पार्टी के अंदर ही मची अंदरूनी कलह

बिहार के दो प्रमुख दलों के नेता आजकल पार्टी के अंदर ही मची अंदरूनी कलह से परेशानी में हैं, बिहार में चुनाव सर पर हैं ऐसे में दोनों ही पार्टी प्रमुखों के लिए यह कलह बड़ी सिरदर्द बन गई है । एक तरफ उन्हें चुनावी रणनीती तैयार करनी है, विपक्ष को हराने की योजनाएं बनानी हैं पर दूसरी तरफ इनका ज्यादातर समय पार्टी के अंदर की कलह को सुलझाने में वेस्ट हो रहा है , और साथ ही विपक्षी दलों को इन्हें घेरने का भी पूरा मौका मिल रहा है। जी हां हम यहां बात कर रहे हैं बिहार के दो प्रमुख दल जेडीयू और RJD की। इन दलों के भीतर हो रही उठा-पठक से एक तरफ ना केवल नीतीश कुमार परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ लालू यादव और तेजस्वी यादव की भी रातों की नींद गायब हो चुकी है।

JDU में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर नीतीश परेशान

सबसे पहले बात करते हैं JDU में चल रही तनातनी की। पार्टी में नीतीश के बाद कौन, इसको लेकर वर्चस्व की जंग शुरू हो गई है। चर्चाएं तो जेडीयू में कई गुट बनने की हैं पर मुख्य टकराव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के बीच शुरू हो चुका है। जब से नीतीश ने संजय झा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है उनके अंदर नीतीश के बाद पार्टी में नंबर दो होने का मुगलता पनप गया है। वैसे संजय झा के महत्व को समझा जा सकता है क्योंकि वह आरएसएस से हैं और जेडीयू और भाजपा के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं। माना जाता है कि विपक्षी गठबंधन से नीतीश को वापसी एनडीए में लाने में संजय झा की खास भूमिका रही है। अब हाल ही में उन्होंने , नीतीश की सलाह पर आईएएस की नौकरी छोड़ कर जेडीयू में आए मनीष वर्मा को डाउन करने के लिए एक आदेश जारी कर दिया। इसमें नीतीश कुमार की ओर से उन्हें जिलों में कार्यकर्ता समागम का दायित्व सौंपने के काम को स्थगित कर दिया गया । अब जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा जो नीतीश के बाद दूसरे नंबर का पावर सेंटर माने जाते हैं उनमें और संजय झा में जबरदस्त तनातनी शुरू हो गई है जिससे नीतीश बहुत परेशान हैं। वैसे चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ठीक पांच साल पहले भी नीतीश ने इसी तरह की स्थिति पर कड़ा निर्णय ले लिया था। जीं हां उस समय जेडीयू के दो कद्दावर नेताओं आरसीपी सिंह और प्रशांत किशोर में जबरदस्त गुत्थमगुत्था हो गई थी , नीतीश ने दोनों को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था। देखना है कि क्या इस बार भी नीतीश कोई कड़ा कदम उठाएंगे।

RJD में परिवार के सदस्य ने ही नाको चने चबवाए

अब बात करते हैं RJD कैंप की। लालू यादव के घर में भी वर्चस्व’ की लड़ाई तेज हो गई है और चुनौती देने वाले कोई और नहीं लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप हैं जो अपने तेवर और अंदाज से कईं बार परेशानी पैदा कर देते हैं। अब फिर इस बार तेज प्रताप ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान कर उन्होंने तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ा दी है। तेजप्रताप आरजेडी में अपना अलग वर्चस्व स्थापित करना चाहते हैं और इस कारण वो कईं बड़े कारनामे कर चुके हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से उलझ चुके हैं। यहां तक की लालू को हस्तक्षेप कर नाराज जगदानंद को मनाना पड़ा। अब तेज प्रताप ने बिना किसी की सलाह लिए अपनी हसनपुर सीट छोड़ कर महुआ की पुरानी सीट से अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। महुआ से आरजेडी के टिकट पर मुकेश रोशन अभी विधायक हैं। वैसे तेज प्रताप यादव महुआ से पहले भी विधायक रहे हैं। हाल ही में उन्होंने साफ कह दिया कि वो अगला चुनाव महुआ से ही लड़ना पसंद करेंगे। तेज प्रताप के इस ऐलान से मुकेश रोशन को इतनी पीड़ा पहुंची कि वे कैमरे के सामने ही रोने लगे। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मुकेश रोते हुए कह रहे हैं कि लालू का बेटा होने के कारण वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।