दीयों की दीवाली देश में ही नहीं विदेशों में भी मनाई जाती धूमधाम से

बाहर बसे भारतीय इसे भारत से भी ज्यादा घूमधाम से मनाते हैं

आप में से कम ही लोग ये जानते होंगे कि दीपावली भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है। अमेरिका, जापान, नेपाल, थाइलैंड ,मलेशिया  जैसे देशों में  इसकी  रौनक देखकर लोगों की आंखे दंग रह सकती हैं, कईं जगह यहां  बसे भारतीय इसे भारत से भी ज्यादा घूमधाम से मनाते हैं।

रामलीला का भी बहुत भव्य आयोजन किया जाता है

इन सभी देशों के अलावा और कईं देशों में दीवाली मनाने के साथ साथ रामलीला का भी बहुत भव्य आयोजन किया जाता है जो सप्ताह सप्ताह चलती है। इसकी प्रेकिटस कईं कई महीनों पहले शुरू कर दी जाती है और भारत की तरह यहां भी कईं ऐसे संगठन हैं जो रामलीला का आयोजन करते हैं। इसमें ना केवल देश में बसे भारतीय भाग लेते हैं बलिक विदेशी भी बढ़े शौक और श्रद्दा से इसका हिस्सा मनते हैं। फिऱ उसके बाद इन देशों में अपने अपने ढंग से दीवाली पूजी जाती है, आइए जानते हैं।

America की दीवाली

अमेरिका में तो इस दिन भारतीय मंदिरों में पूजा पाठ कईं दिनों से ही शुरू हो जाती है। कोई ना कोई संस्कृति कार्यक्रम चलता रहता है जिसमें वहां बसे भारतीय युवा बढचढ़कर भाग लेते हैं।

Japan की दीवाली

दूसरे नंबर पर बात करेंगे जापान की। यहां पर दीपावली की  रौनक देखते ही बनती है।  इस दिन लोग अपने बगीचों, बाहर उगे बड़े बड़े पेडों पेड़ों पर लालटेन और कागज के बने पर्दे लटका कर,  उसे एक समय में आसमान में

छोड़ते हैं । शाम के समय पूरा का पूरा जापान लगता है नाच गाने और मस्ती में डूब चुका होता है।

Shrilanka की दीवाली

श्रीलंका में दिवाली तो कईं इलाकों में भारत से भी ज्यादा धूमधाम से मनाई जाती है। लंका नगरी का विशवास होने के कारण सारे रीतिरिवाज बहुत ही बढ़िया ढग से मनते हैं। घर घर में  मिट्टी के दीपक जलते दिखते हैं।  जाते हैं

लोग एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटते हैं, मिठाई बांटते हैं।

Thailand की दीवाली

थाईलैंड में तो दिवाली को क्रियो नाम से मनाया जाता है।  इस दिन लोग केले के पत्तों से दिए दिए बनाते हैं और  उसे जला कर नदी में प्रवाहित करते हैं, शाम के सारी तरफ दीयों की रोशनी देखते ही बनती है।

Malasıya  की दीवाली

मलेशिया के लोग दीपोत्सव के त्यौहार को हरी दिवाली के रूप में मनाते हैं।

सुबह उठते ही लोगों की दिनचर्या होती है कि  स्नान कर , नए नए वस्त्र पहन कर देवी-देवताओं की पूजा की जाए। कई जगहों पर मेले भी लगते हैं

जहां जमकर खरीदादारी की जाती है।

Nepal की दीवाली

हमारे  पड़ोसी देश नेपाल भी दीवाली मनाने में किसी से पीछे नहीं है, हिंदू राष्ट्र होने के कारण दीवाली यहां के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है

यहां पर भारत जैसे पूरे पांच दिनों तक कुछ ना कुछ त्यौहार चलता रहता है , हर त्यौहार का अपना महत्व होता है,  हर दिन अलग-अलग तरह के रिचुअल्स मनाए जाते हैं जैसे की पहले दिन गाय और दूसरे दिन कुत्ते की पूजा की जाती है. तीसरे दिन घर घर में मिठाइयां बनाकर पूजा की जाती है, चौथे दिन यमराज की पूजा विशेष तौर पर की जाती है और उसके बाद  पांचवें दिन

भैया दूज होता हमारे भारत की तरह ही मनाया जाता है।