BIHAR! नीतीश का इस्तीफा मांगना कितना है जायज?

मुस्लिम महिलाओं का हिजाब पहनकर काम करना? स्कूल जाना? इलाज करना या  कोई अवार्ड लेना क्या जायज है? बिहार में घटी एक घटना के बाद यह मामला बिहार तो क्या पूरे देश में एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।दरअसल हाल ही में बिहार में नए नियुक्त हुए आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM नीतीश कुमार ने हिजाब पहनकर नियक्ति पत्र लेने वाली एक महिला का हिजाब खींच लिया था,  बस यह मामला तूल पकडता जा रहा है। हालांकि CM के पक्ष में विपक्षी नेता पप्पू यादव ने यह तक कह दिया कि एक पिता की हैसीयत से CM ने यह किया। पर गलत सोच रखने वाले लोगों को तो जैसे मौका ही मिल गया, मुस्लिम समाज तो क्या विपक्ष के तमाम नेता इस मामले को भुनाने की कोशिश में लग गए हैं, और नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, पर इन सब के बीच बहुत से लोगों ने  हिजाब के खिलाफ अपने तर्क देने शुरू कर दिए और नीतीश को सपोर्ट कर रहे हैं, लोगों को कहना है कि एक तरफ इरान और अफगानिस्तान में मुस्लिम महिलाएं हिजाब से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं अपनी जान दे रही हैं, और हमारे देश में कुछ मुसलिम संगठन राजनीती रोटियां सेकने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।  वैसे यह भी सोचने वाली बात है कि क्या एक मुसलिम महिला हिजाब पहनकर मरीजों का इलाज कर सकती है, कोर्ट में जाकर अपने client का केस लड़ सकती है। क्या भरे समारोह में मुस्लिम महिला हिजाब पहनकर अपना नियक्ति पत्र ले सकती है। जनता समझदार है।

BIHAR -लालू सोच रहे होंगे अच्छा है जो चुनाव नहीं जीता- कारनामे ही कुछ ऐसे  

बिहार चुनाव से पहले जब लालू ने अपने बडे बेटे तेजप्रताप को ना केवल घर निकाला बल्कि पार्टी निकाला दे दिया था तो काफी चर्चा चली थी कि इससे RJD पार्टी को बहुत नुकसान होगा, पर राजनीती के पुराने खिलाड़ियों ने इस साफ तौर पर नकार दिया और सीधे सीधे कह दिया कि बिहार राजनीती में तेजप्रताप की कोई हैसीयत ही नहीं तो वो किसे कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, और इसके पीछे बड़ी वजह यही है कि तेजप्रताप को जनता उनके कारनामों के कारण कभी भी सीरियस नहीं ले पाई है, अब कुछ समय पहले इंस्टाग्राम रील्स में तेजप्रताप कृ्ष्ण और शिव भगवान के उपासक के रूप में दिखे, इससे पहले वो पूरा कृष्ण रूप धारण करके चर्चा में आ गए थे, और अब तेजप्रताप एक नए अवतार में बिहार की सड़कों में घूम रहे हैं और हंसी का पात्र भी बन रहे हैं। जी हां लालू के बड़े लाल को आजकल पटना की सड़कों पर कावासाकी कंपनी की सुपरबाइक चलाते हुए देखा जा रहा है और वो भी फिल्म धूम के स्टाइल में। इस बाइक का हरा रंग और बैकग्राउंड में चलता धूम फिल्म का गाना—धूम मचा ले धूम बिहार की जनता को शायद यही सोचने पर मजबूर कर रहा है कि गनीमत है कि ये नौटंकी करने वाले नेता , चुनाव नहीं जीते नहीं तो राजनीती को ही नाटक करने का अखाड़ा बना देते वैसे आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव की नई Kawasaki बाइक जो अपनी रफ्तार और रेसिंग लुक के लिए विश्वभर के युवाओं में बहुत famous है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।