RSS और BJP में फिर खिंची तलवारें 

सरना कोड यानी सरना विधि संहिता को लेकर एक बार फिर BJP और RSS में तलवारें खिच सकती हैं, क्योंकि इस तरह का माहौल बनना शुरू हो गया है। दरअसल झारखंड में  आदिवासियों को रिझाने के लिेए सोरेन सरकार ने सरना को धर्म मानने का प्रस्ताव पहले ही विधानसभा में पारित कर दिया था। तब BJP इसके पक्ष में नहीं थी, पर अब चुनावों के माहौल में जिस तरह से बीजेपी के बयान सामने आ रहे हैं उससे  साफ लग रहा है कि वह भी सरना धर्मकोड लागू करने के पक्ष में है।

पर दूसरी तरफ RSS इसके बिल्कुल खिलाफ है संघ और उससे जुड़ा विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण मंच तथा और संस्थाएं – सभी कह रहे हैं कि कि आदिवासी किसी भी समूह के हों, उनकी जाति जो भी हो, वे सभी हिंदू धर्म के ही अंग हैं। सरना अलग धर्म नहीं हो सकता। वैसे केवल संघ ही नहीं, आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले तमाम लोग और खुद आदिवासियों का एक बड़ा तबका भी सरना को अलग धर्म मानने के पक्ष में नहीं रहा है। इनका मानना है कि हिंदू धर्म से अलग करने के लिए  अंग्रेजों ने  जनगणना में सरना धर्म कोड का अलग से कॉलम दिया  था, जिसे 1951 में खत्म कर दिया गया था  आपको बता दें कि  झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा के छोटा नागपुर क्षेत्र के आदिवासियों का सरना एक  पारंपरिक पूजा स्थल है। ग्रामवासी अपने उत्सवों में यहां जुटते हैं, अनुष्ठान करते हैं।

एकनाथ शिंदे को गुस्सा क्यों आया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बहुत ही नरम और शांत स्वाभाव का नेता माना जाता है। शायद ही कोई घटना सामने आई होगी जो लोगों ने एकनाथ शिंदे को गुस्सा करते हुए देखा। पर हाल ही में   महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच कुछ ऐसा हो गया कि एकनाथ शिंदे अपना आपा खो बैठे और उन्हें जबरदस्त गुस्सा आ गया। दरअसल मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला चांदीवली विधानसभा क्षेत्र में  कांग्रेस के नेता नसीम अहमद खान के दफ्तर से बाहर से निकला तो कुछ कार्यकर्ताओं ने गद्दार-गद्दार कहकर नारेबाजी शुरू कर दी है। बस फिर क्या था शांत रहने वाले  शिंदे को इस नारेबाजी से जबरदस्त गुस्सा आ गया। उन्होंने किसी बात की परवाह नहीं की और  काफिले को रोककर  सीधे ही कुछ ही दूरी पर स्थित कांग्रेस नेता के दफ्तर में पहुंच गए। सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के नेता नसीम खान के दफ्तर में मौजूद नेताओं से कहा कि क्या आप अपने कार्यकर्ताओं को यही सिखाते हैं।  इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पता यही चला है कि नसीम खा के कार्यालय के बाहर मौजूद  उद्धव ठाकरे  के कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंद के खिलाफ नारेबाजी की थी । यही नहीं  संतोष काटके नाम के युवक ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर छोड़ भी दिया , पर उसे अपनी हरकत पर कोई शर्मिंदगी नहीं दिखी और छोड़े जाने के बाद भी वह कहने से बाज नहीं आया की  क्या शिंदे को गद्दार कहना कोई  गुनाह है?

क्या राजनीतिक दल खत्म कर रहे हैं Opinion Poll बजट

लगता है कि ओपिनियन पोल के दिन लद्द गए हैं , छन छन कर खबरें बाहर आ रही है कि लगभग सभी दल ओपनियिन पोल पर होने वाले अपने खर्च और बजट में जबरदस्त कटौती कर रहे हैं। हाल ही में एक गठबंधन की मीटिंग में जब चुनावी रणनीतिकारों ने कद्दावर नेताओं के सामने पोल के नंबर रखने शुरू किए तो नेताओं ने उन्हें तुरंत टोक दिया और कहा कि अब इसपर भरोसा नहीं आप सिर्फ चुनावप्रचार की रणनीति पर फोकस करें  वैसे यह ठीक भी लगता है  जिस तरह से पिछले कुछ समय से ओपिनियन  पोल के नतीजे गलत साबित हो रहे हैं राजनीतिक दलों का इस पर से विश्वास उठ गया है।इसकी विश्वसनीयता को लेकर भी  प्रश्न उठने लगे हैं कि क्या ये   राजनीतिक और व्यावसायिक लाभ से ज्यादा प्रेरित होते हैं। हाल ही की बात करें तो हरियाणा के चुनाव इसका जीता जागता उदाहरण है सभी पोल कांग्रेस को जिता चुके थे पर बीजेपी ने बाजी मार ली, इससे पहले भी सभी पोल नतीजों ने छतीसगढ में  कांग्रेस की सरकार बना दी थी पर बनी बीजेपी की सरकार। सबसे बड़ी बात लोकसभा चुनाव में ज्यादातर पोल मोदी सरकार को अच्छी खासी सीट दे रहे थे पर सरकार बनाने के लिए भी मोदी सरकार को अनय् दलों का सहारा लेना पड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।