Smriti Irani and Bansuri Swaraj | Arvind Jain, Kritajna Naik
दिल्ली में चुनाव से पहले किसी महिला को  मुख्यमंत्री बनाने पर तमाम चर्चाएं चल रही थी और इसमें बांसुरी स्वराज. स्मृति इरानी और मीनाक्षी लेखी का नाम सामने आ रहा था लेकिन चुनाव के बाद यह चर्चा तो है कि किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है पर इस दौड़ में अब नाम बदल गए हैं. जी हां अब खबरे यही आ रही हैं कि दिल्ली का चुनाव जीतने वाली महिला विधायकों में से किसी का नंबर आ सकता है। सुनने में आ रहा है कि  ग्रेटर कैलाश के आप विधायक  सौरभ भारद्वाज को हरानेवाली शिखा राय  मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रही हैं, शिखा ने  आप के दिग्गज नेता सौरभ भारद्वाज को हराकर सबको चौकाया है। शिखा ने 3188 मतों के अंतर से दिल्ली के पूर्व मंत्री को हराया। इसके अलावा चुनाव जीतने वाली बीजेपी की तीन और महिलाएं  रेखा गुप्ता पूनम शर्मा और नीलम पहलवान  भी चर्चाओं में हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में इस बार 70 विधायकों में से केवल 5 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं इनमें   चार बीजेपी की और आप की नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी शामिल हैं। पर मोदी तो मोदी हैं जिस तरह उन्होनें राजस्थान और मध्यप्रदेश की जीत के बाद बिल्कुल नए विधायकों को मुख्यमंत्री बनाकर  सबको चौका दिया है अब दिल्ली में देखना है कि मोदी यहां की जनता को कितना बड़ा Surprise देते हैं।

महाकुंभ योगी और अखिलेश फिर भिड़े

एक तरफ महाकुँभ में नहाकर वापस लौट रहे हजारों लोग इस बात की तारीफ करते नहीं थक रहे कि योगी ने जैसा प्रबंध किया आज तक देखने को नहीं मिला, यह वही लोग हैं जो 8 से 15  घंटे के जाम के बाद प्रयागराज में पहुंचे पर उन्हें पता है कि जब करोड़ों लोग एक जगह पहुंचेगे तो इस तरह का जाम होगा ही,  यह बात आम बोली जा रही है कि प्रयागराज पहुंचने में तमाम दिक्कते आ रही हैं पर वहां पहुंचने के बाद इंतजाम बहुत बेहतर हैं। पर इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के नेता से लेकर उनके मुखिया अखिलेश यादव  कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे जब वह योगी सरकार को खराब  इंतजाम के लिए कोस नहीं रहे हैं, पर योगी तो योगी हैं वो पलट कर अखिलेश की हर बात का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। योगी ने  अखि‍लेश यादव का नाम ल‍िए ब‍िना उनपर न‍िशाना साधाते हुए कहा कि negativity  फैलाने वाले लोग हमेशा negative रहेंगे। और ये वही लोग होते हैं जो  हमेशा अपना  वीआईपी कल्चर में ही जीते हैं और महाकुंभ में भी यही कलचर लेकर पहुंचे हैं और महाकुंभ को लेकर लगातार  दुष्‍प्रचार’ कर रहे हैं। हाथों हाथ योगी ने यह भी बता दिया की महाकुंभ में 29 दिनों में 45 करोड़ लोगों ने स्नान किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ।

एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस फिर तनातनी  

महाराष्ट्र में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है , बीजेपी और उसके गठबंधन के बीच किसी ना किसी बात को लेकर तनातनी की रोजाना खबरें सामने आती रहती हैं और अब ताजा खबर यही है कि एकनाथ शिंदे और देवेद्र फडणवीस के बीच का गणित काफी हद तक गडबड़ा गया है,  इससे पहले भी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के समय दोनों पार्टियों में तलवारें खिंच गई थी और  जब से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  से बाहर किया गया है राजनीतिक गलियारों में कहा जाने लगा है कि क्या  एकनाथ शिंदे के साथ  खेला हो गया है। आपको बता दें कि शिंदे को इस कमेटी से बाहर किए जाने के बाद महायुति गठबंधन में दरार की खबरों में ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। यहां तक कहा जा रहा है कि शिंदे को बाहर रखना और अजीत पवार के लगातार उंचे होते कद से महायुति में असंतोष लगातार बढ़ रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव पुरिणाम आते ही महाराष्ट्र में  शिंदे भाजपा और साथ ही फडणवीस से परेशानी महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।