किचन की Direction या Colour Combination क्या है गडब़ड़ जो खराब कर रही घर की महिलाओं की सेहत

हमारे घर की किचन भी घर के साउथ ईस्ट में है, मतलब बिल्किल ठीक जगह पर बनी हुई है फिर भी कुछ गडबड़ है जिससे घर की महिलाएं बीमार ज्यादा रहती हैं। या जल्दी-जल्दी बीमार पड़ती हैं या कोई भी क्रॉनिक डिजीज हो जाती है जो जल्दी ठीक होने का नाम ही नहीं लेती है। तो ऐसा क्यों हो रहा है इस बात को समझना जरूरी है ,कई बारी हम मॉडर्न किचन बनाने के चक्कर में अपने कलर कॉम्बिनेशंस को थोड़ा सा मिस कॉम्बिनेशन में कन्वर्ट कर देते हैं। जिसके कारण वास्तु का सही डायरेक्शन होने के बावजूद भी हमारी किचन हमारे को नकारात्मक प्रभाव देती है।

 

Brown रंग Negative Energy देता है, महिलाओं का खाना बनाने में नहीं लगता मन

कई घरों में ऐसा पाया गया है कि उन्होंने बहुत ज्यादा अपने किचन में कुछ कॉम्बिनेशंस देने के लिए डार्क शेड्स या ब्राउन शेड किचन की वॉल्स में ले लिए हैं। तो जो किचन की वॉल्स में यदि ब्राउन शेड्स आ जाते हैं तो वो कहीं ना कहीं नकारात्मक ऊर्जा को क्रिएट करता है। यह रंग हमारे मन को ऐसा बनाता है कि हमारा मन काम में नहीं लगता है। क्योंकि जो साउथ ईस्ट के कलर कॉम्बिनेशंस यदि किचन के माफिक ना हो अनुसार ना हो उस डायरेक्शन के हिसाब से ना हो तो वहां की जो हमारी फीमेल मेंबर्स हैं बीमार पड़ सकती हैं। उनका खाना बनाने में भी मन नहीं लगेगा। काम करने का मन नहीं करेगा। किचन में घुसते ही लगेगा कि बाहर भागे।

 

किचन में लाल -पीला या Orange रंग बहुत बढिया

किजिन को पॉजिटिव एनर्जी में क्रिएट करने के लिए वहां पर दे सकते हैं रेडिश टोन, ऑरेंजिश टोन, येलो कलर जो आपकी भूख को जागृत कराती है। आपके डाइजेशन को अच्छा करती है। यदि आप इसके अपोजिट यदि ब्लू कलर ले लेते हैं, स्काई ब्लू कलर ले लेते हैं जो हमारा नॉर्थ का कलर भी माना जाता है। ब्लू कलर है, ग्रीन शेड्स हैं। ये कहीं ना कहीं हमारे ब्लू शेड्स तो एक तरह से कहते हैं जैसे पोइजन का काम करता है। घर के खाने में घर के लोगों को खाने का स्वाद ही नहीं आएगा। ऐसा पाया गया है। ये कुछ क्योंकि यह एनर्जी बेस साइंस है। जो कलर्स की एनर्जी उस डायरेक्शंस के हिसाब से मिसफिट होगी। वो कहीं ना कहीं आपको जो उसका मुखिया है जैसे फीमेल्स एनर्जी के ऊपर ज्यादा काम आग और पानी यदि साथ-साथ है तो भी घर के अंदर लड़ाई और आपस में आपके मिसअंडरस्टैंडिंग चलेगी।

 

Wooden flouring आपके साउथ ईस्ट की एनर्जी को मल्टीप्लाई करती है

उसको तो दूर करने का बहुत अच्छा आपका रेमडीियल पार्ट है कि आप उसको बीच में प्लांटर लगा सकते हैं और साथ-साथ आप वुडन फ्लोरिंग कर सकते हैं। वुडन फ्लोरिंग बहुत अच्छा काम करती है। वुडन फ्लोरिंग आपके साउथ ईस्ट की एनर्जी को मल्टीप्लाई करती है। अच्छी एनर्जी के अंदर कन्वर्ट करती है। वेयर एस यदि आप वॉल्स का कलर लेते हैं ब्राउन तो वह आपको नकारात्मक ऊर्जा देगा। ब्लू कलर भी नेगेटिव एनर्जी को जन्म देता है। तो यह है कुछ सुझाव आपके लिए कि यदि आपकी किचन प्रॉपर वास्तु के हिसाब से तो सही है लेकिन यदि आपके कॉम्बिनेशन ऑफ कलर सही नहीं आ रहे हैं तो आप चेक करें और उसके अंदर आप अपना रूपांतरण करके अपनी किचन को और अच्छा बेहतर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।