आमदनी बढ़ाने के लिए एक Affirmation डालनी पड़ती है

रेकी से अपने घर में स्मृद्धिकारी शक्तियों को बढ़ा सकते हैं । अपने रोजगार के साधनों में उन्नति कर सकते हैं और रेकी के प्रतीक चिन्हों की मदद और उनकी शक्तियों से अपना इनकम सोर्स भी बढ़ा सकते हैं । हम पॉजिटिव सोच के साथ अपनी आमदनी बढ़ाने की सोचते हैं और वह पूरी भी होती है। इनकम सोर्स को बहुत बढ़ाने के लिए एक प्रार्थना करनी होती है जो Affirmation डालते हैं, ईश्वरी शक्तियों और रेकी की ऊर्जा के जरिए सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ वह प्रार्थना धीरे-धीरे पूरी होनी शुरू हो जाती है। पर समझ लें Reiki कोई Magic नहीं पर यहां पर कोई भ्रम रखने की जरूरत नहीं है कि रेकी सीखने के बाद बहुत पैसे आ जाएंगे ,लेकिन रेकी सीखने के बाद लोग बहुत पॉजिटिव हो जाते हैं और रेकी उनकी समझ को बढ़ाती है कि उन्हें कितनी इनकम बढ़ानी है , कितने में उनका गुजारा चल सकता है। वह हवा में नहीं उड़ते । अगर 20000 की इनकम होती है तो रेकी की मदद से उसको 30 या 35000 होने की प्रार्थना के साथ शुरू करना चाहिए सीधे यह मत सोचिए लाखों मिलेंगे।

 एक सफेद पेपर पर लाल रंग से अपनी इच्छा लिखें

रेकी के प्रतीक चिंन्हों को एक सफेद पेपर में लिख के एक रेड पेंट से उसके ऊपर अपनी विश यानी इच्छा लिखिएऔर रोज उसको एक प्रेयर यानी प्रार्थना दें कि हे ईश्वर की शक्तियों हमारी इस मनोकामना को पूरी करो और धीरे-धीरे जैसे-जैसे टाइम बीतता चला जाता है हमारे पास कोई ना कोई साधन आते हैं जो हमारी आमदनी बढ़ाने में मदद करते हैं। हम खुद इतने एक्टिव हो जात हैं, हमें और बहुत मेहनत करने की आदत पड़ जाती है हमें नए-नए साधन मिल जाते हैं और हमारी घर की जो इनकम सोर्स है धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो जाती है ।

घर में समृद्धि कारी शक्तियां बढ़ती चली जाती हैं

तो रेकी सीखने के बाद उनके प्रतीक चिन्ह के साथ हमारे घर में समृद्धि कारी शक्तियां बढ़ती चली जाती हैं। समृद्धि कारी शक्तियां घर में पॉजिटिव होने से भी बढ़ती है, घर को बहुत साफ सुथरा रखना शुरू करें। रेकी सीखने के बाद हमारा व्यवहार बहुत पॉजिटिव हो जाता है हम सबसे बहुत अच्छी तरह बोलते हैं सबके विचारों पर विश्वास करके, विचारों के साथ-साथ चलते हैं और हमें समझ में आ जाता है कि रेकी शक्तियों की ऊर्जा से हम जो भी कार्य करेंगे वो ईश्वर ही हमारे सर्वोच्च हित के लिए करवा रहा है। स्टेप बाय स्टेप हमें यह करना है, कोई चमत्कार नहीं होता, इसलिए एकदम हवा में नहीं उड़ें।

Reiki नहीं जानते तो अपने देवता को याद करें

जो भी इनकम देने वाली जगह होती है चाहे वो ऑफिस हो व्यापार स्थल हो , दुकान हो , हमें पूरी तरह से साफ सुथरा रखना चाहिए। वहां पर रोज मेडिटेशन करें , रेकी के प्रतीक चिन्ह डाल कर मन में भाव भर के रोज एक चैटिंग करें कि हमारे घर में जो स्मृद्धि कारी शक्तियां हैं वह हमारी इनकम सोर्स धीरे-धीरे बढ़ा रही हैं।अगर आप रेख जानते हैं तो उसके प्रतीक चिन्ह डाल के इस क्रिया को बहुत जल्दी कर सकते हैं अगर आप रेकी नहीं भी जानते हैं तो अपने घर के ईष्ट देवता का नाम लेकर या ओम बोलकर या किसी भी सर्वोच्च शक्ति का नाम लेकर, आप जिस भी मजहब, जाति के है आप जिसको भी मानते हैं उनका नाम लेकर रोज अपने घर में आमदनी बढ़ाने की प्रार्थना कीजिए।

Promotion भी होगा Salary भी बढ़ेगी

देखने में आया है कि लोगों ने रेकी करी और लोगों की नौकरी लग गई। इनकम सोर्स बहुत कम थी लेकिन रेकी को रोज नियम से करने से धीरे-धीरे इनकम सोर्स बढ़ती चली गई। यूनिवर्सल कोई ना कोई रास्ता दिखाता है । आपका बॉस आपसे बहुत खुश रहता है कंपनियों को बहुत फायदा होता है और बहुत जल्दी प्रमोशन मिलती है। सैलरी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।