अखिलेश का कड़ा रूख क्या Congress और अपने नेताओं की सहनी पड़ेगी नाराजगी 

यूपी में लगभग सभी दल इस समय एक बड़ी समस्या से साथ साथ जूझ रहे हैं और वो है टिकटों के बंटवारे की समस्या, अब सभी पार्टी के छोटे-बड़े नेता टिकट पाना चाहते हैं, चुनाव लड़ना चाहते हैं ऐसे में सभी पार्टी के समाने बड़ी समस्या यही खड़ी हो रही है कि किसको टिकट दें, किसका काटे, किसको नाराज करना भारी पड़ सकता है, इन सब के बीच यूपी के दो बड़े दलों यानी बीजेपी और  समाजवादी पार्टी की एक बड़ी समस्या  ना केवल  अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करना बल्कि साथी दलों को सही सीटें देकर उसे भी खुश रखने की  है. और ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने टिकट बंटवारे के लिए कुछ कड़ा ही रूख अपना लिया है और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं को साफ कह दिया कि वे टिकट पाने के लिए लखनऊ कार्यालय में दौड़ ना लगाएं बल्कि क्षेत्र में काम करते रहेंगे तो अपने आप ही टिकट  फाइनल हो जाएगा। अखिलेश ने ये भी कह दिया कि आए दिन लोग लखनऊ पार्टी कार्यालय पर नजर आते हैं। इससे हमें पता चल रहा है कि वो  क्षेत्र में काम नहीं कर रहे  सिर्फ कागजों व हवा में आकड़ें दे रहे हैं। ऐसे लोगों का फीडबैक पूरी तरह से चैक किया जा रहा है।वैसे आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश ने कांग्रेस को भी साफ तौर पर कहा है कि टिकट बंटवारे के लिए कांग्रेस उन सीटों की बात करें जहां उनके जीतने के पूरे चांस हैं, मतलब इस बार अखिलेश टिकट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।