चेहरे पर चमक नहीं-महिलाओं का सम्मान नहीं करते तो समझ लीजिए ये  गृह खराब चल रहा है 

शुक्र ग्रह कैसे पहचाने कि वह आपके जीवन पर अच्छा असर नहीं दे रहा। तो यदि ऐसा होगा तो आपके कपड़े व्यवस्थित नहीं रहेंगे। आप बिना प्रेस करे हुए कपड़े पहनेंगे। गंदे कपड़े पहन लेंगे। फटे पुराने कपड़े पहन लेंगे। कपड़ों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते होंगे।  आपका घर भी गंदा रहता होगा,  आसपास भी गंदा रहेगा। आप अपने शरीर की साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दोगे, मतलब आप  साफ सुथरा नहीं रहेगा, यही नहीं  आपके बाल भी अवस्थित रहेंगे। आप अपने बालों को सजा संवार के बाल बनाकर नहीं रखेंगे। यह सब हो गए  शरीर में दिखाई देने वाले लक्षण अगर शुक्र गृह ठीक नहीं है तो।

Hormonal समस्या आती है तो समझ जाइए 

साथ ही साथ आपके शरीर में अंदर से हार्मोनल इमंबैलेंस रहेगा जिससे आपको हार्मोनल परेशानियां आ सकती हैं। पीरियड्स की परेशानी आ सकती है और आदमियों में अपने अंदर उनके अंदर कुछ भी परेशानियां वीकनेस आ सकती है। मर्दाना शक्ति की वीकनेस आ सकती है और इसके साथ-साथ अगर आपका शुक्र ग्रह खराब है तो आप पौष्टिक भोजन नहीं लेंगे। स्त्रियों का मान सम्मान नहीं करेंगे। अपनी पत्नी का मान सम्मान नहीं करेंगे। लड़कियां हैं उनको अपने चरित्र पर ध्यान नहीं रखेंगी और बेवजह इधर-उधर भटकेंगी। यह सब चीजें शुक्र ग्रह को खराब करेंगी। अगर अपनी हैसियत से बढ़कर भी अपने खाने-पीने कपड़ों में  खर्च करते हैं तो यह भी आपका शुक्र ग्रह खराब करता है, मतलब हैसियत आपकी ₹2000 महीना खर्च करने की है और आप ₹10,000 महीना खर्च कर लेते हैं तो यह भी शुक्र ग्रह को खराब करता है। और चेहरे पर अगर आपके चमक नहीं है तो यह भी शुक्र ग्रह के खराब होने की बहुत बड़ी पहचान है।

कैसे  ठीक करें अपना बिगड़ा हुआ शुक्र गृह 

अब शुक्र ग्रह को ठीक कैसे करेंगे? सबसे पहले अपने शरीर को साफ सुथरा रखिए। कपड़े ढंग से पहनिए। व्यवस्थित पहनिए। और हां उस चक्कर में आप अपने चरित्र को अच्छा रखिए। स्त्रियों का मान रखिए। पत्नी का आदर करिए। पत्नी को इज्जत दीजिए। अपने आसपास सफाई रखिए। यह सब चीजें आपके शुक्र ग्रह को अच्छा करेंगी , चेहरे पर चमक नहीं है तो पौष्टिक भोजन करिए। पानी अच्छा पीजिए और मुद्रा के लिए आप इस तरह से अंगूठे को अंदर रख के चारों उंगलियों से उसको हल्के से दबा दीजिए। और इस तरह से आप जितनी देर बैठ सकते हैं बैठिए। यह मुद्रा आपके शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाएगी और जिससे कि आपका खून साफ होगा और आपके चेहरे पर अपने आप ही चमक आनी शुरू हो जाएगी। साथ ही साथ आप इस तरह से हल्के-हल्की अपने चेहरों को पानी लगाकर या क्रीम लगा के ऐसे टैपिंग करिए। पूरे टैपिंग करिए। मसाज करने की जरूरत नहीं है। बस हल्के हाथ से टैपिंग करिए। यह भी आपके चेहरे की सर्कुलेशन बढ़ाएगी और चेहरे पे एक ओज और चमक देगा।