BJP को बिहार में दिया किसने बड़ा झटका

बिहार में चुनावों को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है, होगी भी क्योंकि इस बार चुनाव में ना केवल बीजेपी jdu और rjd के बीच मुकाबला है बलिक इस बार कांग्रेस पूरे जोरशोर से मैदान में है और प्रशांत किशोर की नई पार्टी ने इन सभी को चिंता में डाल ही दिया है, पर माना यही जा रहा है कि आपरेशन सिदूर के बाद बिहार में बीजेपी और jdu दोनों ही edge पर हैं, पर कहते हैं ना राजनीति में तब तक खुश ना हो जब तक जीत ना जाओं, bjp को बिहार में करारा झटका लगा है , जी हां उनके एक बड़े कद्दावर नेता को 2 साल की सजा सुना दी गई है कोर्ट ने अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव एवं सुरेश यादव को को दो-दो वर्ष का सश्रम कारावास और एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड सुनाया। अर्थदंड न देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह बात फैल रही है और बिहार में कांग्रस और rjd को bjp को घेरने का एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया था, कल तक विपक्ष आपरेशन सिॆदूर की सफलता के कारण ज्यादा बोल नहीं पा रहा था पर आज बीजेपी नेता का जेल जाना उनके लिए चुनाव से पहले एक बड़ा हथियार हाथ लग गया, अब bjp पार्टी से लिए यह embarrassments की ही बात है। अब देखना यही है कि bjp इसको कैसे counter करती है।

अधिकारियों के होश उड़े जब मिली योगी दरबार में जाने की धमकी

यूपी में विकास कार्य तो धडाधड हो रहे हैं पर इन सब के बीच कई बीजेपी नेताओं को लगातार यह शिकायत है कि कुछ पुराने अधिकारी जानबूझकर काम करवाने का टेंडर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी में favourite रहे नेताओं के जान-पहचान वाले लोगों को ही दे रहे हैं, अब तक यह शिकायतें अंदर ही अंगर चल रही थी पर हाल ही में बीजेपी नेताओं का गुस्सा इस भेदभाव पर जमकर बाहर निकल गया और उन्होंने सीधे योगी के दरबार में जाने की धमकी दे डाली। दरअसल हाल ही में हापुड़ में नाले के शिलान्यास कार्यक्रम में सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने आयोजकों पर जानबूझकर उनका अपमान करने के लिए उन्हें इस कार्यक्रम से दूर रखा । पर जब बात आगे बढ़ी तो पता चला कि विधायक इस बात पर गुस्सा हैं कि प्राधिकरण ने नाला निर्माण का टेंडर बहुजन समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे और अब आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी को दे दिया है। विधायक इस बात पर भी गुस्सा थे कि इससे पहले भी बीजेपी से जुडे लोगों को काम का टेंडर देने की बजाय इस समाजवादी पार्टी और मायावती की पार्टी के लोगों को दिया जा रहा है , अधिकारी अभी भी योगी सरकार से अपनी निष्ठा दिखाने की बजाय इन पुराने दलों से दिखा रहे हैं। और इसी बात की शिकायत जब विधायक ने योगी से करने की धमकी दी तो वहां उपस्थित अधिकारियों के होश उड़ गए, जाहिर सी बात है कि योगी के राज में अगर यह होगा तो बाबा किसी को बखशेंगें थोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।