पहलगाम  हमले में एक टूरिस्ट को मारते हुए उसके रिश्तेदारों के सामने आतंकवागियों ने कहा था कि मोदी से कह देना, और  मोदी  ने अच्छी तरह से सुन लिया, मोदी ने चाहे air strike का फैसला अभी नहीं लिया,  पर मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तुरंत   ऐसे फैसले ले लिए जिससे   पाकिस्तान की और वहां बैठे आतंकवादियो की कमर टूट जाएगी, सबसे पहला सिंधु जल संधि 1960 को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया इससे पाकिस्तान को सिंधु, झेलम, और चिनाब नदियों का  जो 80% पानी मिलता था वह नहीं मिलेगा और सीधा  उसकी कृषि और अर्थव्यवस्था खत्म होगी,  मोदी का यह फैसला पाकिस्तान पर  “पानी की सर्जिकल स्ट्राइक” है जो उसकी पूरी  पूरी economy को खत्म कर देगा।साथ ही इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी को  बंद कर दिया गया है,  आपको बता दें कि  इसके  बंद होने से  पाकिस्तान का भारत के साथ आयात-निर्यात, खत्म होगा और उसकी अर्थव्यवस्था और कमजोर होगी, और यह  फैसला पाकिस्तान की  economy पर air strike माना जा सकता है।  साथ ही पाक नागरिकों को 48 घंटे में छोड़ना होगा भारत जी हां मोदी सरकार ने तमाम पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है।   इसके साथ ही नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तमाम अधिकारियों को  भारत छोड़ने को कहा गया है ,मोदी का  स्पष्ट संदेश कि वह पाकिस्तान के साथ किसी भी सैन्य या रणनीतिक सहयोग को तैयार नहीं है, जब तक वह  आतंकवाद की राह नहीं छोड़ेगा, तो यह तो शुरूआत है पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए देखिए आगे-आगे मोदी क्या करते हैं,

 पहलगाम आतंकी हमले ने Bihar की राजनीती भी बदली

पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया है और उसका सीधा असर बिहार की राजनीती पर भी देखा जा रहा है, कल तक यहां राजनीति की जोर-शोर से सरगर्मियां चल रही थी लेकिन अब हरेक पार्टी कुछ भी बयान देने या सभाएं करने से पहले फूंक फूंक कर कदम रख रही है कि इसमें कोई ऐसा तामझाम ना हो जिसे जनता सीधे तौर पर नकार दे और वोट बैंक खिसक ले। शायद यही कारण है कि मोदी सरकार भी बिहार में जरूरत से ज्यादा एतिहायत बरत रही है और  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का बिहार में  मधुबनी का दौरा बहुत ही सादगी से होगा,   इसमें मोदी और नीतीश के लिए कोई कोई  स्वागत समारोह नहीं होगा मतलब ना तो ढोल-बाजा भी बजेगा और ना ही  फूल मालाओं से नेताओं का स्वागत किया जाएगा, नेताओं को  मोमेंटो देने का  आयोजन भी रद्द कर दिया गया है , । पीएम मोदी बिहार आएंगे, रैली को संबोधित करेंगे और वापस चले जाएंगे। पहले प्लान के मुताबिक  खुली जीप पर बैठकर  पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मंच पर लाने की योजना थी,  पर अब उसे भी स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि मोदी का बिहार में  पंचायती राज दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम  बहुत पहले से बना हुआ था इसलिए इसे रद्द नहीं किया गया हां समय की नजाकत देखते हुए इसे पूरी तरह से  सादगी और पहलगाम हमले की शोकसभा से जोडा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।