Operation सिंदूर-कैसे उड़ाई इसको लेकर लालू पुत्र ने अपनी भद

 

आपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में भी हर कोई इसके नाम पर अपनी राजनीती चमकाने की कोशिश कर रहा है और इस मामले में RJD के बड़े नेता और लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप भी पीछे नहीं रहे पर उन्होंने वो कर दिया कि जनता उनसे impress होने की बजाय मजाक उड़ाने लगी। दरअसल तेजप्रताप ने tweet करके सेना को बधाई दी है, यहां तक तो ठीक था पर उसके बाद उनहोनें और देश के लिए जान देने की बात कहकर अपनी पायलट की यूनिफॉर्म की एक फोटो ट्वीट कि। तेजप्रताप ने लिखा कि जानकारी के लिए बता दूं की मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझुंगा,लेकिन इस पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने तेजप्रताप को ऐसा धोया कि शायद ही वो इस तरह की बचकानी हरकत दोबारा करें। दरअसल। इसपर दीपा मांझी ने तेज प्रताप पर तंज कसते हुए भोजपुरी में लिखा कि ‘तेज प्रताप भैया जौन लाईसेन्सवा पर जहाजवा उडाने की बात कर रहे हैं उ तो 2021 तक वैलिड है। पहले ओकर रिन्युअलवा तो करा देते। दीपा मांझी ने tweet किया कि आप अपना जो लाइसेंस दिखा रहे हैं वो 2021 तक ही वैलिड है। पहले वो रीन्यू तो करा लीजिए। उसके बाद न देखेंगे। वैसे एक बात बताइए कि लगता है कि आपको किसी ने ठग लिया। जहाज उड़ाने के नाम पर रेडियो लाइसेंस दे दिया जो सिर्फ ग्राउंड क्लियरेंस कराता है, जहाज नहीं उड़ाता भैया जी।’बस जब ये tweet आया है बिहार तो क्या देश में भी तेजप्रताप की भद उड़ रही है।

सिंदूर का जादू कितना सिर चढ़कर बोल रहा

 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से बदला लेने के लिए चला ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा देश तो क्या विदेशों में भी जमकर हो रही है खासकर इसके नाम को लोगों ने बहुत सराहा है और माना है कि यह नाम बहुत ही सोचसमझकर दिया गया है, लेकिन आपरेशन सिंदूर का जलवा अब बड़ी बड़ी इंड्रस्टीज में भी तेजी से चल निकला है जी हां आपको यह जानकर आस्चर्य होगा कि इसका ट्रेडमार्क पाने के लिए होड़ मची हुई है। Bar and Bench की एक रिपोर्ट ने बताया कि सेना के ऑपरेशन के कुछ ही घंटे में इस ट्रेडमार्क के लिए चार आवेदन आ गए। और सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात है कि पहला आवेदन भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने किया।सभी ऑपरेशन सिंदूर के लिए एक्सक्लूसिव राइट्स चाहते हैं। इसमें बलिदान के साथ इमोशन और देशभक्ति की भावना जुड़ी हुई है। इसलिए फिल्म, मीडिया और पब्लिक में इसका इस्तेमाल करने की होड़ मची है। तो वह दिन दूर नहीं कि ऑपरेशन सिंदूर जल्द ही किसी फिल्म का टाइटल, वेब सीरीज या डॉक्यूमेंट्री ब्रांड बन जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *