Parliament -चाणक्य ने कैसे कांग्रेस के इस कद्दावर को शर्मिंदा किया

संसद चलती है तो बहस-गुस्से, नारेबाजी के बीच कुछ ऐसे बयान आ जाते हैं जिससे पूरा संसद ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाता है, देश के गृहमंत्री का एक बयान काफी वायरल हो गया जिसमें गंभीर स्वाभाव के माने जाने वाले अमित शाह ने वो बात कही कि एनडीए सांसद ठहाके मार कर हंसे औप विपक्ष में बैठे कईं सांसद भी छुपकर मुस्कुराते दिखे। दरअसल वंदे मातरम् पर चल रही चर्चा के दौरान चाणक्य ने एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय जी नौकरी तो पक्की है, इस उम्र में ये क्या कर रहे हो… अब उनकी नौकरी नहीं जाएगी,दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह ने कई बार कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम् के दो टुकड़े कर दिए। अगर इतिहास में वंदे मातरम् के 2 टुकड़े नहीं होते तो भारत का विभाजन कभी नहीं होता। गृहमंत्री ने आगे यह भी कहा कि इस सदन के पटल पर यह रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए कि कांग्रेस वंदे मातरम् का विरोध करती है।इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सहित कांग्रेस के कई सांसदे नारेबाजी करने लगे। ऐसे में अमित शाह ने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कह दिया कि दिग्विजय जी ये सब क्या कर रहे हैं आप इस उम्र में, आपकी नौकरी पक्की है।

Punjab —नवजोत सिंह क्या हुआ-इस बयान ने क्या बंद कर दिए Congress के दरवाजे


हाल ही में पंजाब से आया एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कह रही हैं कि उनके पति तभी सक्रिय राजनीति में लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें 2027 के लिए सीएम फेस घोषित करेगी। यहां तक तो ठीक था पर जब उन्होंने खुलेआम कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी उसे ही मिलती है जिसके पास 500 करोड़ रूपए हों, पर हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए वो नहीं हैं, बस जब कांग्रेस की पोल खुली तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। पर इसके साथ ही नवजोत सिेह सिद्दू के वापस कांग्रेस और राजनीती में लौटने के रास्ते भी बंद ही हो गए हैं, यह बात तो किसी से छुपी नहीं है कि एक समय में नवजोत राहुल और प्रियंका के बहुत करीब थे और अपनी ही अकड़ में रहते थे जिसके कारण पंजाब में बहुत से कांग्रेसी नेता उन्हें पसंद नहीं करते थे, और यही कारण है वो दूध में गिरी मक्खी की तरह बाहर फेंक दिए गए और ना राहुल ने उनकी सुध ली ना प्रियंका ने। इसके पीछे चर्चाएं यही चली की बहन भाई को समझ आ गया कि नवजोत किसी के सगे नहीं है , एक समय में सिद्दू मोदी के इतने भक्त थे कि उनकी तारीफों के पुलंदे बांधते नहीं कसते थे, पर जब कांग्रेस का दामन पकड़ा तो मोदी की बुराई करने में सबसे आगे रहे, लेकिन कांग्रेस में रहकर भी वो राहुल -प्रियंका की चाटुकारिता करने के सिवाय कुछ ना कर सके , साथ ही अपने बडबोले बयानों के लिए बहुत ज्यादा मशहूर होने के कारण भी उन्हें झटका लगा , अब ये बडबोलापन थोड़े समय के लिए तो जनता तो लुभाता है पर फिर खुद के लिए मसीबतें खड़ा कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।