बिहार में पिछले कुछ समय से बीजेपी नेता हैरान -परेशान दिख रहे हैं, कारण है jdu मुखिया और मुख्यमंत्री का बीमार होना, अब नीतीश बीमार क्या पड़े हैं राज्य में राजनीती को लेकर नई नई कहानियां सामने आने लगी हैं और इससे सबसे ज्यादा चिंता बीजेपी खेमे में हैं क्योंकि बिहार में जल्द चुनाव होने वाले हैं और नीतीश बीजेपी के लिए तुरूप का इक्का ही है जो आजकल ठंड़ा होकर घर बैठा हुआ है और सबसे अहम नीतीश के बाहर ना दिखने से कांग्रेस और rjd इसे खुलकर nda में टूट बताकर मजे ले रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि बिहार की राजनीती कैसे गरमाई। बीमारी का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस और कर्पूरी जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लिया और इसी वजह से एनडीए में खटपट की अफवाहें और ज्यादा फैल रही हैं। अब जब नीतीश चुनाव प्रचार से दूर हैं तो संभावना यही वयक्त की जा रही है कि एनडीए में बिखराव हो सकता है।क्योंकि नीतीश की बीमारी लंबी चली तो एनडीए के छोटे छोटे दल जो अपने को बड़ा और कद्दावर चेहरा दिखाने की कोशिशों में लगे रहते हैं उनको भी मौका मिलेगा इन्होंने पहले से ही डिमांड का पहाड़ खड़ा कर रखा है। और दूसरी तरफ jdu में कोई सेकंड लाइनर नहीं होने के कारण पार्टी में विभाजन भी हो सकता है।जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा बीजेपी को ही उठाना पड़ेगा।

महाकुंभ में चाणक्य की डुबकी क्यों बनी विवाद का कारण


राजनीती इतनी गंदी होती जा रही है कि चाहे आस्था हो चाहे हादसा हो या किसी की मौत भी हो गई हो , नेतागण उसमें भी अपनी राजनीती की रोटियां सेकने से बाज नहीं आते हैं। अब महाकुंभ की बात ही ले लीजिए , 144 साल बाद आने वाले इस महाकुंभ में नहाने का लोगों में इतना क्रेज, इतनी आस्था है जो पहले शायद ही कभी देखने को मिलेगी पर कुछ नेता इसपर भी टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं, कांग्रेस अधयक्ष मल्लिकारजुन खरगे पहले भी कईं बार कई विषयों पर विवादास्पद टिपणियां देकर चर्चा में आ चुके हैं और महाकुंभ को लेकर उन्होने जो टिप्पणी की है उससे बीजेपी में तो क्या आम जनता के बीच भी वह बहुत ट्रोल हो रहे हैं और निंदा हो रही है। दरअसल हाल ही में अमित शाह के महाकुंभ स्नान पर खरगे ने तंज कसा था कि क्या डुबकी लगाने से लोगों को रोजगार मिलेगा, गरीबी मिट जाएगी, यही नहीं खरगे ने यह तक कह दिया की भाजपा नेता जब तक डुबकी लगाते रहे जब तक कि यह कैमरे पर अच्छा shot ना आ जाए। बस इस बयाने के बाद खरगे की जबरदस्त निंदा हो रही है भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महाकुंभ हजारों वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक रहा है और क्या खरगे, राहुल और सोनिया गांधी किसी और धर्मों के विरुद्ध ऐसी टिप्पणियां कर सकते हैं, पात्रा ने यह तक कह दिया कि क्या आप पूछ सकते हैं कि क्या इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने से गरीबी मिट जाएगी।

कमाल सबसे ईमानदार पार्टी ने सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं


दिल्ली चुनाव सिर पर हैं और ऐसे में हर पार्टी की कोशिश है कि विपक्षी दल की कुछ ना कुछ ऐसी खामी हाथ लग जाए जिससे उसे जनता के बीच डाउन किया जा सके और वोट कटने से बचें । और अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस और बीजेपी को एक ऐसा ही हथियार मिल गया है जिसको लेकर दोनों ही पार्टी के नेता आप को पूरी तरह से घेरने की तैयारी में जुट गए हैं । दरअसल स्वयंसेवी संस्था एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने एक रिपोर्ट जारी की है और बताया है कि आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं उसके 70 में से 44 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। यही नहीं और भी ज्यादा चौकान वाली बात ये हैं कि गंभीर आपराधों की श्रेणी में आने वाले 29 उम्मीदवार भी आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। यानी जो पार्टी अपने आप को सबसे ज्यादा ईमानदार होने का दम भरते नहीं थकती उसी पार्टी के लगभग 63 फीसदी उम्मीदवार किसी ना किसी अपराध में लिप्त पाए गए थे। बस इसी बात पर congress और bjp दोनों ने ही आप के खिलाफ जबरदस्त मोर्चा खोल दिया है।

कुल उम्मीदवारों में से 5 उम्मीदवार अरबपती हैं

वैसे एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में दिल्ली की 70 सीटों पर अलग अलग दलों से खड़े हुए 699 उम्मीदवारों के बारे में और भी कईं दिलचस्प जानकारी पेश की हैं। जैसे की इस बार चुनाव लड़ने वाले कुल उम्मीदवारों में से 5 अरबपतियों की श्रेणी में शामिल हैं और इनमें से भाजपा के तीन उम्मीदवार अरबपति हैं। वहीं, कांग्रेस और आप का एक प्रत्याशी अरबपति की लिस्ट में हैं। भाजपा के सबसे ज्यादा (12 फीसदी उम्मीदवारों के पास 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपति है। जबकि कांग्रेस के 7 और आम आदमी पार्टी के 6 उम्मीदवारों के पास 50 करोड़ की संपति है।

324 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव सिर्फ 5वीं से 12वीं क्लास तक ही पढ़े

और सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात ये हैं कि डिजिटल दुनिया और २१ वी सदी में पहुंचकर भी चुनाव लड़ रहे 324 प्रत्याशि 5वीं से 12वीं क्लास तक ही पढ़े हुए हैं, अब ऐसे लोग यदि दिल्ली की सत्ता संभलते हैं तो बस दिल्ली का क्या हाल हो सकता है बताने की जरूरत नहीं है। बीच घोषित की है। इसके अलावा 322 ने खुद को ग्रैजुएट या इससे ज्यादा पढ़ा-लिखा घोषित किया है। इसके अलावा 18 उम्मीदवारों ने खुद को डिप्लोमाधारक बताया है। कुल 29 प्रत्याशियों ने खुद को असाक्षर बताया है। इसके अलावा 6 उम्मीदवारों ने अपने को सिर्फ साक्षर लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।