घर का खराब वास्तु कैसे ठीक करें COPPER WIRE से

एक ऐसी बहुत सस्ती सी चीज है, जिसका प्रयोग करके आप अपने घर के वास्तु को बैलेंस कर सकते हैं। वह है कॉपर वायर, जी हां तांबे का तार, बिना तोड़फोड़ के वास्तु को ठीक करने यानी रेमडीियल पार्ट में आपका बहुत ज्यादा खर्चा नहीं होगा। सिंपल सी बहुत छोटे-छोटे से उपाय करने से ही आपके घर का वास्तु बैलेंस हो जाता है। कॉपर वायर कॉपर की अपनी क्वालिटी होती है जो एनर्जी को अच्छा कंडक्टर होता है वो एनर्जी का तो ऊर्जा को वो बैलेंस करता है। यदि कहीं की भी लगता है कि आपको एनर्जी बहुत हार्ड है उस हार्ड एनर्जी को सॉफ्ट करने के लिए बैलेंस करने के लिए कॉपर वायर का यूज़ किया जाता है।

 

घर है South Facing या घर के सामने T-Point तांबे का तार लगाएं

ज्यादातर जैसे कि यदि आपका घर साउथ फेसिंग है, वेस्ट फेसिंग है तो वहां की एनर्जी को बैलेंस करने के लिए अपने मेन गेट पर आप कॉपर वायर का प्रयोग कर सकते हैं यदि टी पॉइंट पर मकान है तो भी आप कॉपर वायर का प्रयोग कर सकते हैं। आपके घर के मेन एंट्रेंस पर कोई ऐसा बड़ा सा पेड़ है या आपका जनरेटर लगा हुआ है उसको भी बैलेंस करने के लिए कॉपर वायर का प्रयोग किया जाता है। यदि आपकी बालकनी साउथ में है, साउथ वेस्ट में है, साउथवेस्ट की रेमडीियल पार्ट में भी कॉपर वायर का प्रयोग किया जाता है। इंटरनली भी जो हिस्सा हमारे को लगता है कि हमारा घर का कुछ एनर्जी से इमंबैलेंस है तो एनर्जी को बैलेंस करने के लिए उतने एरिया में कॉपर वायर लगाया जाता है। कॉपर वायर के बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं। आप फिर भी किसी अच्छे वास्तुकार से कंसल्ट करके ही कॉपर
वायर का प्रयोग करें ताकि आपके घर की एनर्जी एक सिंपल सी रेमेडी से बैलेंस होजाए। कॉपर का प्रयोग देखिए और किस तरह से आप लोग कर सकते हैं।

बच्चा रात को ड़रता है, घर में डर लगता है तो रखें तांबा

यदि आपका बच्चा बहुत डरता है या आपको भी घर में बहुत डर लगता है। ऐसा लगता है कि घर में आवाजें आ रही हैं या रात को प्रॉपर नींद नहीं आ रही है तो उसको भी बैलेंस करने के लिए आप अपने बेडरूम में कॉपर का कोई भी शो पीस रख सकते हैं या कॉपर का पीस अपने बैग के पिलो के नीचे भी रख सकते हैं। तो वह आपके फियर फैक्टर को जो आपको एक अनजाना सा भय होता है उसमें भी आपको रिलीफ देगा और आपको साउंड स्लीप आएगी।

पढ़ाई में फोकस करने में मदद करता है Copper

पढ़ने वाले बच्चे जो पढ़ने वाले बच्चे यदि आपका कंसंट्रेट होकर नहीं पढ़ पा रहे हैं पूरा फोकस पढ़ाई पर नहीं करते हैं तो अच्छे फोकस उनका पढ़ाई पे बना रहे कॉपर का एजुकेशन टावर आता है जो फेंचुई की रेमेडी है कॉपर का एजुकेशन टावर आप बच्चे के स्टडी टेबल पर रखें तो आप देखेंगे कि जो उसकी वाइब्रेशन क्रिएट होगी धीरे-धीरे आपका बच्चा ऑटोमेटिक पूरी कंसंट्रेशन के साथ पढ़ने लगेगा। यह कुछ ऐसी वास्तु की रेमेडीज होती हैं जो मात्र रखने से ही अपनी ऊर्जा क्रिएट करते हैं, क्योंकि हर साइंस ऊर्जा पे बेस्ड है। पंचतत्वों के आधार पे वास्तु बेस्ड है। उन एनर्जीस को ही बैलेंस किया जाता है। कॉपर की पतली वायर भी लगा सकते हैं, चौड़ी भी लगा सकते हैं। काम उसका वही होगा। चाहे आप पतली लगाएं या चौड़ी लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।