देश में इस साल बिहार में चुनाव होने हैं और , बिहार की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है और ऐसे माहौल में जब बीजेपी के चाणक्य यानी अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए पहुंच जाएं तो जाहिर सी बात है कि उनकी किसी ना किसी बात पर विवाद तो होगा ही और वार -पलटवार का दौर शुरू हो जाएगा, अब  यही हुआ अमित शाह ने खुलकर लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर  निशाना साधा  और यह तक कह दिया कि जनता को  पति-पत्नी का राज याद हैं ना जब जंगल राज हुआ करता था, जाहिर है चाणक्य लालू और राबड़ी की बात कर रहे थे, अब जब चाणक्य ने इतना बोल दिया तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव  भी उनपर जमकर बरसे और कहा कि 20 साल से सत्ता से बाहर रहने के बाद भी   लालू प्रसाद आज भी ताकतवर हैं। तेजस्वी ने तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि आज भी लालू के नाम से bjp की नींदे उड़ जाती हैं , तेजस्वी ने कहा कि लालू का इतना डर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में आए और अपने 19 मिनट के भाषण में 18 बार लालू प्रसाद का नाम लिया। लालू यादव को गाली देना इन लोगों का फैशन बन गया है। इससे अपना समझ सकते हो कि लालू का नाम और डर कितना बड़ा है। जानकारों का मानना है कि  तेजस्वी ने सही पकड़ लिया।

तेजस्वी क्यों इतनी गिरी राजनीती कर रहे

कहते हैं ना राजनीती में अपने फायदे और दूसरे को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई किसी भी हद तक जा सकता है, बिहार में आजकल यही देखने को मिल रहा है , आज बात कर रहे हैं तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी rjd की, जिन्होंने हाल ही में दावा किया था कि लालू से नीतीश सरकार डरती है क्योंकि आज भी वो ताकतवर नेता हैं, लेकिन लगता है RJD खुद हार से डरी  बैठी हैं और चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए वो सब कर रहे हैं जो शोभा नहीं देता। दरअसल हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार ने   800 करोड़ रुपये से अधिक लागत की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान अमित शाह ने  लाभार्थियों को ‘‘डमी चेक’’ भी भेंट किए,  एक ग्रामीण महिला जब यह चैक ले रही थी तो वह  समझ नहीं पाई कि अमित शाह उनसे तस्वीर के लिए कैमरे के सामने देखने को कह रहे हैं। इसपर वहां मौजूद नीतीश कुमार ने  मुख्यमंत्री ने महिला के कंधे पर  हाथ रखकर उसका चेहरा पत्रकारों की तरफ कर दिया, बस इसी बात पर rjd ने  ‘एक्स’  पोस्ट पर लिख दिया कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ खींच रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे हैं। लाचार मुख्यमंत्री और बीमार भाजपा की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है। पर लगता है यह बेहूदा टिप्पणी rjd पर ही भारी पड़ रही है और  कहा जा रहा है जो जैसा है वैसा ही सोचता है। राजनीतिक जानकार भी कह रहे हैं कि आरजेडी ने गलत किया, उन्हें तस्वीर और  वीडियो ठीक से देखना चाहिए था।

पुलिस वालों को अकल सिखाई बिजलीकर्मी ने

पुलिस के लिए  टिट फार टैट , यानी जैसे को तैसा , पुलिस वालों को अपनी वर्दी का बड़ा घमंड  रहता है और उन्हें लगता है कि वो कानून के नाम पर कुछ भी कर सकते हैं, सभी ठीक है पर यूपी में एक Electricman ने वो कर दिया जो चर्चा का विषय तो बना ही साथ ही पुलिस को भी कुछ सबक मिला हो. दरअसल बिजली की लाइन ठीक कर रहे एक  विद्युतकर्मी ने अपनी bike सड़क पर खड़ी कर दी और लाइन ठीक करने लगा, थोड़ी देर बाद पुलिस वालों ने  सड़क पर गलत ढंग से खड़ी बाइक खड़ी करने पर उसका चालान कर दिया। बस फिर क्या था इस बात से बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी भड़क गए और   कुछ बाद ही सभी थाने पहुंच गए और थाने का  बकाया बिल  पुलिस को थमाकर  थाने की बिजली  काट दी। थाने में देर रात तक अंधेरा रहा। वैसे थाना प्रभारी इस मामले के बारे में कुछ बोले नहीं। बिजली ठीक करने वाले कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर हमारे साथ गलत वय्वहार करती है जबकि दोनों ही सरकारी नौकरी कर रहे हैं।  पुलिस के एक फोन पर रात हो या दिन हम बिजली ठीक कर देते हैं पर कोई लिहाज नहीं करती, खैर पुलिस ने जिस बिजली वाले का चालान किया उसने भी बताया कि वह बाजार में एक  दुकान की लाइन सही कर रहा था  और उनकी बाइक दुकान के आगे खड़ी थी फिर भी  पुलिस ने उसकी बाइक का पांच सौ रुपये का चालान काट दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।