चंद्र ग्रह का बुरा प्रभाव —चांदी के ग्लास में रखा पानी पीना कितना लाभदायक

अगर चंद्र ग्रह का बुरा प्रभाव है, तो आपको कैसे पहचानोगे, सबसे पहले जाने-अजाने पानी आपसे खराब होगा। पानी की वेस्टेज होगी। पानी को आप गंदा करेंगे। चाहे घर में चाहे बाहर। नल आपके घर के टपकते रहेंगे। आपका मन हमेशा विचलित हो जाएगा। जरा सी बात पे आप रोना शुरू कर देंगे। आपको कोई भी कुछ कह दे आप परेशान हो जाएंगे। मन आपका स्थिर नहीं रह पाएगा। माता से आपके संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। माता समान स्त्री का आप चाह के भी आदर नहीं कर पाएंगे। और सबसे बड़ी बात आपको जब भी आप कुछ भी काम करेंगे बिना सोचे समझे काम कर लेंगे और बाद में पछताएंगे। यह सब खराब चंद्रमा के लक्षण है।

साथ ही सांझ ढलने के बाद आपको सफेद चीजें नहीं खानी जैसे दूध, सफेद चावल, सफेद मिठाइयां

इसको ठीक करने के लिए चांदी के गिलास में पानी पीजिए। पानी की वेस्टेज मत करिए। नल टपकते हैं तो उनको ठीक करने की कोशिश करिए। बाहर पानी को में गंदा मत करिए और अगर मन स्थिर नहीं हो पाता मन आपका विचलित होता है तो कंट्रोल करने की कोशिश करिए और आप सीधे लेट करके 15 मिनट 20 मिनट लेटिए सीधा पीठ के बल लेटिए इससे आपका धीरे-धीरे चंद्रमा मजबूत होगा क्योंकि चंद्रमा खराब है तो आप ऐसे नहीं लेट पाएंगे। 5 मिनट से ज्यादा नहीं लेटेंगे आप तुरंत करवट बदल लेंगे। आप सीधा लेटिए। इस तरह से दोनों हाथों की पांचों उंगलियों को मिलाकर के अपनी छाती के पास रखिए और शांत स्वभाव शांत मन से लेट जाइए। सांसों को अंदर बाहर करते हुए। इससे आपका धीरे-धीरे मन स्थिर होगा और आपका चंद्रमा ठीक होना शुरू हो जाएगा। साथ ही सांझ ढलने के बाद आपको सफेद चीजें नहीं खानी। दूध, सफेद चावल, सफेद मिठाइयां शाम ढलने के बाद नहीं खानी। इससे आपका चंद्रमा वीक होता है और आपको उससे शांति नहीं मिलती है। तो यह तो हो गए हमारे कुछ ऐसे उपाय जिससे आप चंद्रमा को मजबूत करेंगे और सबसे बड़ी बात अपनी मां की सेवा करिए। माता समान स्त्रियों का आदर करिए। यह भी आपके चंद्रमा को मजबूत करने में बहुत सहायक होता है।