Rahul Gandhi ही हैं सबसे बड़ी समस्या क्या, क्यों कहा बीजेपी के नेता ने
राहुल गांधी जिस तरह से संसद पहुंचते हैं, जिस तरह ड्रेस अप होते हैं, जिस तरह का उऩका व्यवहार होता है, जो body language सामने आती है, उससे कहीं ना कही जनता में एक बात तो फैल रही है कि राहुल संसद की गरिमा, संसद के काम को कतई गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिस तरह से वो संसद पहुंचते हैं , चर्चाएं चल निकली हैं कि लगता है वो पिकनिक मनाने पहुंच गए हैं, अभी तक यह बातें बीजेपी के नेता तो करते ही हैं पर कांग्रेस के कईं कद्दावर नेता तक संसद में राहुल के पहनावे , उनकी बातचीत के लहजे से खुश नहीं हैं, अब हाल फिलहाल में बीजेपी नेता कंगना राणौत ने तो यह तक कह दिया कि राहुल जिस तरह का व्यवहार करते हैं वो संसद में मौजूद महिला नेताओं के के लिए असहज हो जाता है, यही नहीं संसद में गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और बोले कि देश में एलपीजी की समस्या नहीं बल्कि एक ही समस्या विपक्ष के नेता का है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में सभी राजनीतिक दलों से इस घड़ी में एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं पर विपक्ष खासतौर पर राहुल अपनी ही दुनिया में चल रहे हैं। उनकी अगुवाई में ही कांग्रेस हर चीज में राजनीति देख रही है। गिरिराज सिंह ने फिर दोहरा दिया कि देश में एलपीजी की कोई समस्या नहीं है; देश में सिर्फ एक ही समस्या है, विपक्ष के नेता की समस्या, क्योंकि केवल विपक्ष के नेता को ही पता है कि वे कहां रहते हैं,
Bihar – बड़ा भाई बनने की होड़ में बनाएंगे काला पानी जेल

बिहार में Home Ministry की कमांड किसके पास जाएगी इसको लेकर BJP और JDU में जबरदस्त कोल्ड वार है, नीतीश चाहते हैं कि मुख्यमंत्री बीजेपी का हो तो गृह विभाग उन्हें मिले पर बीजेपी के नेता और डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने पिछले कुछ समय से इस पद पर रहकर बिहार में अच्छा काम किया है और अपराध भी कम हुए हैं और बीजेपी चाहती है कि आने वाले समय में भी सम्राट माडल बिहार में कायम रहे जिससे उसकी अपनी छवि बिहार में बड़े भाई और एक अच्छे शासक की बने, वैसे यह बात तो देखी जा रही है कि जब से सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग आया है बिहार में अपराध कम हुए हैं और अपराधी भी डरने लगे हैं और अब पता चला है कि अपराधियों पर और ज्यादा नकेल कसने और उनमें कानून का डर पैदा करने के लिए सम्राट चौधरी कुछ अलग ही करने वाले हैं जी हां बिहार में जल्द ही न खूंखार अपराधियों और आतंकियों के लिए ‘काला पानी’ जैसी जेल बनने जा रही है, इस जेल की जगह भी कैमूर जिले की पहाड़ियों पर बिल्कुल अलग थलग होगी, पता चला है कि जिस तरह से बिहार में अपराधी जेल जाने के बाद भी अपनी जान पहचान से बाहर मौजूद अपने गुर्गों से संपर्क में रहते हैं और अपना ‘साम्राज्य’ चलाते रहते हैं, उसपर काबू पाने के लिए उन्हें काला पानी जेल में भेजा जाएगा। आपको बता दें कि अधौरा पहाड़ियों पर बनी इस जेल में किसी का पहुंचना या संपर्क करना ना के बराबर होगा जैसे ,ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता सेनानियों को कठोर यातनाएं देने के काला पानी’ की जेल बनाई गई थी जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता था,
