HEALTH TIPS BY FAMOUS DOCTORS
DR M Wali

वजन कम करने का इंजेक्शन सिर्फ इन लोगों के लिए —ध्यान रखें वेट वापस आ जाता है
कोई जादुई दवा की तलाश थी लोगों को जिससे मोटापा कम हो जाए आ गया जादुई इंजेक्शन आ गए , दो तीन नाम से आ गए और लोग बहुत खुश है , मोटे हुए लोग एक्सरसाइज छोड़ के मोटे हुए उसके बाद डॉक्टरों की शरण में आ गए और डॉक्टर भी खुश है। उनका भी धंधा चल रहा है और वह इंजेक्शन लगवा रहे हैं। लेकिन ज्यादा से ज्यादा यह इंजेक्शन दो साल दिए जा सकते हैं। और उसके बाद जो हश्र होता है वह बहुत खराब है, वेट बहुत तेजी से बढ़ता है। वैसे बेसिकली ये इंजेक्शन उन लोगों के लिए है जो एक्सट्रीमली ओबीज है। 80 किलो का आदमी जिसको मोटापा इतना बढ़ गया है जिसका वेट इतना बढ़ गया है उसके लिए भी बहुत आखरी रिजोल्ट है ये। लेकिन अब इसका फैशन आया है। मैं नहीं समझ रहा हूं कुछ कितने साल तक यह चलेगा। यह फेल होगा। लेकिन जिन लोगों को यह इंजेक्शन लग रहे हैं उनको मैं एक बात बहुत जरूरी बताने जा रहा हूं कि यह इंजेक्शन जो आपका वेट लॉस करते हैं मेजरिटी ये फैट लॉस नहीं करते हैं जैसा कंपनियां क्लेम कर रही हैं यह आपके मसल्स को दुबला करते हैं और उसको हम सार्कोपनिया बता चुके हैं और यह वेट लॉस खतरनाक होता है और जब दोबारा इंजेक्शन बंद होता है तो फैट वापस आता है। मसल लॉस वापस नहीं आता। इसलिए इन इंजेक्शंस से बचें और अपने वेट को खाने से कंट्रोल करें।
Dr Mahipal Sachdeva

दीवाली पर रखें ध्यान कभी जगमगाती रोशनी ना बन जाए अंधेरे का कारण
दिवाली के इस पर्व में आप अपनी आंखों का जरूर ख्याल रखिएगा बच्चे पटाखे बजाते हैं और पटाखे के कई बार ऐसे भी बजाते हैं कि जिसके ऊपर एक टिन रख देते हैं और वह विस्फोट करता है और टिन जो है वह उछल जाता है। यह या पटाखे जो हैं यह आपकी आंख को इंजर कर सकते हैं। हर साल दिवाली के आसपास छोटे बच्चे क्या बड़े लोग हैं जो कि पटाखों को हाथ में पकड़ के बजाना चाहते हैं या उनके करीब जाके उनकी आंख को क्षति पहुंच सकती है। आंख में परफोरेटिंग इंजरी हो सकती है। आंख का ग्लोब जो है वो रप्चर कर सकता है। ब्लड आ सकता है। आंख में आंख का जो लेंस है उसमें कैटक्ट बन सकता है। आंख का लेंस जगह से हिल सकता है। और अगर जोर से बहुत ज्यादा और भी चोट लगे तो पर्दा भी उखड़ सकता है जिसको हम रेटिनल अटैचमेंट कहते हैं। साथ ही साथ फूलजड़ियां वगैरह से जब चलाते हैं तो उसमें आई के आसपास बर्न्स हो सकते हैं। कॉर्निया में बर्न हो सकते हैं। जो मटेरियल होता है गन पाउडर वगैरह जो कि आपके पटाखों में होता है वो भी आंख के कॉर्निया में जाकर लॉज कर सकता है। यह सारी की सारी चीजें आपकी दृष्टि को आपसे छीन सकती हैं। यानी कि इररिवर्सिबल आई डैमेज कॉज कर सकती हैं। तो दिवाली में पटाखा चला रहे हो पुलजड़ी वगैरह एक तो आप कपड़े लूज मत पहनिए तो ताकि आपको आसपास कोई आग नहीं लगनी चाहिए और इट इज बेटर के समूह में यानी के पार्टिसिपेशन जो हो वो ग्रुप में हो। इंडिविजुअल बच्चे के हाथ में पटाखे वगैरह ना दिए जाए। गलत काम मत करिए क्योंकि यह जो पटाखे हैं यह विस्फोटक होते हैं और यह आपकी आंख को हार्म कर सकते हैं। यदि आपकी आंख में कुछ चला जाता है तो इमीडिएटली यू हैव टू रिपोर्ट टू एन आई डॉक्टर ताकि वो उसको देखे और उसका शीघ्र से शीघ्र इलाज कर सके। कई बार सर्जरी करने की भी जरूरत पड़ जाती है। तो डिले मत करिएगा। पहली बात पूरी सावधानी बरती है ताकि आपको यह इंजरीज ना हो और अगर खुदा ना खास्ता कोई प्रॉब्लम में आपको पड़ जाते हैं तो इमीडिएटली आई डॉक्टर के पास जाइए। अगर आपको यह प्रॉब्लम हो गई है तो उससे ज्यादा छेड़छाड़ मत करिए। उसके अंदर आंख के अंदर कोई टुकड़ा-वुकड़ा है उसको आप खुद निकालने की कोशिश मत करिए। अगर कोई बर्न हुआ है तो मैक्सिमम उसको साफ पानी आपके पास है तो उससे आप आई को वाश कर सकते हैं। मगर अगर आई परफपोरेट हो गई है तो कोई साफ चीज से आप आंख को ढक लीजिए। अगर आपके पास आईपैड हो तो आईपैड लगा लीजिए। उससे यह जरूरी हो जाता है कि इनफेक्शन जो है वो आंख में नहीं जाती और आई के अंदर के जो जो टिश्यूस हैं वो प्रिजर्व रह सकते हैं। तो यह फर्स्ट एड के साधन है कि जो आप कर सकते हैं। अगर आप शीघ्र के शीघ्र डॉक्टर के पास जब तक नहीं पहुंचते तब तक आप इसको प्रिजर्व करने की कोशिश करिए ताकि यह डैमेज और आगे ना बढ़े।
