Bihar —Congress -RJD के नेता क्यों विद्रोह पर उतरे

बिहार में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे हैं इंडि गठबंधन में सीट बंटवारे के लेकर घमासान मचना शुरू हो गया है, पता चला है कि कांग्रेस और rjd के बहुत से नेता इस बात से नाराज हैं कि नये दलों के शामिल होने से उनकी पार्टी में सीट कटौती हो सकती है, दरअसल ये बात भी जोर पकड़ रही है नए और छोटे दल सीट जीतने की इतनी क्षमता नहीं रखते फिर भी उनके लिए ongress और rjd का सीट समीकरण बिगाड़ा जा रहा है।खासतौर पर विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को गठबंधन में शामिल करने को लेकर काफी रोष हैं , मुकेश साहनी ने अपने जीवन में एक भी चुनाव नहीं जीता है, फिर भी उन्हें बिहार की राजनीति में उनको दी जाने वाली अहमियत से कांग्रेस के कईं नेता नाराज है। कहा यही जा रहा है कि आने वाले समय में यही बातें इन दोनों दलों में बड़ी कलह का कारण बन सकती है। पता चला है कि नए दलों के कारण 2020 चुनाव के मुकाबले में congress 12 और rjd 14 सीटें कम लेने पर फिलहाल राजी तो हो गई है लेकिन इससे उठ खड़ी हुई अंदरूनी कलह के चलते फाइनल में क्या होगा किसी को पता नहीं है। दोनों पार्टियों ने ये सीटे , विकासशील इंसान पार्टी लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी (पारस गुट) और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए छोड़ी हैं जो गठबंधन के नये सहयोगी हैं। वहीं दूसरी तरफ cm चेहरे को लेकर भी गठबंधन में जबरदस्त खींचातानी चल रही है।तेजस्वी cm बनने को तैयार बैठे हैं और राहुल गांधी उसपर मौन धारण किए हुए हैं , दूसरी तरफ मुकेश साहनी भी डिप्टी cm पद के लिए अड़े हुए हैं.

Bihar के दिग्गज दूसरों को जीताया खुद कभी चुनाव नहीं जीते

बिहार के चुनाव आने वाले हैं और हर कोई बिहार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को उत्सुक है तो आज हम बात करते हैं उन नेताओं जिन्होंने दूसरों को चुनाव जितवा कर top पर पहुंचा दिया पर खुद कभी विधानसभा या संसद नहीं पहुंच पाए और हमेशा इन्हें थिंक टैंक के रूप में ही जाना गया। जैसे सबसे पहल नाम कांग्रेस नेता सीताराम केसरी का नाम आता है जिन्होंने कई लोगों को ऊंचाइयों पर पहुंचाया पर वे खुद सिर्फ एक बार चुनाव जीते। उन्हें हमेशा राज्यसभा और विधान परिषद में भेजा गया , फिर कैलाशपति मिश्र ने विक्रमगंज विधानसभा से सिर्फ एक बार चुनाव जीता पर पार्टी के लिए हमेशा बहुत काम किया इसी तरह केबी सहाय, दारोगा प्रसाद राय, राधानंदन झा, नागेन्द्र झा, ताराकांत झा, वीजी गोपाल जैसे दिग्गज नेता भी जीत नहीं पाए सांसद नहीं बन पाए, कभी लालू प्रसाद के लंगोटिया यार रहे डा. रंजन प्रसाद यादव ने लालू प्रसाद के साथ बैठ कर विधायक से लेकर सांसद और मंत्री भी बनाए पर चुनाव से अपने को अलग रखा। दो बार उन्हें राज्यसभा भेजा गया , बाद में वो पाला बदलकर jdu में आ गए इसी तरह जनरल से सांसद बनने की तमाम कोशिश करने वाले एस के सिन्हा भी फेल रहे। कहा यही जाता है कि संगठन-पार्टी चलाना, टिकट बांटना, मंत्री बनना एक बात है लेकिन खुद चुनाव जीतना बिल्कुल अलग है और यही कारण है सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी के लिए लोगों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया पर अपनी जीत हासिल नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।