छठ पूजा को लेकर दो राज्य कैसे आमने-सामने हो गए
एक तरफ देशभर में छठ महापर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है पर दूसरी तरफ इसी त्यौहार को लेकर महाराष्ट्र और बिहार राज्य आमने -सामने खड़े दिख रहे हैं और दोनों राज्यों के राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वैसे इसकी शुरूआत नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कर दी थी उन्होंने हाल ही में छठ पर्व से जुड़े वीडियो और रील्स को ना केवल सांस्कृतिक आक्रमण कहा बल्कि मुंबई में छठ पूजा के सार्वजनिक आयोजनों पर भी कड़ा ऐतराज जताकर छठ पूजा की अनुमति न देने की मांग कर डाली, राज ठाकरे ने कहा कि इससे तटीय इलाकों में गंदगी फैलती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। बस फिर क्या था इस बयान के सामने आते ही बिहार के तमाम नेता राशन पानी लेकर राज ठाकरे पर चढ़े हुए हैं ,शुरूआत में प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि मीडिया में अपनी जगह बनाने के लिए राज ठाकरे ऐसा करते हैं और जब भी छह महीने चर्चा से बाहर रहते हैं तो वो ऐसा जहर उगलते हैं प्रशांत किशोर ने यह भी तंज कसा कि ऐसे लोगों को कोई अहमियत नहीं देनी चाहिए क्योंकि इनका एकमात्र एजेंडा किसी भी तरह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहना है।प्रशांत किशोर के बाद अब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे की तुलना बरसाती मेंढक’ से करके उनपर तंज सका और कहा कि जिस तरह मानसून आते ही मेंढक बाहर निकल आते हैं, ठीक उसी प्रकार छठ पर्व के नजदीक आते ही राज ठाकरे का बयानबाजी शुरू हो जाती है।मकसद साफ है उन्हें चर्चा में बने रहना है। वैसे इस विवाद में रोहिणी आचार्य ने बीजेपी को भी लपेट लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के तमाम दिग्गज नेता छठ पर्व के अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को बधाई देते हैं, ऐसे में उन्हें राज ठाकरे के इस बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
अखिलेश का बार बार चुनावी रणनीति बदलना क्या योगी का ड़र सता रहा
यूपी चुनाव से पहले एक बार फिर अखिलेश यादव ने एक नया नारा चलकर यूपी की राजनीति को गर्मा दिया है, बड़ी चर्चा चल निकली है कि अखिलेश यादव का नया नारा क्या बीजेपी के साथ साथ बहुजन समाजवादी पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी यानी आजाद समाज पार्टी के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो जाएगा , तो ऐसा क्या कह दिया अखिलेश ने जो लगने लगा कि यह नारा यूपी में होने वाले 2027 के चुनाव का रुख बदल सकता है, जी हां अखिलेश यादव ने आगरा की एक रैली में अपने pda नारे में बदलाव करते हुए अब दलित को दमदार दलित बता दिया और कहा कि दलित अब इतने शक्तिशाली हो गए कि किसी की भी कुर्सी छीन सकते हैं, मतलब अब समाजवादी पार्टी के pda में अब D का मतलब दलित से बढ़कर दमदार दलित हो गया है. सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर अखिलेश को अपनी pda फॉर्मूला बार-बार बदलने की क्यों जरूरत पड़ रही है, क्या वो योगी से डर रहे हैं या फिऱ बार बार अपनी चुनावी रणनीती बदलकर बीजेपी को confuse करना चाहते हैं, वैसे अब तक अखिलेश का पीडीए फॉर्मूला पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के वोटर्स को एक साथ जो़ड़ने की कवायद में जुटा है।अब वो दमदार दलित’ का नया नारा देकर दलित समाज को मजबूती से अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यूपी मे चंद्रशेखर और मायावती के बिना दलित राजनीति पूरी नहीं होती । ऐसे में अखिलेश की पूरी कोशिश है कि दलित voters को कैसे अपने साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़ कर मायावती, चंद्रशेखर आजाद और बीजेपी को मात दी जा सके।
