NDA में घमासान क्या बदलेगा बिहार परिणाम

मोदी की सरकार बनी थी तो सबसे पहले यही चर्चा शुरू हुई थी कि सरकार चलाने, कईं मुद्दों पर निर्णय लेने में समस्या तो आएगी ही, और जो सोचा था , वही सामने आ गया , जी हां जहां बिहार में चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण पर तमाम विवादों को धता बताते हुए बीजेपी इसे करवा रही है क्योंकि नीतीश बाबू भी इसके समर्थन में हैं, पर मोदी सरकार के एक और बडे पाटनर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मोदी सरकार को घेर लिया और सरकार के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है, जी हां टीडीपी ने साफ कह दिया कि आंध्र प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण के लिए ज्यादा समय चाहिए क्योंकि इसे चुनाव के छह महीने के भीतर नहीं कराया जाना चाहिए और इसे एसआईआर यानी नागरिकता सत्यापन से अलग रखा जाए। बस चंद्रबाबू के इस स्टैंड से बीजेपी में घमासान शुरू हो गया है क्योंकि पहले से ही RJD, Congress समेत तमाम विपक्षी दल बिहार में होने वाली इस प्रकिया के खिलाफ हैं और अब एनडीए के एक प्रमुख सहयोगी दल ने इसके खिलाफ बिगुल बजा दिया बस विपक्ष तो बिहार चुनाव में बैठेबिठाए एक मुद्दा मिल गया और अब वह जनता को यही बताएंगे कि खुद NDA के अंदर ही मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मतभेद है, इससे जाहिर है कि बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। अब देखना यही है कि इस मुद्दे पर TDP और बीजेपी के बीच क्या कोई बड़ा मतभेद सामने आता है ।

इन दलों ने उड़ा दी NDA और कांग्रेस-RJD की नींद

 

बिहार में विधानसभा चुनाव की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं और रोज कुछ ना कुछ ऐसी खबरें आ जाती हैं जो चुनाव सरगर्मियों को और ज्यादा दिलचस्प बना देती हैं, और अब चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि कौन से वो दो दल हैं जिन्होंने केवल NDA यानी बीजेपी, नीतीश, चिराग की नींदे उड़ा दी बल्कि लालू और काग्रेस को भी परेशानी में ला खड़ा किया है क्योंकि ये दोनों ही दल इन पार्टियों के वोट काटने का बड़ा काम कर सकते हैं, पहले बात करते हैं महागठबंधन और NDA की टेंशन बढ़ाने वाली आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया अब जाहिर सी बात है इनके मैदान में उतरने से एक तरफ दलित नेता चिराग पासवान और दूसरी तरफ कांग्रेस का खेल बिगड़ेगा । दलित वोटर्स का लुभाने यहां पर बाकायदा दलित अल्पसंख्यक एकता सम्मेलन का भी आयोजित किया गया जहां प्रदेश अध्यक्ष जौहर प्रसाद ने खुलेतौर पर बिहार के दो ताकतवर गठबंझन यानी एनडीए और महागठबंधन को दलित-और अल्पसंख्यक विरोधी बताया और उन्हें चुनाव में हराने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए और महागठबंधन आपसे वोट तो मांगेगे पर प्रतिनिधित्व नहीं देंगे। अब देखना यही है कि ये दल कितने फीसदी दलितों को अपने पाले में कर पाते हैं , दूसरी पहले से ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने बिहार में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान करके कांग्रेस और लालू को परेशान कर दिया है, औवेसी नाराज भी हैं क्योंकि उनको महागठबंधन में शामिल करने के प्रस्ताव को कांग्रेस – RJD ने बुरी तरह से ठुकरा दिया। और अब यही ओवैसी पूरे जोर शोर से मुसिलम वोटर्स को लुभाने का पूरा काम कर रहे हैं, एक नारा दे रहे हैं यादव से ज्यादा वोटर्स हैं हम फिर हमारा नेता क्यों नहीं सबको पता है कि बिहार के सीमांचल पर औवेसी की अच्छी पकड़ है, देखना यही है कि क्या ये दल बिहार की राजनीती में कुछ उठापठक करने में सफल हो पाते हैं या नहीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।