UP – राजा भैया की अपनों ने निकाली अकड़

राजा भैया एक समय था जब उतरप्रदेश में इनके नाम का डंगा बजता था पर कहते हैं ना कि समय अच्छे अच्छों का नशा उतार देता है राजा भैया भी आजकल उसी हाल से गुजर रहे हैं, राजनीतिक गुंडागर्दी तो योगी सरकार ने हवा कर दी है और अब घरेलू हिंसा पर लगाम लगाने के लिए उनकी पत्नी और साथ ही उनकी बेटी भी मैदान में उतर आई हैं, जी हां हाल ही में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली में राजा भैया और उनके परिवार पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है, साथ ही राजा भैया से अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। बस केस दर्ज क्या हुआ राजा भैया के समर्थन में राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी सिंह पर राजा भैया के खिलाफ दुप्रचार का आरोप लगाया और यह तक कह दिया कि भानवी सिंह ने संपत्ति के लालच में अपने माता-पिता तक पर हाथ उठा दिया है। पर शायद ना राजा भैया को पता होगा ना ही अक्षय जी को कि अपने मां पर ऐसे आरोप लगने पर राजा भैया की बेटी राघवी खुलकर उनपर हमला कर देगी और पूरी पोल पट्टी खोलेगी। जी हां राघवी ने अपनी मां का पक्ष लेते हुए तुरंत सोशल मीडिया पर लिखा की आप सभी मेरे बूढ़े नाना-नानी को हमारे खिलाफ बोलने के लिए परेशान कर रहे हैं ताकि बाद में इसका दुरुपयोग कर सकें। आप सच जानते हैं, कृपया भगवान से डरें, राघवी के इस बयान से राजा भैया कैंप में जबरदस्त हताशा है क्योंकि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि राघवी इस तरह खुलकर अपना विरोध जताएगी, पर राघवी के इस पोस्ट से यह बात तो साफ हो गई कि आगे कि लड़ाई में वह अपनी मां के समर्थन में मजबूती से खड़ी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *