Reiki —घर बैठे Housewives दूर कर सकती छोटी छोटी परेशानियां


जिन महिलाओं ने खासकर हाउसवाइफ ने रेकी सीखी है और लगातार इसकी प्रेक्टिस करती हैं, उनका रेकी के प्रति विश्वास बढ़ता चला जाता है क्योंकि रेकी के जरिए वो घर की छोटी छोटी समस्याएं, परेशानियां छोटी बीमारियां ठीक कर लेती हैं। इनका मानना है कि रेकी के जरिए उनके सारे काम अपने आप होते जाते हैं, रास्ते खुलते जाते हैं और जो काम नहीं होने उनका पहले से ही आभास हो जाता है, कि ये काम नहीं होगा तो इसके पीछे भागने की जरूरत नहीं.जैसी की मेरी एक शिष्या अमिता लुनिया , जो बहुत सालों से रेकी सर्किल में एक्टिव हैं , वो बताती हैं कि -एक बार हम घर देख रहे थे सोसाइटी पसंद आई थी ,हमें मन हुआ अच्छी सोसाइटी है , मकान खरीद लें, पर खरीदने की कोशिश में आप ही तमाम तरह की परेशानियां आई तो हमने विचार छोड़ दिया , बाद में पता चला कि वो वो सोसाइटी इललीगल है। अमिता का मानता है कि ये सब रेकी के कारण ही हुआ, और उनका बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने बताया कि रेकी से उनका इंट्यूशन पावर स्ट्रांग हो गया है और बहुत चीज़ पता चलने लग गई है, आगे कहां जाना है, कहां रुकना है ,क्या आगे करना है । तो साथियों रेकी सीखने के बाद छोटी छोटी बीमारी का भी इलाज कर सकते हो, जैसा कि हमेशा बताते हैं कि रेकी एक नर्स की तरह हर बीमारी को ठीक करने में मदद करती है। किसी भी रूप में चोट लग जाए, जल जाए, गिर जाए, अपनी रेकी करें, अपने बच्चों की रेकी करें।

Reiki ने किया चमत्कार खाली GAS चल पड़ी

अमिता का एक और अच्छा अनुभव है कि एक बार गैस का सिलेंडर खाली हो गया, घर में कोई दूसरा था नहीं सिलेंडर चेंज करने के लिए , सिलेंडर घर में भरा हुआ था पर इतना भारी निकाले स्टोर से कैसे लगाए कोई था नहीं तो अभी खाना बन रहा था तो बीच गैस खत्म तो अमिता ने बस रेकी के सिंबल डाले जो हमारे लिए चमत्कार का ही काम करते हैं वो डाले, गैस चालू हो गई, भले ही 5-10 मिनट ही चली पर खाना बन गया। ऐसे ही रेकी में छोटे-छोटे ऐसे चमत्कार होते हैं या एक विश्वास के साथ
रेकी को यूज़ करने से एक आपकी एक विल पावर बढ़ जाती है ।

दांतों का इलाज पर नहीं लेनी पड़ी Pain Killer

यहां मैं अपना अनुभव भी बताती हूं, दांतों का इलाज करा रही थी और रेकी भी कर रही थी तो डेंटिस्ट बड़ा हैरान था कि आप कोई पेन किलर नहीं ले रही आप कोई एंटीबायोटिक नहीं ले रही , क्या दर्द सहन कर रही हो तो मैने बताया कि हम लोग रेकी को यूज़ करते हैं और रेकी मे हमारे पास ऐसे प्रतीक चिन्ह होते हैं जो एंटीबायोटिक का काम करते हैं और पेन किलर का काम करते हैं तो ऐसी ही रेकी सीखने के बाद हर क्षेत्र में आप आगे बढ़ सकते हैं जरूरत है सिर्फ विश्वास की और एक छोटे से धैर्य की क्योंकि रेकी बहुत धीरे काम करती है लेकिन आपकी सारी प्रॉब्लम को समाप्त करती है ।

 

Reiki सीखें पर Faith बहुत जरूरी

रेकी के जरिए हमारा सबकॉन्शियस माइंड शायद यूनिवर्सल से बहुत जल्दी जुड़ जाती है और हमारे मन में पॉजिटिव विचार आते हैं और एक बात मै आपको क्लियर करना चाहूंगी कोई भी नकारात्मक विचार हमारे मन में नहीं आता , हमें एक शपथ दी जाती है कि आप किसी का बुरा नहीं करेंगे बुरा नहीं सोचेंगे और अच्छे विचार से जब हम रेकी भाव डालते हैं प्रेयर करते हैं तो यूनिवर्सल में बहुत जल्दी वो हमारी जैसे कहते हैं अर्जी हमारी कबूल हो जाती है वहां से हमें परमिशन मिल जाती है और हमारे काम होते चले जाते हैं

अगर आपको कोई और जानकारी चाहिए तो

हमारे नंबर 8860515348 पर कांटेक्ट कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।