क्या है Ghost Murmur तकनीक जिसकी मदद से अमेरिका ने रेस्कयू किया अपना पायलेट
दिल की धडकन से पता चलाया कि यूएस का एयरमैन पायलेट कहां पर है और ईरान की भूलभुलैया से अमेरिका ने अपने पायलेट को य सही सलामत निकाल लिया और ये रस्कयू बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बन चुका है क्योंकि यूएस ने इसके जरिए असंभव मिशन को भी संभव कर दिया, आपको बता दें कि अपने पायलेट का रेस्कयू करने में us ने जिस तकनीक का इस्तेमाल किया उसे घोस्ट मर्मर (Ghost Murmur) कहा जाता है, इस तकनीक में लंबी दूरी से ही इंसान के दिल की धड़कन के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नेचर का पता लग जाता है। यह सिस्टम क्वांटम मैग्नेटोमेट्री और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का मेल है, जो व्यकित के आसपास चाहे जितना भी शोर , आवाजे हों , उस वयक्ति की दिल की धड़कन को अलग से पहचान लेती है। बताया जा रहा है कि us ने पहली बार इस तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें ‘Murmur शबद का मतलब है दिल की धड़कन और Ghost का मतलब है ऐसे व्यक्ति को ढूंढना जो गायब हो चुका है। इरान में US plane के क्रैश साइट के आस-पास का रेगिस्तानी इलाका ‘Ghost Murmur’ के लिए एकदम सही था। यहां पर US का पायलेट फंसा हुआ था, और यहीं पर उसकी दिल की धड़कन को पहचान कर उसे रेस्कयू किया गया। वैसे आपको बता दें कि आमतौर पर, इंसान के दिल की धड़कन इतनी धीमी होती है कि उसे सिर्फ तभी पकड़ा जा सकता है, जब सेंसर को सीधे सीने से सटाकर रखा जाए। लेकिन ‘Ghost Murmur तकनीक की मदद से पायलेट की दिल की घड़कन को काफी दूर से पहचान कर उसे रेस्कयू करवा लिया गया। इसके बारे में अमेरिकी राष्टपति ट्रंप ने यह तक कह दिया कि यह मिशन भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जैसा था और हमने अपने एयरमैन का पता 40 मील दूर से लगा लिया था
सड़क जो बनवा रहा भूमि पूजन वही करवाएगा—SP -BJP विधायक की तूतू मैं मै
यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में यहां के दो प्रमुख दलों के नेता यानी बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेतागण कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहते जहां उन्हें जनता के बीच जाने का मौका मिले और साथ ही वहां हो रहे कामों के लिए वाहवाही बटोरनी हो, पर फतेहपुर जिले में तो एक भूमि पूजन समारोह में तो गजब ही हो गया , यहां भूमि पूजन को पहुंचे बीजेपी और समाजवादी पार्टी के विधायक काम का श्रेय लेने के लिए आपस में ही भिड़ गए। अजब बात ये भी हुई कि इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया, यह वीडियो खागा बाईपास से नौबस्ता रोड पर हो रहे भूमि पूजन का बताया जा रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों दलों के विधायकों के बीच भूमि पूजन के लिए नोकझोंक हो रही है, दरअसल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क बनने के लिए की गई भूमि पूजन में दो विधानसभा के विधायकों को बुला लिया , फतेहपुर जिले खागा से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान और हुसैनगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक उषा मौर्य भूमि पूजन के लिए आ गई, पर हुआ यूें कि भूमि पूजन के दौरान भाजपा विधायक कृष्णा पासवान पहले बैठ गईं, जिसके कारण समाजवादी पार्टी की विधायक उषा मौर्य को पीछे बैठना पड़ा। अब जब दो विरोधी दलों के विधायकों को आगे-पीछे बैठना पड़ जाए तो तूतू मैं मैं तो स्वाभाविक ही है। भाजपा MLA का कहना था कि यह विधानसभा मेरी है और जो 13 किलोमीटर की सड़क का निर्माण होना है और यह मेरे ही प्रस्ताव से पास हुआ है, इसपर पर गुस्से में समाजवादी पार्टी की विधायक ने भी कह दिया कि विधानसभा आपकी है तो मुझे बुलाना ही नहीं चाहिए था। गनीमत यही हुई कि वहां मौजूद लोगों ने दोनों के बीच सुलह करवा दी और पंडित जी के कहने पर सपा विधायक उषा मौर्य थोड़ा आगे बढ़कर पूजन में शामिल भी हो गई।
