Congress अपने बिछाए जाल में खुद फंसी

कांग्रेस संविधान के मामले पर भारतीय जनता पार्टी को घेरना चाहती थी और इसके लिए संसद में इस मामले पर चर्चा की सहमति हुई और उस पर चार दिन की चर्चा हुई दो दिन लोकसभा में और दो दिन राज्यसभा में लेकिन
इस पूरी चर्चा में कांग्रेस सरकार को घेरने की बजाय खुद गिरती हुई नजर आई। साफ लगा कि कांग्रेस को उनका ही चला हुआ दांव उन्हीं को उल्टा पड़ गया । अब कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने बात की , कांग्रेस के और बहुत सारे नेताओं ने बात की और उसके बाद प्रधानमंत्री ने जवाब दिया।

प्रधानमंत्री ने Congress को दिखा दिया आईना

प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक जवाब दिया और कहा कि वह किस तरह की freedom of speech थी, जब चुनी हुई सरकार भी नहीं थी और चुनाव से पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पहला संविधान संशोधन कर दिया। फ्रीडम ऑफ स्पीच की जो स्वतंत्रता थी उसको भी उन्होंने थ्रोटल किया।फिर उसके बाद 39 वां 40 वां 41 वां और 42वां संशोधन किया गया , उस समय किया गया जब देश के सारे नेता जेल में थे, संसद , विपक्ष था ही नहीं। संसद भी इमरजेंसी के अंडर था । प्रधानमंत्री की स्पीच ने सबके मुंह बंद कर दिए।

अमित शाह ने भी कांग्रेस को जमकर सुनाया

उसके बाद मामला राज्यसभा में आया और राज्यसभा में अमित शाह ने अपनी बात को बड़े तरीके से एक के बाद एक बहुत शोध के बाद भाषण दिया। अपने 80 मिनट के भाषण में उन्होंने अपनी बात रखी, उस बातचीत के दौरान अमित शाह ने एक बात कही कि जो विपक्ष है वह अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर अंबेडकर करता रहता है अगर इतना नाम भगवान का ले लेते तो उनको स्वर्ग मिल जाता अब यह बात उन्होंने कही ।

Congress ने चली पुरानी चाल-Clip को कांट छांट के किया वायरल

यह बात किसी को उस समय स्ट्राइक नहीं की लेकिन रात को 10 बजे इससे संबंधित , इस क्लिप को काट करके
कांग्रेस और उसके मीडिया सेल ने उसे तोड़ -मरोड़ कर वायरल किया और गृहमंत्र से अंबेडकर के अपमान को लेकर के माफी की एक मुहिम चला दी।

BJP ने भी दिया जवाब-पूरी Clip वायरल की

इसके बाद पूरा वीडियो भारतीय जनता पार्टी ने भी शेयर कर दिया और भारतीय जनता पार्टी ने यह बता दिया कि पूरा भाषण यह था कि अमित शाह ने आगे कहा था कि अच्छी बात है 100 बार आप नाम लीजिए लेकिन
जो बातें अंबेडकर जी ने कही थी उन बातों को मानिए, स्वीकार कीजिए । अंबेडकर जी की कई बातों को आगे बढ़ाइए, उनकी बातों के साथ तोड़ मरोड़ मत कीजिए। उनकी बातों को झुटलाइए मत । यह भी बताएं कि किस तरह से कांग्रेस ने अंबेडकर को चुनाव हरवाया था और किस तरह से उनको त्याग पत्र देना पड़ा था । इस तरह के मसले सामने आए तो कांग्रेस को उल्टे पड़ गए। संसद में कांग्रेस जो बताना चाह रही थी की मोदी सरकार यानी अभी की सरकार है संविधान को लेकर उसका रवैया अच्छा नहीं है, पर कांग्रेस का यह पूरा परसेप्शन उल्टा बन गया कि कांग्रेस का जो पूरा का पूरा कार्यकाल रहा है वह
संविधान की धज्जियां उड़ाने वाला कार्यकाल रहा ।

Congress ने Divert करने के लिए चली चाल

संसद में चार दिन की चर्चा कांग्रेस के खिलाफ गई । कांग्रेस के पास कोई चारा नहीं था उसको डाइवर्ट करने के लिए अचानक वहां से सबकी अटेंशन हटाने के लिए कांग्रेस ने अमित शाह की तोड़ मरोड़ कर क्लिप शेयर कर दी, पर इसपर भी भारतीय जनता पार्टी ने साबित कर दिया कि कांग्रेस यहां पर भी झूठ बोल रही है। इसके साथ एक और बात है जिसका खुलासा हो रहा है कि प्रधानमंत्री को लेकर के भी कांग्रेस इस तरह की बातें, उनकी क्लिप शेयर करती है और भ्रम फैलाती है। वैसे इससे पहले अप्रैल 2024 में गृहमंत्री के उड़ीसा के एक भाषण को काट पीट कर कांग्रेस और उसके इको सिस्टम ने शेयर किया था और यह बताने की कोशिश की थी कि अमित शाह कह रहे हैं कि रिजर्वेशन खत्म कर देंगे उसके बाद चुनाव के दौरान संविधान बदल दिया जाएगा।

 

कांग्रेस को सुनाया बाबा साहेब ने ही कहा था-भ्रम मत फैलाना

बीजेपी ने संसद में इस बात पर भी Congress को घेरा और जब प्रधानमंत्री अपना भाषण दे रहे थे लोकसभा में तो उन्होंने कॉशन किया और बाकायदा कहा कि वह बाबा साहब को कोट कर रहे थे , सुन लीजिए फिर से बाबा साहब अंबेडकर ने ऐसा कहा था और कांग्रेस चुप रही। मतलब यह है कि प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री इस बात को लेकर पहले से सशंकित थे और खुराफात जो कांग्रेस कर सकती थी उसका तोड़ निकाल लिया।

 

कांग्रेस ने भ्रम फैलाया- संविधान बदल जाएगा, रिजर्वेशन खत्म कर दिया जाएगा

 

2024 के लोकसभा चुनाव में सबको बाद में पता चला कि कांग्रेस ने क्या क्या भ्रम फैलाए थे पहला, संविधान बदल दिया जाएगा, रिजर्वेशन खत्म कर दिया जाएगा और 8500 सबके अकाउंट में पहुंच जाएंगे। पर जनता को बाद मे कांग्रेस का झूठ समझ में आ गया। तो कांग्रेस अपने इसी पैटर्न पर बने रहना चाहती है , दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी या सरकार ने यह निश्चित कर लिया है या यह तय कर लिया है कि अब वह भी कांग्रेस को उसी भाषा में जवाब देंगे और देना उन्होंने शुरू कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।