Reiki से ठीक कर सकते हैं अपना बिगड़ा थायराइड

Woman receiving reiki treatment

देखा जा रहा है, अनुभव किया जा रहा है कि रेकी सीखने के बाद घर में अच्छी तरक्की हो सकती है। सफलता आ सकती है। ना केवल आप बीमारियों को दूर कर सकते हैं। अपने घर से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो आप उसे दूर कर सकते हैं। रेकी की लगातार प्रेक्टिस कईं बीमारियों को ठीक करती है थायराइड जो आजकल बहुत कॉमन समस्या हो गई है लड़कियों को हो रही है , यंगस्टर को हो रही है और उसकी वजह से लोग मोटे हो रहे हैं उनको कोई प्रॉब्लम आती है ,कंसीविंग में प्रॉब्लम आती है तो साथियों अगर आप नियमित रूप से अपने सेवन चक्रों को चार्ज करेंगे अपनी रेकी शक्ति देने के साथ-साथ तो आपको थायराइड बिल्कुल ठीक होने की संभावना पूरी-पूरी तरह है। थायराइड जैसी जो बहुत समस्या है जिसकी दवाइयां कभी खत्म नहीं होती। जहां तक मैंने सुना है दवाइयां इसकी रोज लेनी पड़ती है। रोज एक टेबलेट लेनी पड़ती है। लेकिन अगर आप रेकी शुरू करते हैं अपने चक्रों की तो हम आपको एक सावधानी बरतने को बोलेंगे कि दवाइयां एकदम आप बंद मत करिएगा। दवाइयों की क्वांटिटी अपने आप ही धीरे-धीरे कम होती चली जाएगी। डॉक्टर की राय पे जैसे आप डेली एक गोली खाते हैं। अगर आप रेकी चक्रों में करेंगे तो वो गोली हो सकता है आपकी एक दिन छोड़ के हो जाए। आगे हफ्ते में एक बार हो जाए। उसके बाद वो बिल्कुल खत्म हो जाए।

 

बीमारी ठीक करने का Process लंबा है पर Result बहुत शानदार

मेरे ग्रुप में दो मेरे स्टूडेंट ऐसे हैं जिन्होंने अपना वर्षों पुराना थायराइड रेकी से अपने सातों चक्रों को हीलिंग करके ठीक किया है। तो, इस क्रिया में आप किसी भी बीमारी के साथ जब जुड़ते हैं, तो आपको यह सोचके जुड़ना पड़ता है कि यह प्रोसीजर थोड़ा बड़ा है, लंबा है। इसमें टाइम लगता है। आयुर्वेदिक दवाई, होम्योपैथिक दवाई या कोई भी एलोपैथिक दवाई होती है वह आपको थोड़ी जल्दी असर दे देती है। लेकिन जो रेकी थेरेपी है, स्पर्श चिकित्सा है, जो आपकी अपनी ही ऊर्जा है शरीर से निकलने वाली, वो आपको रोगों को जड़ से ठीक कर देती है। थोड़ा सा टाइम लेती है। आपकी श्रद्धा और विश्वास लेती है।

 

अपनी शरीर की उर्जा से चक्रों को Charge किया जाता है

रेकी में हम चक्रों के बारे में पूरा विस्तार से बताते हैं, हमारे थर्ड डिग्री में चक्रों के बारे में पूर्णतः ज्ञान दिया जाता है। उनके रंगों के बारे में बताया जाता है। उनके साथ जो बीज मंत्र होते हैं उनके बारे में बताया जाता है। तो साथियों रेकी सीखने के बाद अगर आप अपने हाथों को चार्ज करके अपने सातों अंगों पर रखेंगे। सातों चक्रों पर रखेंगे तो चक्रों के आसपास जो भी आपके अंग है वह धीरे-धीरे ऊर्जावान हो जाएंगे और आपके शरीर से जुड़ी बहुत सारी बीमारियों को दूर करेंगे। रेकी शक्ति जो है आप किसी भी उम्र में सीख सकते हैं। किसी भी समय कर सकत हैं। इसमें कोई आपको नियम कानून नहीं है।कोई जाति का बंधन नहीं है। तो रेकी से जुड़ने के बाद अगर आप इस क्रिया को अपनाते हैं तो ना केवल अपने आप को स्वस्थ करते हैं। अपने परिवार वालों को स्वस्थ करते हैं और जितने भी आपके प्रियजन है उन्हें
भी स्वस्थ कर सकते हैं।

Distance Reiki भी बहुत कारगर

इसके साथ ही साथ जैसे हम बता चुके हैं रेकी डिस्टेंस मेंहोती है। अगर आपका जानने वाला आपका कोई पेशेंट आपका साथी दूर भी बैठा है तो बिना उसे अपने घर बुलाए या आप उसके घर जाए बिना उसकी डिस्टेंस में हीलिंग कर सकते हैं। उसके बहुत ही अच्छे रिजल्ट होते हैं। यहां पे सिर्फ एक श्रद्धा और विश्वास और रेकी का जो नियम है आदान प्रदान का उसको साथ लेने की जरूरत है। तो साथियों मिलके चलते हैं। रेकी सीखते हैं और अपने परिवार का और अपना स्वस्थ लाभ और किसी भी समस्या का हल खोजते हैं।

 

हमारे नंबर 1860515348 पर किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *