Maharashtra —क्या अब उद्दव को मिलने वाला शरद पवार से झटका 

महाराष्ट्र की सियासत में जबरदस्त हलचल मची हुई है एक तरफ उद्वव की पार्टी बिखर चुकी है और उसके साथ बिखरता नजर आ रहा है ‘महा विकास अघाड़ी यानी कांग्रेस, शरद पवार और उद्वव का  गठबंधन, जी हां पता चला है कि  जब मानसून सत्र की रणनीनि तय करने के लिए बैठक बुलाई गई उसमें  विपक्षी गठबंधन के 60 में से 23 विधायक नहीं पहुंचे, सबसे ज्यादा चर्चा तो इस बात को लेकर हो रही है कि इसमें शरद पवार, जयंत पाटिल और नाना पटोले जैसे बड़े कद्वावर नेता भी नहीं पहुंचे, शरद पवार के लिेए यही कहा जा रहा कि क्या उन्होंने जानबूझकर इस गठबंधन से दूरी बनानी शुरू कर दी है। बैठक में उद्दव ठाकरे कुछ भावुन भी हुए और पूछ बैठे कि हम कहते हैं कि हम साथ हैं,  लेकिन क्या हम सचमुच साथ हैं?  दरअसल, हाल -फिलहाल में जिस तरह से  उद्धव गुट के छह सांसदों के अचानक पाला बदलकर एकनाथ शिंदे का हाथ पकड़ लिया उससे अब विधायकों में भी बदलाव देखा जा रहा है, पार्टी आलाकमान को लेकर उनकी बेरूखी सामने आनी शुरू हो गई है और चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी  गठबंधन का अंत नजदीक है। वैसे बैठक में अपनी हमदर्दी दिखाने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल मौजूद थे, लेकिन सब जानते हैं कि ये कांग्रेस की मजबूरी है क्योंकि उसका अपना कोई आधार महाराष्ट्र में नहीं बचा है।

Tamilnadu — विजय थलपति में ऐसा क्या जो इन नेताओं में नहीं 

तमिलनाडू में विजय थलपति का मुख्यमंत्री बनना चाहे, DMK aiadmk को नहीं रास आ रहा पर आम जनता उनके CM बनने से काफी खुश ही नजर आ रही है और इसकी वजह है विजय थलपति का पबल्कि के बीच कुछ ऐसा कर देना जो बताता है कि उन्हें आम जनता के दुख-दर्द परेशानियों की चिंता है, जी हां अभी कुछ दिन पहले ही एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें थलपति हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित करते करते रूक गए और दूर पेड़ और छत पर चढ़े लोगों को नीचे उतरने की सलाह दे डाली और कहने लगे गिर जाओगे , ये सभी किसी तरह से अपने हीरो को देखने की कोशिश कर रहे थे, विजय का यह अंदाज सभी को पसंद आया था। वहीं अभी थलपति विजय का एक और दिल जीतने वाला अंदाज लोगों ने देखा, सामने आया है। बुधवार को जब थलपति चेन्नई में ऊर्जा विभाग के एक कार्यक्रम में नियुक्ति आदेश पत्र सौंप रहे थे तो उन्होंने बाकायदा नीच उतरकर  एक महिला को अपॉइंटमेंट ऑर्डर सौंपा। पता चला कि वो महिला गर्भवति थी  और जब विजय थलपति को पता चला कि उसे  मंच पर आने में दिक्कत होगी तो सीएम विजय खुद प्रोटोकॉल छोड़कर मंच से नीचे उतरकर उस महिला के पास पहुंचे और उसे नियुक्ति पत्र दिया। विजय का यह  अंदाज काफी चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *