BY PRITI JAIN

Reiki दिमाग में बसी खराब यादों को दूर करने में मदद करती है

बुरी यादें बहुत बार सदमा बन जाती हैं

अगर बरसों पहले घटी किसी दुर्घटना के सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे तो रेकी बहुत अच्छी एक ऐसी थेरेपी है जो इस सदमे से बाहर लाने में पूरी मदद करती है। जो बीता हुआ कल है, उसमें कुछ बुरा हुआ है वह दिमाग में बस जाता है, परेशान करता है तो उसको धीरे धीरे मानस पटल से समाप्त करने में रेकी बहुत मददगार साबित हो रही है।

बच्चों के साथ हुए बुरे हादसों को भूलाने में मददगार रेकी

कई बार बचपन में बच्चों के साथ बुरे हादसे होते हैं , घर के ही कई लोग उनके साथ मिसबिहेविंग करते हैं , यौन शोषण का शिकार होते हैं तो बहुत बार बच्चे डिप्रेशन में ही चले जाते हैं, पढ़ने -खाने खेलने-कूदने में मन नहीं लगता बच्चों के एग्जाम में नंबर अच्छे नहीं आते, तो रेकी से उनके इस डिप्रेशन को दूर किया जा सकता है। उसके लिए बच्चों से कनेक्ट होकर एक रिलेशन बनाया जाता है हैं और एक कल्पना करते हैं कि बच्चे के साथ जो भी कुछ हादसा हुआ है वह धीरे-धीरे उसके मानस पटल से समाप्त होता जा रहा है। वो उन यादों को पूरी तरह भूल चुके हैं। अपने वर्तमान में अपने प्रेजेंट में अपनी जिंदगी में आने वाले कल को सुखमय बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

 

रेकी में सारी प्रार्थना यूनिवर्सल से ही की जाती है

रेकी थेरेपी में एक डिस्टेंट सिंबल होता है ,प्रतीक चिन्ह होता है उसके द्वारा कहीं भी जुड़ा जा सकता है। उन्हीं प्रतीक चिन्हों द्वारा उन बच्चों
या उन व्यक्ति से जुड़ जाते हैं और एक बहुत अच्छी प्रार्थना करते हैं यूनिवर्सल से , क्योंकि रेकी में सारी प्रार्थना यूनिवर्सल से ही की जाती है और कल्पना होती है कि दिमाग से तरंगे निकल के उस व्यक्ति को टच कर रही है, जिसके फलस्वरूप पीडित धीरे-धीरे अपने दिमाग से उन खराब यादों को भूलता चला जाता है ।

 

Reiki करने के लिए Permission की जरूरत

यहां यह जानना जरूरी है कि रेकी थेरेपी में यदि उसका इलाज करने के लिए किसी से जुड़ते हैं तो उसकी परमिशन लेनी बहुत जरूरी होती है , किसी को बिना बताए उसके पास्ट या फ्यूचर में नहीं जा सकते हैं। जब तक व्यक्ति विशेष परमिशन नहीं देता रेकी में उससे जुड़ा नहीं जा सकता है। रेकी में एक आदान प्रदान का नियम होता है और उसकी छोटी सी फीस होती है और इन सारे नियमों को फॉलो करने के बाद ही ये रेकी थेरेपी बहुत अच्छे वर्क करती है ।

जिसको है विश्वास रेकी वही सीख सकता

सबसे अच्छी बात है कि रेकी को कोई भी सीख सकता हैं , हां इस Holistic थैरेपी पर विश्वास करना जरूरी है। लेकिन सीखने के बाद हर कोई इससे अपनी समस्याएं दूर कर सकता है। लेकिन बस यही समझना है कि रेकी एक नर्स है और बीमार पड़ने पर डाक्टर की जरूरत पड़ती ही है।

 

Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।