लालू अब भी काफी ताकतवर नेता, उनकी कमी देगी झटके

लालू यादव को लेकर अभी हाल ही में तेजस्वी यादव का एक बयान काफी चर्चा का विषय बना जिसमें उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद यादव 20 साल से ज्यादा सत्ता से बाहर रहे हैं पर वो उतने ही ताकतवर हैं जितने पहले थे। और अगर इस बात को गहराई से देखा जाए तो यह बात ठीक भी लगती है, क्योंकि अब भी लालू बाहर निकलते हैं तो उनकी सभाओं में किसी और नेता से ज्यादा भीड़ नजर आती है, वो कुछ बोलते हैं तो राजनीतिक गलियारों में उसकी चर्चाएं चल निकलती है। और इस बार बिहार चुनावों से पहले लालू जिस तरह से एक साथ कईं जंग लड़ते दिख रहे हैं , साफ लग रहा है कि टाइगर अभी राजनीति में जिंदा भी है और पूरी तरह से सक्रिय भी।

लालू का मास्टरमाइंड जो नीतीश कुमार और चिराग पासवान के इफ्तार आयोजन से मुस्लिम संगठन गायब

पर जिस तरह से अचानक राजनीति में एकदम सक्रिय हो चुके लालू यादव की तबीयत बिगडी और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है, लालू को डायबिटीज है और उनके पैरों में मवाद पड़ गया था। उनका इलाज चल रहा है। लेकिन लालू की तबीयत का खराब होना RJD को इससे बड़ा झटका है। क्योंकि लालू जिस तरह से हाल फिलहाल में ही ना केवल अपने ही घर में चल रहे मनमुटाव को संभाल रहे हैं, जी हां यहां हम तेजस्वी vs तेजप्रताप की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ लालू कांग्रेस और अन्य दलों के साथ भी अपने रिश्तों को सुधारने पर लगातार काम कर रहे हैं और इस समय के ज्वलंत मुद्दे वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में भी खुल कर बोल रहे हैं। माना जा रहा है कि ये लालू का ही मास्टरमाइंड था जो नीतीश कुमार और चिराग पासवान के इफ्तार आयोजन से बहुत से मुस्लिम संगठन गायब रहे। और वक्फ बोर्ड संशोधन पर कई पार्टियों को एक साथ लाना भी लालू का ही खेला है। और अचानक लालू के एकदम से गायब हो जाने से ये सारे फ्रंट खाली हो गए हैं और RJD में कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं दिखता जो इन फ्रंट पर अकेला लड़ सके।

लालू ने चुनावी बागडोर अपने हाथ में ली, पर अब क्या होगा

वैसे देखा जाए तो पहले वर्ष 2020 के चुनावों में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गायब से ही थे यहां तक की पोस्टरों से भी लालू ज्यादातर गायब ही रहे। लेकिन इस बार सब बदला लग रहा है RJDके साथ लालू परिवार का भी समीकरण बिगड गया है। लालू के परिवार में ही हर कोई सत्ता हथियाना चाह रहा है और ऐसे में लालू ने चुनावी बागडोर अपने हाथ में ले लिया है। और अब माना जा रहा है कि आगामी चुनाव लालू यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पर जिस तरह से लालू का स्वस्थ अचानक बिगड़ा देखना यही है कि टाइगर में कितनी ताकत बची है और क्या वो दोबारा राजनीति के मैदान में आकर RJD की नैया पार लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

पाकिस्तान से आती थी सैलरी-Congress का ये सांसद फंस सकता है जिस तरह से बीजेपी कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर सबूतों के साथ सामने आ रही है इससे यह मामला काफी गंभीर बनता जा रहा है, अब चूंकि ये मामला राजनीती से उठकर अब ये मामला देश की सुऱक्षा से जुड़ रहा है तो इसके लिए कांग्रेस की परेशानी जाहिर है और इसके जवाब में कांग्रेस के कईं नेता ऐसे तर्क पेश कर रही हैं जिनकी वास्तविकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला समझते हैं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुलकर लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई को एक पाकिस्तानी फर्म ने नौकरी दी थी और फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया था और इस दौरान उनकी सैलरी पाकिस्तान के एक नागरिक अली तौकीर शेख दिया करते थे, रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सरमा ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है , उन्होंने बताया कि असम पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी जांच में कईं गंभीर सवाल खड़े किए हैं, सरमा ने कहा कि ib यानी इंटलीजेंस की गोपनीय जानकारी इसी तरह पाकिस्तान भेजी गई, उन्होंने यह भी बताया कि शेख 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया और भारत विरोधी नैरिटिव तैयार किया । ————–गौरव गौगई की पत्नी आरोपों के घेरे में यही नहीं रविवार को ही बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने भी गौरव गोगई को घेरते हुए सोशल मीडिया पर एक सवाल करके कांग्रेस को और परेशानी में डाल दिया, प्रदीप भंडारी ने पूछा है कि क्या यह सच नहीं है कि गौरव गोगोई ने 2014 में कालीबोर से सांसद चुने जाने के तुरंत बाद 14 मार्च 2015 को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान उच्चायोग का दौरा किया था, बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने यह सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गौरव गोगोई बताएंगे कि उनकी पाकिस्तान यात्रा को वहां के गृह मंत्रालय ने सुविधाएं दी थीं, ————गोपनीय ढंग से पाकिस्तान किया दौरा अब मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है तो बीजेपी के कई नेता गौरव गौगई से सवाल पूछ रहे हैं, कि क्या वो बता सकते हैं कि उनकी पतनी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख के साथ काम कर रही थी। बीजेपी यह भी आरोप लगा रही है कि अली तौकीर शेख पर्यावरणविद नहीं था, बल्कि सिंधु जल संधि और भारत-पाकिस्तान के क्षेत्रीय विवादों से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की तरफ से काम कर रहे थे। असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी दावा किया है कि शेख नियमित रूप से सोशल मीडिया पर एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को टैग करता था, लेकिन जांच शुरू होने के बाद उसने अपने पोस्ट डिलीट कर दिए और अपना अकाउंट बंद कर दिया। आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सरमा ने यह भी आरोप लगाया है कि गौरव गोगई ने 2013 में पाकिस्तान का बहुत ही गोपनीय दौरा किया था। गौरव गौगई का आरोप जमीन घोटाला छुपाने के लिए पूरा कांड वैसे इस जांच और आरोपों के सामने आने के बाद गौरव गौगई कुछ बताने की बजाय बेतुके जवाब दे रहे हैं कि अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का R&AW एजेंट हूं, गौरव यह भी कह रहे हैं कि असम के मुख्यमंत्री ये आरोप अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, आपको बता दें हाल ही गौरव गौगई ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने 12000 बीघा जमीन पर कबजा कर रखा है और जब ये बातें हम सामने ला रहे हैं तो हमें ही देशदोही साबित किया जा रहा है। पर जो भी हो जिस तरह से जांच कमिटी की रिपोर्ट गौरव गौगई और उनकी पत्नी के पाकिस्तीनी लिंक साबित कर चुकी है उससे आने वाले समय में देश के साथ आसाम में ये मुद्दा कांग्रेस के लिए भारी पड़ने वाला है।