नीतीश के मानसिक स्वस्थ पर लगातार हमला-RJD और प्रशांत किशोर एक साथ

बिहार की राजनीति लगातार गरमा रही है, जल्द चुनाव आने वाले हैं और हर पार्टी जीतने के लिए कोई भी दांव पेंच खेलने को तैयार बैठी है, अब चूंकि नीतिश कुमार मुख्यमंत्री हैं और एनडीए की सरकार बनी हुई है इसलिए नीतिश विपक्ष के पूरी तरह से निशाने पर हैं खासतौर पर RJD और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के। अब कहने को तो प्रशांत किशोर और RJD के बीच भी छ्तीस का आंकड़ा रहता है और प्रशांत किशोर लालू के राज को जंगलराज कहने से बाज नहीं आते हैं, पर जब नीतिश पर हमला करने की बात आती है तो लगता है कि दोनों पार्टियां एक ही नाव और मुद्दे पर सवार होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के दांव खेल रही हैं , जी हां देखा जा रहा है कि दोनों ही पार्टी के नेता चाहे वो तेजस्वी हों, लालू हों या फिर प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के मानसिक स्वस्थ को लेकर उन्हें पूरी तरह से घेरने की कोशिश में हैं।

बेराजगारी, पलायन , भ्रष्टाचार मुद्दे हुए गायब

अब सवाल यही उठ रहे हैं कि नीतीश का मानसिक स्वस्थ इन दोनों पार्टियों के लिए इतना important हो गया कि तेजस्वी विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज की बात भूल चुके हैं यहीं नहीं बिहार से लगातार होते पलायन बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी पीछे छूट गए हैं, दूसरी तरफ प्रशांत किशोर भी अपने favorite topic भ्रष्टाचार को भुला कर बस हर जगह यही गाते फिरते हैं कि नीतीश को भूलने की बीमारी लग चुकी है और यदि उन्हें अपने सभी अधिकारियों के नाम याद हैं तो वह राजनीती ही छोड़ देंगे

BIHAR की जनता को पसंद नहीं नीतीश का अपमान-फल भुगतना पड़ सकता

लेकिन ये बाते शायद बिहार की जनता को इतना नहीं लुभा पा रही हैं , बिहार में एक बड़ा तबका नीतिश के काम और उनके व्यवहार का कायल है नीतीश कुमार आज भी महिलाओं को लेकर किए गए काम के काऱण उनमें बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। साथ ही, जो उनके आधार वोट हैं, और ऐसे में नीतिश की लगातार होती बेज्जती उन्हें रास नहीं आ रही शायद यही कारण है कि हाल ही में तेजस्वी राष्ट्रगान का अपमान करने पर नीतिश को घेरने की कोशिश कर रहे हैं पर लगता है कि ये मुद्दा talk of the town नहीं बन पा रहा है उल्टे इसको लेकर वो खुद फंस रहे हैं क्योंकि JDU भी गड़े मुर्दे उखाड़ रही है और JDU प्रवक्ता अभिषेक झा एक वीडियो के जरिए RJD पर पलटवार कर रहे हैं। वीडियों में राबड़ी देवी राष्ट्रगीत के दौरान बैठी हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के समय बात करते दिख रहे हैं । यही नहीं अभिषेक झा ने लालू यादव द्वारा एक बार तिरंगा उल्टा फहराने की घटना को भी हवा दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।