Rahul की बिहार यात्रा कहीं हरियाणा जैसा रिजल्ट ना लाए

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 16 दिनों में 23 जिलों को कवर किया और 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है। यह बात तो सब जान ही गए हैं लेकिन इस यात्रा में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्या था उसपर किसी का ध्यान नहीं गया है, जी हां राहुल ने इस यात्रा में कुछ ऐसा रूट लिया, ऐसे इलाके कवर किए जहां पहले वोटर कांग्रेस को वोट करते थे पर पिछले कुछ सालों से कांग्रेस को छोड़ दूसरे दलों को अपना लिया था, तो राहुल ने एक सही रणनीती के तहत पूरे जोशीले, आक्रामक अंदाज में इन वोटर से सीधा संवाद किया और पूरी कोशिश की ये वोटर इस बार वापस कांग्रेस को ही वोट करें। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है राहुल ने अपनी यात्रा के दौरान उन विधानसभा क्षेत्रों में अपना संवाद और संदेश जनता तक पहुंचाया जहां पर आधे से अधिक पर अभी एनडीए का कब्जा है।यानी यहां पर बीजेपी, jdu और चिराग पासवान पार्टी के नेताओं का राज है। यही नहीं राहुल ने अपने भाषणों में कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक यानी अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, स्वर्ण वर्ग के साथ साथ पिछड़ा वर्ग पर भी विशेष ध्यान दिया क्योंकि बिहार में इन सभी जातियों का combination ही जीत का रास्ता तय करता है,। इन सभी बातों को देखते हुए साफ है कि राहुल ने अपनी यात्रा एक बहुत ही सोची समझी रणनीती के तहत शुरू और खत्म की है, जिसका मकसद एनडीए के मजबूत किले में सेंध लगाना था। और माना भी यही जा रहा है कि इस यात्रा से बिहार में कांग्रेस के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आ गया है और बरसों से शांत , साइड लाइन हुई congress पूरे जोश से मैदान में उतरने की कोशिश कर रही है। पर इसके बाद राजनीती गलियारों में बड़ी चर्चा बन रही है कि क्या राहुल की यह यात्रा सचमुच कांग्रेस के बिखरे वोटर को दोबारा एकजुट कर पाएगी या बिहार का अंजाम भी हरियाणा की ही तरह होगा, क्योंकि कुछ समय पहले ही राहुल के साथ प्रियंका ने भी हरियाणा में जमकर यात्रा की थी लोगों से face to face मिले और उनकी सभाओं में भीड़ की भीड़ उमडी पडी देखी गई लेकिन जब परिणाम आए तो ना केवल कांग्रेस के लिए बड़ी निराशा थी बलिक राहुल के लिए भी बड़ी embarrassment क्योंकि माना यही गया जो भीड़ उनकी सभाओं में इक्‍टठी हुई वो सिर्फ राहुल को देखने पहुंची , राहुल को ना उन्होंने सीरियसली लिया और ना ही उनके चेहरे को देखकर वोट किया और शायद यही वड़ी वजह रही हरियाणा में उत्साहित कांग्रेस को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा। अब हरियाणा जैसे हालात बिहार में भी बन रहे हैं, राहुल को सुनने उनसे मिलने -देखने के लिए तमाम भीड़ इकट्ठी तो हो रही है पर क्या यह भीड़ वोटों में तबदील होगी यह आने वाला समय ही बताएगा और बिहार की हार या जीत राहुल की पर्सनल हार-जीत मानी जाएगी।

क्यों हर दल की नजरें हैं Bihar की इन सीटों पर

बिहार चुनाव सिर पर आ ही गए हैं और तमाम पार्टियां यहां पर जीत हासिल करने कि लिए जोर शोर से मैदान में उतर चुकी हैं और इन सब के बीच कुछ सीटों को लेकर तमाम दल बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं क्योंकि ये वो सीटे हैं जो किसी भी दल को जीत के करीब ले जा सकती है, जी हां आपको बता दे कि पिछले विधानसभा चुनावों में तीन दर्जन से अधिक वो सीटें थी जहां पर हार जीत का मार्जन बहुत ही कम अंतर यानी तीन हजार और उससे भी कम था। वोटों के अंतर से हुआ। और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे कम 12 वोटों के अंतर से हिलसा में JDU नेता कृष्ण मुरारी शरण जीते थे, इसी तरह सिमरी बख्तियारपुर सीट पर विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी केवल 1759 वोटों से हार गए थे, यह लिस्ट काफी लंबी है और इस लिस्ट में महागठबंधन के 17 नेता एक निर्दलीय और एनडीए के 19 नेता शामिल हैं जो बहुत ही कम वोटों से हारे या जीते थे । इसलिए इस बार इन सीटों पर हर पार्टी बहुत ज्यादा ध्यान दे रही हैं चूंकि हार जीत का अंतर बहुत कम रहा था इसलिए हर दल को उम्मीद है कि जरा सी ज्यादा मेहनत इन सीटों पर उन्हें विजय दिलवा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।