BJP के तेज तर्रार युवा सांसद क्यों कहते हैं सब नफरती चिंटू

पिछले साल हुए लोक सभा चुनावों में कर्नाटक से जीत कर आए तेज तर्रार युवा सांसद तेजस्वी सूर्य को जहां एक ओर उनको हिन्दू कट्टरवाद का पोस्टर बॉय करार देती है वहीं विपक्षी दलों ने उनको नफरती चिंटू की उपाधि से नवाजा है। मात्र अठाईस साल की युवा अवस्था में लोक सभा पहुंचे तेजस्वी काफी समय पहले से ही सुर्खियों में छाए रहते हैं चाहे वह उनकी उलूल जलूल हरकतें हों या फिर एक समुदाय विशेष के प्रति नफरती बयानबाजी। तेजस्वी बैंगलोर दक्षिण संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते हैं जहां से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री एचएन अनंत कुमार छह बार यहाँ से सांसद रहे थे जिनका पिछले वर्ष देहांत हो गया । लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी का टिकिट काट दिया जबकि प्रदेश भाजपा ने उनके नाम की सिफारिश की थी। इस हरकत से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा था। भाजपा आलाकमान ने तेजस्वी को इसलिए चुना गया क्योंकि वो युवा हैं, बहुत सक्रिय रहते हैं और बढ़िया वक्ता हैं। उन्हें चुने जाने के पीछे वो फैसला भी एक कारण है जिसके तहत सभी राज्यों में अधिक से अधिक युवा लोगों को टिकट देने का निर्णय हुआ था। तेजस्वी का राजनीतिक सफर कम उम्र में शुरू हो गया। उन्होंने सबसे पहले बीजेपी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को जॉइन किया. तेजस्वी ने छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लिया और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत की। युवाओं से जुड़ने की उनकी क्षमता और राष्ट्रवादी आदर्शों के प्रति उनके जुनून ने जल्द ही पार्टी नेतृत्व का ध्यान आकर्षित किया। 2019 के लोकसभा चुनावों में तेजस्वी ने प्रतिष्ठित बेंगलुरु दक्षिण सीट से चुनाव लड़ा।

चुनावी राजनीति में अपेक्षाकृत नए होने के बावजूद उन्होंने अपने विरोधियों को एक बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की थी. बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से तेजस्वी सूर्या ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर 2019 तक कुल 17 बार चुनाव हुए थे। इनमें 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की. जबकि 3 बार जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते। साल 1991 से लगातार 8 बार बीजेपी इस सीट से जीत रही है।

समाप्त

RSS के favourite हैं  क्या तेजस्वी  

वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे हैं और इस समय बीजेपी के युवा मोर्चे के महासचिव हैं। उनके चाचा रवि सुब्रमान्या बासावानागुड़ी से बीजेपी एमएलए हैं। तेजस्विनी के टिकट के लिए सबकुछ तय हो गया था। यहां तक कि बीएस येदियुरप्पा ने अनंत कुमार के साथ अपनी दोस्ती के कारण उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था। आरएसएस ने तेजस्वी का नाम सुझाया था जिसे बीजेपी ने स्वीकार कर लिया था और यह फैसला इसलिए भी लिया गया क्योंकि बेंगलुरू में युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है।

तेजस्वी चुनाव के दौरान तब विवादों में उस समय आए जब उन्होंने कहा कि सभी भारत विरोधी ताक़तें मोदी को रोकने के लिए एकजुट हो गई हैं। जबकि मोदी का एजेंडा है एक नया भारत बनाने का, उनका एजेंडा है उन्हें रोकने का। उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है. अगर आप मोदी के साथ हैं, आप भारत के साथ हैं। अगर आप मोदी के साथ नहीं हैं, तो आप भारत विरोधी ताक़तों को मज़बूत कर रहे हैं।

क्यों काटा गया Star प्रचारक की लिस्ट से नाम 

भाजपा के इस युवा सांसद एक उड़ते विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की छिछोरी हरकत और ममता को बंगाल में पानी पिलाने वाले बयान का खामियाजा तब भुगतना पड़ा जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची में से तेजस्वी सूर्या का नाम काट दिया। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने तंज कसा।

तेजस्वी द्वारा राहुल गांधी को लेकर एक बयान को लेकर भी बड़ा बवाल मचा कि राहुल विदेश में बैठे अपने आकाओं को जाकर अपने काम की रिपोर्ट देते हैं’ कम आयु में लोकसभा सदस्य चुने जाने वाले तेजस्वी सूर्या को लेकर कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए सूर्या को ‘नफरती चिंटू’ करार दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि जब अपने ही घर में यह हाल है तो समझ लेना चाहिए कि पार्टी में उनकी क्या अहमियत बची है

9 साल की उम्र में अपनी पेंटिंग बेचीं थी और  रकम दान की कारगिल फंड में 

तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जाने-माने और युवा चेहरों में से एक हैं और लोकसभा में बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद हैं. 16 जनवरी 1991 को जन्मे तेजस्वी अपनी स्पष्ट वक्तव्य कौशल और कट्टर राष्ट्रवाद के कारण भारतीय राजनीति में तेजी से प्रमुखता से उभरे हैं. बीजेपी ने एक बार फिर से उन्हें बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से उतारा है. इस सीट पर पार्टी का कब्जा साल 1991 से है. ये बीजेपी का गढ़ और सुरक्षित सीट मानी जाती है. यहां कांग्रेस सिर्फ एक बार 1989 में जीती है। तेजस्वी सूर्या का जन्म 16 नवंबर 1990 को हुआ है और वह बेंगलुरु के ही रहने वाले हैं. उनके पिता एलए सूर्यनारायण एक्साइज के जॉइंट कमिश्नर रहे हैं। तेजस्वी सूर्या ने 9 साल की उम्र में पढ़ाई के दौरान अपनी पेंटिंग बेचीं थी और उस रकम को सेना के कारगिल फंड में दान कर दिया था सूर्या बेलगाम के सेंट पॉल हाई स्कूल पढ़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।