Modi देश में कम विदेश में ज्यादा रहते हैं-ये कहने वालों के कैसे हो गए मुंह बंद

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव और युद्ध के बनते हालात के बीच तमाम मुस्लिम देशों ने भारत को आतंक के खिलाफ लड़ने के लिए अपना समर्थन दिया है, यही नहीं कल तक जो देश पाकिस्तान के पक्ष में खड़े दिख रहे थे पहलगाम हमले के बाद उन्होंने भी या तो चुप्पी साध ली है या भारत के साथ खड़े दिख रहे हैं और इन सब के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है कि मोदी की विदेश कूटनीती का ही परिणाम है कि आज पाकिस्तान के साथ युद्ध के कगार पर खड़े भारत को कोई भी मुस्लिम देश विरोध तो क्या भारत को कुछ या मोदी को कुछ समझाने कि लिए भी सोच समझकर कदम उठा रहा है.और यह सब देश में उन सब नेताओं और विपक्ष का मुंह बंद करने के लिए काफी हैं जो कल तक मोदी को ताना मारते नहीं थकते थे कि देश के pm भारत में कम बाहर ज्यादा समय बिताते हैं। आज मोदी की तमाम मुस्लिम और गैर मुस्लिम देशों में की गई यात्रा का परिणाम है कि विश्व भर के ज्यादातर देश पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से मुंह मोड़कर भारत के साथ खड़े हैं।

Modi की कूटनीती का ही परिणाम पाकिस्तान बिल्कुल अलग पड़ा

मोदी की विदेशी कूटनीती का ही परिणाम था कि बहुत सो मुस्लिम देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से मोदी को नवाजा है। दूसरी एक बड़ी वजह जो मुस्लिम देशों को पाकिस्तान की बजाय भारत के साथ खड़ा करने को मजबूर कर रहे हैं वो है व्यापार के क्षेत्र में इन देशों की भारत पर बहुत ज्यादा बढ़ती निर्भरता । एक्सपर्ट मानते हैं कि पिछले कुछ समय में यूएई और कतर और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देश अब व्यापार, ऊर्जा निर्यात और श्रम के लिए भारत पर बहुत ज्यादा निर्भर हो चुके हैं। दूसरी तरफ वहां आने वाले और वहां बसे पाकिस्तानी नागरिकों के साथ इन देशों का अनुभव भी ठीक नहीं हैं, हिंसा की वारदात को अंजाम देते रहते हैं। ऐसे में माना यही जा रहा है कि अब सिर्फ इस्लाम के नाम पर ये देश पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेंगे.।

अब इस्लाम-इस्लाम खतरे में चिल्लाकर इस्लामिक देशों की सहानुभुति या मदद हासिल नहीं

पाकिस्तान का डर भी इसी बात को लेकर है कि वो समझ रहा है कि अब इस्लाम-इस्लाम खतरे में चिल्लाकर इस्लामिक देशों की सहानुभुति या मदद हासिल नहीं की जा सकती। ये देश इस्लाम राजनीती से हटकर अब बदलते समय में जियो-पॉलिटिक्स पर विश्वास करने लगे हैं। अब देखा यही जा रहा है कि ज्यादातर मुस्लिम बहुल सरकारें, धार्मिक एकजुटता के बजाय भू-राजनीतिक और आर्थिक हितों को अपनी प्राथमिकता देती हैं और ऐसे में भारत के बड़े बाजार, विकास की ओर बढ़ते तमाम, नई नई तकनीक और ताकत को कोई भी देश नजरअंदाज नहीं करना चाहता , मतलब बिगाड़ना नहीं चाहता है।

ईरान और तुर्की भी लाइन पर आ गए

ईरान की ओर से पहलगाम आतंकी हमले के फौरन बाद, जिस तरह से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करवाने का प्रस्ताव रख दिया , वह मोदी की ही विदेशी कूटनीती का असर है कि एक कट्टरवार मुस्लिम देश ने पाकिस्तान के समर्थन में कुछ नहीं बोला। इससे पहले भी जब जम्मू-कश्मीर में 370 हटाया गया तो भी ईरान चुप ही रहा था, दूसरी तरफ पाकिस्तान सऊदी अरब को अपना सगा बताता फिरता है पर सऊदी और भारत के बीच काफी मजबूत संबंध के कारण ही यह देश भी भारत के साथ खड़ा दिख रहा है, अगर कतर की बात करें तो उसने भी खुलकर पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया है। दूसरे खाड़ी देशों की तरह वह भी भारत से संबंध बिगाड़ने से बच रहा है और निंदा करने से परहेज किया। माना जा रहा है कि कतर के लिए पाकिस्तान की अहमियत काफी कम हो चुकी है। देखा जाए तो तुर्की और भारत के बीच कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में वह भी भारत को नाराज नहीं करेगा और खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन नहीं करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।