Modi अपने जवानों को मुसीबत में कभी नहीं छोड़ते-BSF जवान की पाकिस्तान से वापसी

देशवासी भूले नहीं होंगे 27 फरवरी 2019 का वो दिन जब देश के एक होनहार, बेखौफ पायलेट अभिनंदन ने अपने मिग 21 से पाकिस्तान के सबरे आधुनिक लडाकू विमान f-१७ को मार गिराया, पर इसमें अभिनंदन का मिग भी क्रेश हुआ और पाकिस्तान ने उसे कैद कर लिया था पर मोदी सरकार ने पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव डाल कर उसे तीन दिन के अंदर छुड़ा लिया और उसे पाकिस्तान ने BSF को सौप दिया था, एक बार फिर वही इतिहास दोहराया है औ मोदी ने ओक बार फिर अपनी ताकत देश को दिखाई है। दरअसल BSF का एक जवान पुर्णम शा गलती से पाकिस्तान की सीमा पार कर गया था और 23 अप्रैल से उनकी कैद में था पर युद्द के हालात के चलते इस पर ज्यादा बातचीत नहीं हुई पर जैसे ही सीजफायर ङुआ मोदी सरकार ने सबसे पहले अपने जवान की रिहाई के लिए दबाव डाला और डरे पाकिस्तान ने पूर्णम को सुरक्षित भारत के हवाले कर दिया। कहा यही जा रहा है कि मोदी कोई बात नहीं भूलते और अपने जवानों को मुसीबत में कभी अकेला नहीं छोड़ते ।

लालू और तेजस्वी की भी गुरू निकल रही ये महिला नेता

तंज कसने, हंसी हंसी में विपक्ष को खरी खोटी सुनाकर भी संबंधों में दरार ना लाने में RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जवाब ही नहीं है, और यही गुण थोड़े बहुत उनके बेटे तेजस्वी यादव में भी आ गए हैं पर लगता है कि बिहार में लालू परिवार को हंसी हंसी में सब सुनाने, उनकी भी गुरू निकल रही हैं विधायक दीपा मांझी। जी हां कल तक जिस दीपा को कोई जानता नहीं था आज बिहार के गलियारों में उनकी चर्चा हो रही है। जी हां कल तक चुप रहने वाली, जीतन राम मांझी की बहू और विधायक ने आजकल लालू परिवारों को आड़े हाथों ले रखा है, हाल ही में दीपा मांझी ने तेजस्वी यादव की पायलेट की वर्दी पहने फोटो पर तंज किया था कि उनके पास विमान चलाने का एक्सपायर्ड लाइसेंस होगा। और अब जब तेजस्वी की पत्नी और लालू यादव की बहू राजश्री यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की तस्वीर लगाकर उन्हें सीमा पर भेजने की टिप्पणी की तो इस पर दीपा मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘नाम बदल लेने से सोच नहीं बदल जाएगी रिचेल भौजी। एक बार अपने ससुर जी से पूछ लीजिए- इन्हीं देशभक्तों ने उन्हें पिछले दो दशकों में कई बार जेल की सैर करवाई है।लगता है दो परिवारों के बीच शबदों की ये लड़ाई बिहार चुनाव के बाद ही खत्म होगी , क्योंकि कहते हैं publicity is good or bad is publicity।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।