MAHARASHTRA —सता संभाली देवेंद्र फणडवीस ने पर चलाएंगी ये Powerful Ladies

राज्य में एक ही वक्त पर DGP -Chief Secretary महिला ही

देश के सबसे पावरफुल राज्य Maharashtra की सरकार बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस नहीं चालएंगे बल्कि सत्ता की कमान Powerful Lady मंत्रियों और Officers के हाथ में है तो शायद गलत नहीं होगा। जी हां इस बार जहां महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में चार महिलाओं को जगह मिली है, पिछली बार की सरकार में अदिति तटकरे इकलौती महिला मंत्री थी वहीं दूसरी तरफ राज्य के तीन Top पदों पर महिला अफसरों का राज है। इसे इतिफाक कहिए या फडणवीस की रणनीती , राज्य में एक ही वक्त पर डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी महिला ही हैं और बड़ी बात यह है कि दोनों पदों में पहली बार महिला ऑफिसर की नियुकित हुई है। वहीं अश्विनी भिडे को फडणवीस की प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है।

 

एक रणनीती BJP का संदेश महिला हितैषी और महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहती

वैसे देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी सोच समझकर इन Top पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की है। जैसा की माना जाता है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों यानी महायुति की जबरदस्त जीत के पीछे लाडली बहन योजना का एक बडा हाथ है और विधानसभा चुनावों में महिलाओं के मत प्रतिशत में आठ फीसदी की बढ़ोतरी की भी बात सामने आई थी। ऐसे में फडणवीस, राज्य में महिला नेताओं और आफिसरों को उंची और प्राथमिक जगहों पर बैठाकर सीधे तौर पर यही संदेश देना चाह रहे हैं की बीजेपी महिलाओं की हितैषी है और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयत्न करती है।

देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल में भी चार महिलाओं को मंत्री बनाया पहले सिर्फ एक

महाराष्ट्र में राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के तौर पर आईपीएस रश्मि शुक्ला तैनात हैं, मुख्य सचिव पद पर सुजाता सौनिक और सीएम की प्रधान सचिव के तौर पर अश्विनी भिडे को तैनात किया गया है । दूसरी तरफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल में चार महिलाओं को मंत्री बनाया है। इनमें तीन बीजेपी और एक अजित पवार की एनसीपी से मंत्री बनी हैं। महिला मंत्रियों में पंकजा मुंडे,मेघना बोर्डीकर, माधुरी मिसाल शामिल हैं। एनसीपी से अदिति तटकरे मंत्री हैं। महायुति के पहले कार्यक्रम में सिर्फ अदिति ही मंत्री थीं।राज्य विधान परिषद की सभापति भी नीलम गोरहे हैं।

जानिए महाराष्ट्र की इन Powerful महिलाओं के बारे में

सुजाता सौनिक: 1987 बैच की आईएएस हैं। महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव है। हरियाणा की रहने वाली सुजाता ने बिहार के निवासी पूर्व आईएएस मनोज सौनिक से शादी की थी।

अश्विनी भिडे:1995 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होने मेट्रो एमडी के तौर पर ‘मुंबई मेट्रो वुमेन’ की ख्याति अर्जित की थी। इनके पास चार्टर्ड सेवा का 25 साल का अनुभव है।

रश्मि शुक्ला:1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। माना जाता है कि शुक्ला देवेंद्र फडणवीस के पंसदीदा अफसरों में हैं। महाराष्ट्र चुनावों से पहले कांग्रेस की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग ने डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था।

महाराष्ट्र की जनता को महिला मुख्यमंत्री का है इंतजार

अब महाराष्ट्र की जनता को इंतजार है कि महाराष्ट्र में पहली महिला मुख्यमंत्री कब और कैसे बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।