क्या Bihar में चला है Operation Lotus

बिहार की राजनीती में जबरदस्त हलचल है और पिछले काफी समय से जो बाते सियासी गलियारे में चल रही थी वो सच होकर सामने आ रही है, जी हां पता चला है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है , बिहार बीजेपी के कईं कद्दावर नेताओं ने इसकी पुष्टि कर दी है, पहले खबरें चल रही थी कि नीतीश के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है पर फिर फाइनली पता चला कि नीतीश ही राज्यसभा जाएंगे और खबरें ये भी हैं कि निशांत को बिहार का deputy cm बनाया जा सकता है और बरसों बाद बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। पता चला है कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की तैयारी कर ली है, वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे।
वहीं दूसरी ओर इस बात को लेकर RJD ने बड़ा दावा कर डाला है RJD नेता शक्ति यादव ने कहा कि BJP ने बिहार में ऑपरेशन लोटस’ चलाया है शक्ति यादव का यह भी कहना है कि सीएम नीतीश कुमार को डरा-धमका कर राज्यसभा भेजा जा रहा है और नीतीश कुमार पूरी तरह से लाचार हो चुके हैं।

सालों बाद Bihar में बड़े भाई की भूमिका में आएगी BJP

बिहार एनडीए में अचानक ही सब कुछ हो गया और किसी को कानोंकान खबर नहीं लगी ,पता चला है कि होली के दिन सुबह तक प्रदेश बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक को भनक नहीं थी कि इतना बड़ा बदलाव , इतनी जल्दी होने वाला है। बीजेपी के आम कार्यकर्ता से लेकर कद्दावर नेता भी अचानक हो रहे इस बदलाव से हैरान भी हैं और परेशान भी और इन सब के बीच अब कईं तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कि बीजेपी का CM फेस कौन बनेगा, इस पूरे परिवर्तन का फायदा BJP को मिलने वाला है या JDU को, वैसे अब तक कुछ Clear सामने नहीं आया है, नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी होंगे या नित्यानंद राय या फिर संजीव चौरसिया का नाम भी चौंका सकता है, वैसे नीतीश कुमार की जगह खास नाम उजियारपुर से पार्टी सांसद और केद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय का है इनके यादव होने की वजह से इनके नाम पर सहमती होती बचाई जा रही है पर कुर्मी-कोयरी समीकरण की वजह से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम से उन्हें परहेज हो सकता है। फिर उसके बाद कांग्रेस से आए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा मंत्री दिलीप जायसवाल का नाम भी चर्चाओं में है पर माना यही जा रहा है कि मौजूदा जातीय गणित में वह पूरी तरह से फिट नहीं दिखाई दे रहे। खैर बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना अपने आप में बिहार में सालों साल बाद बीजेपी के पलड़े को भारी करती है चुनाव के बाद जिस तरह से नीतीश कुमार पर दबाव बनाकर गृह विभाग बीजेपी ने अपने पास कर लिया ,उससे लगने लगा था कि अब बिहार में JDU यानी नीतीश की बड़े भाई की भूमिका खत्म हो रही है और सत्ता परिवर्तन से यह सच भी हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *