एक अनोखा मंदिर हनुमान जी उल्टे खड़े देते आशीर्वाद

बजंरगबली मंदिर में उल्टे खडे होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते

कभी आपने देखा या सुना है कि हमारे बजंरग बली यानी हनुमान जी एक मंदिर में उल्टे खडे होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। इस मंदिर की इतनी मान्यता है कि देश-विदेश से लोग यहां भकित के लिए आते हैं। वैसे तो  देश भर में मौजूद बजरंग बली के हजारों संख्या

हनुमान जी उल्टे क्यों खड़े कोई नहीं सुलझा पाया रहस्य

 मंदिरों की अपनी अपनी मान्यता है,  इन मंदिरों में  मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की खूब भीड़ लगी होती है । हनुमान जी के देश  में कई मंदिर ऐसे भी हैं जिनके रहस्य कोई नहीं सुलझा पाया है। ऐसा ही हनुमान जी का एक चमत्कारी मंदिर है जहां हनुमान जी की प्रतिमा उल्टी है यानी बजरंग बली यहां सिर के बल खड़े हुए हैं। इस प्रतिमा के दर्शन करने हैं तो मध्य प्रदेश में इंदौर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित सांवरे गांव में आना होगा। यहां हनुमान जी के इस रूप के दर्शन करने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं ।  बजरंग बली की उल्टी प्रतिमा के साथ  यहां पर  श्री राम सीता माता लक्ष्मण और शिव भगवान और पार्वती माता के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की खूब भीड़ उमडी रहती  है ।

कईं मान्यताएं हैं कि क्यों खड़े हनुमान जी उल्टे

हनुमानजी की उल्टी प्रतिमा के पीछे की एक कहानी है, मान्यता है। कह जाता है कि जब रावण रूप बदलकर अही रावण बन श्री राम जी की सेना में शामिल हुआ था तो वह राम और लक्ष्मण जी को मूर्छित कर पाताल लोक में ले गया था इस बात का पता लगते ही हनुमान जी श्री राम और लक्ष्मण जी को लेने
के लिए पाताल लोग गए थे । वहां पर हनुमान जी ने अहिरावण का वध किया था और राम और लक्ष्मण जी को वापस लेकर आए थे । इस मंदिर की यही मान्यता है कि यहां पर हनुमान जी ने सिर नीचा करके पाताल लोक में प्रवेश किया था तभी यहां पर उनकी प्रतिमा का सर नीचे की ओर है ।

हनुमान जी को चोला चढाने से भक्तों के हर संकट दूर

 ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को चोला चढाने से भक्तों के हर संकट दूर होते हैं। भक्तों के लगातार तीन या पांच मंगलवार को दर्शन करने से ही बजरंग बली भक्तों की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। तो इस बार मध्य प्रदेश जाएं तो सावरे गांव में स्थित इस मंदिर के दर्शन जरूर करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।