BJP ने सिर्फ 11 साल में बनाई 5 मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता बनी CM बीजेपी की महिलाओं के प्रति सम्मान बराबरी का दर्जा देने की छवि भी निखरी

दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से बीजेपी की महिलाओं के प्रति सम्मान , उन्हें बराबरी का दर्जा देने की छवि भी देशभर में निखर का सामने आई है। वैसे आपको यह जानकर आस्चर्य होगा कि बीजेपी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम बनाकर कांग्रेस की बराबरी कर ली है।आप शायद समझ नहीं पा रहे हैं चलिए हम बताते हैं

Congress ने 70 साल में बनाएं 5 CM

दरअसल कांग्रेस ने अपने 70 साल के राज में पांच राज्यों में पांच महिलाओं को मुख्यमंत्री बनाया था। जिसमें सुचेता कृपलानी साल 1963 से 1967 तक यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री रही।
सईदा अनवरा तैमूर, असम में 1980 से 1981तक मुख्यमंत्री रही, फिर
ओडिसा में 1972 से 1976 तक नंदिनी सत्पथी और नवंबर 1996 से 1997 तक राजिंदर कौर भट्टल पंजाब की cm रही। और फिर कांग्रेस ने शीला दीक्षित
को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया , जिन्होने सफलतापूर्वक पूरी तीन पारी यानी 15 साल तक दिल्ली की बागड़ोर संभाली

BJP ने 11 साल में बनाएं 5 cm

लेकिन दूसरी ओर बीजेपी की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 11 साल के अंदर ही कांग्रेस के इस रिकार्ड की बराबरी कर ली और दिखा भी दिया की राजनीती में महिलाओं को बीजेपी जितना सम्मान और पावर कोई दल नहीं दे रहा है।
बीजेपी ने सुषमा स्वराज को सबसे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाया, उन्होनें
कुछ महीने ही दिल्ली की सत्ता संभाली। इसके बाद उमा भारती को साल 2003 से 2004 तक मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनाया गया। फिर वसुंधरा राजे ने काफी सालों तक राजस्थान पर राज किया और गुजरात में आनंदीबेन पटेल ने 2014 से 2016 तक राज किया और अब दिल्ली में एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री को बनाकर बीजेपी ने कांग्रेस के 70 साल के रिकार्ड की बराबरी कर ली।

शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड


वैसे आपको बता दें कि रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं, उनसे पहले आप की आतिशी, भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली की गद्दी संभाल चुकी हैं। कांग्रेस की शीला दीक्षित के नाम सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड है। वह 15 साल और 25 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहीं। उनके बाद 14 साल और 124 दिन के साथ एआईएडीएमके की जयललिता दूसरे नंबर पर, 13 साल और 275 दिन के साथ तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी तीसरे नंबर पर हैं।भाजपा की वसुधंरा राजे 10 साल और 9 दिन तक सीएम रही हैं। वह सबसे लंबे कार्यकाल वाली महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इनके बाद राबड़ी देवी और मायावती का नाम है।

पंजाब BJP क्या करने वाली है खेला

पंजाब खबरे छन छन कर आ रही हैं कि दिल्ली के बाद आब बीजेपी पंजाब की गद्दी हथियाने की हर संभव कोशिश कर रही है, यहां हम हथियाना इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि पता चला है कि बीजेपी पूरी कोशिश में है कि मान सरकार गिर जाए और यह संभव होता इसलिए भी दिख रहा क्योंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी के बहुत से विधायक इस समय युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेमान से बहुत ज्यादा नाराज चल रहे हैं, हाल ही में जब वहां पहुंचे केजरीवाल ने विधायकों की बैठक ली तो कईं विधायकों ने खुलकर मान के खिलाफ बोला। मान से सबसे बड़ी शिकायत यही सामने आई है कि वह किसी की नहीं सुनते अपनी चलाते हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी की टीम नहीं बल्कि एक नेता ही सरकार चला रहा है और इसी बात का बीजेपी फायदा उठा रही है अंदर ही अंदर आप के कईं विधायक बीजेपी से संपर्क साधे हुए हैं, दूसरी तरफ हरियाणा, महाराष्ट्र और फिर दिल्ली में कांग्रेस के बहुत खराब प्रदर्शन से पंजाब में भी कांग्रेस के कईं नेता बीजेपी में जाने का रास्ता देख रहे हैं और बीजेपी को लगने लगा है कि वो इन सब बागी विधायकों की मदद से पंजाब में भी किला फतह कर लेगी। वैसे केजरीवाल कईं बार इस खतरे को भांप भी छुपे हैं अपने विधायकों पर तो उनका बस नहीं चल रहा, अंदरूनी कलह वो सुलझा नहीं पा रहे लेकिन बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगातार लगा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।