॉजिक है। इसके अंदर कोई
हार्ड एंड फास्ट रूल नहीं है और ना कोई इसके अंदर कोई रॉकेट साइंस है। ये सब ये है कि ये हमारे हेड पॉइंट्स हैं सारे जैसे हेड पॉइंट्स होते हैं। तो ये हमारा अंगूठे का जो पॉइंट है यहां पे हमारी आंखें हैं। ये आंखों के पॉइंट्स आप दबाते जाएं। ये आंखों के पॉइंट्स ये हैं। यहां पे आप दबाते जाओ। कई बार ऐसे होता है कि एग्जैक्ट पॉइंट नहीं आपको लोकेट हो पाता। कोई बात नहीं। आप अपनी आंखों के पॉइंट्स इस तरह से दबाते जाएं। क्या होता है कि आंखों की ड्राईनेस हो जाती है। आंसू सूख जाते हैं आंखों के और इचीनेस शुरू हो जाती है। तो वो इचीनेस कम करने के लिए आप इस तरह से इस पॉइंट को अगर दबाएंगे तो ये ठीक होने शूरू हो जाते हैं। आप यह पॉइंट्स को आप घर बैठे-बैठे ऐसे भी कर सकते हो जिनको कोई आंखों की प्रॉब्लम है।

 

गले की समस्या दबाएं ये Points देखें Magic

आजकल गले का बहुत ज्यादा जैसे एसी में ज्यादा बैठ जाते हैं तब गला खराब हो जाता है। कुछ खट्टा खा लेते हैं तो सेंसिटिव है। गला तो जल्दी खराब हो जाता है। तो इसलिए जो गले के पॉइंट्स हैं वो मैं आपको बताती हूं। छोटे-छोटे पॉइंट्स हैं वो आप दबाइए और आपका वायरल जिस वजह से है देखो आपको वायरल बुखार हो जाता है तो आप खुद तो नहीं दबा सकते क्योंकि इतनी हिम्मत भी नहीं रहती और अपना मन भी नहीं करता लेकिन आप किसी और को कह सकते हो गले में दर्द है इंफेक्शन है उसके लिए बहुत अच्छे ये पॉइंट्स हैं यहां पूरे अंगूठे में उपर हमारी आंखें फिर नाक है और इसके नीचे हमारा गला आ जाता है तो इस लाइन के ऊपर ये जो अंगूठे में बीच की लाइन है दोनों हाथों मे पॉइंट तो ये इधर आप ब्लू कलर भी लगाएं क्योंकि गले का हमारा हमारा जो चक्रा आता है वो हमारा ब्लू आता है। तो ब्लू कलर से जैसे आसमानी रंग होता है उस तरह का ब्लू कलर आप यहां पे लगाएं और साथ में इसको इस तरह से ऐसे प्रेस करते जाएं अंगूठे के साथ ये अंगूठा इसके साथ आपने वॉक करना है जैसेअगूठे के साथ यहां पे क्योंकि अंगूठे से बहुत ज्यादा प्रेशर लगता है। तो अंगूठे से आप ऐसे वॉक करें और अंगूठे से ही और गले के आपको बहुत राहत मिलेगी। इंस्टेंट फर्क पड़ता है

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।