अखिलेश को शर्म नहीं पर योगी के नेता का खून खौला

यह तो कमाल ही है, अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव पर शर्मनाक टिप्पणी करने वाले मौलाना पर अखिलेश को गुस्सा नहीं आया पर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर का खून खौल गया और उन्होंने यह तक एलान कर दिया कि डिंपल यादव पर भद्दी टिप्पणी करने वाले मौलाना की जो जुबान काट कर लाएगा उसे 1 लाख 51 हजार रुपए का इनाम मिलेगा. अजय तोमर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि यादव मुस्लिम वोटबैंक पाने के लिए इतने अंधे हो गए हैं कि उन्हें अपनी पत्नी तक के मान सम्मान का ख्याल नहीं रहा पर किसी हिन्दू महिला के लिए गंदे बोल बोलने वाले को हम माफ नहीं करेंगे और उनकी मौलाना की इतनी कुटाई होगी कि वह फिर कभी सपने तक में हिन्दू स्त्री का अपमान नहीं करेगा।आपको बता दें कि हाल ही में जब अखिलेश यादव ने संसद के पास बनी एक मस्जिद में राजनीतिक बैठक की तो इसपर कई मुस्लिमों संगठनों के विराध किया था , उससे भी ज्यादा विरोध डिंपल यादव और इकरा हसन के कपड़ों को लेकर था, मौलाना साजिद रशीदी ने सभी सीमाएं तोड़ते हुए यह तक कह दिया कि डिंपल यादव की पूरी पीठ नंगी थी। सिर पर पल्लू नहीं था। इसके बाद हिंदुत्ववादी संगठन के लोगों में आक्रोश है। और मौलाना के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में केस भी दर्ज हो गया है।।

Bihar — वार पर वार लालू यादव कब तक बचते रहोगे

खुलेआम जनता से बदतमीजी करने वाले rjd नेताओं के खिलाफ अकसर लालू परिवार कुछ करने से हिचकिचाता है और चर्चाएं यही चलती हैं कि अगर लालू यादव ये करने लगे तो उनकी पार्टी के 90 फीसदी से ज्यादा नेता बाहर हो जाएंगे, अब इसका मतलब सब समझ ही गए होंगे पर आजकल लालू के अपने पुत्र तेजप्रताप यादव ने ही लालू के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और वो लालू और rjd को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते, अब तेजप्रताप यादव खुलकर बिहार के विधायक भाई वीरेंद्र पर एक्शन करने के लिए लालू यादव पर दबाव बना रहे हैं, आपको बता दें कि इनपर पंचायत सचिव से दुर्व्यवहार का आरोप है, बस इसी मुद्दे को तेजप्रताप यादव ने उठा लिया है और बाकायदा एक कार्टून के जरिए RJD पर निशाना साधाते हुए पूछा , क्या पार्टी अपने विधायक पर उतनी ही सख्ती दिखाएगी, जितनी उनके साथ दिखाई थी , तेजप्रताप यहां जाती कार्ड खेलने से भी नहीं चूके और कहा कि RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी। मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया… अब देखना यही है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? आपको बता दें कि हाल ही में विधायक भाई वीरेंद्र ने ने पंचायत सचिव को फोन करके एक समर्थक के परिवार के सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र जल्दी जारी करने को कहा था और उनके साथ बदतमीजी की।अब पूरा मामला लालू और RJD की गले की हड्डी बन गया है विधायक पर कारवाई करते हैं तो नेता नाराज और नहीं करते तो तेजप्रताप के साथ विपक्ष भी इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालने के मूड में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *