Story by Sindhu Gupta

सही वास्तु मतलब घर में खुशहाली 

माना जाता है कि घर का अगर वास्तु है ठीक तो समझिए सब कुछ ठीक हो सकता है और आजकर लोग इस पर विश्वास भी करते हैं क्योंकि वास्तु करने के बाद उनको बहुत सी अच्छी चीजों का आभास होता है, अच्छी खबरें मिलनी शुरू हो जाती हैं। सलाह यही दी जाती है क जितना संभव हो सके, प्रेकिटल हो अपने घर का वास्तु ठीक करो और जिंदगी में खुशहाली हो।

घर में किचन, बाथरूम कहां बनाएं

घर के हिसाब से घड़ी कहां लगा सकते हैं , कौन सी दीवार पर कौन सा रंग करवाना सबसे बेहतर रह सकता है , घर में किचन, बाथरूम कहां बनाएं,कुछ ऐसी छोटी छोटी चीजें होती है जिन पर अमल करने से घर का माहौल अच्छा लगने लगता है।

घर किस  दिशा में है उसके हिसाब से उसे सजाइए

घर का द्वार किस भी  दिशा   में हो कुछ बेसिक बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। यदि आपका घर किसी भी दिशा में हो और  हम यदि अपने मेन डोर को उस दिशा के अनुरूप चार्ज करेंगे । अपने घर के अंदर और बाहर उसी के अनुरूप  देवी देवता की फोटो लगाते हैं, जिसकी भी आपको मान्यता है।

घर के सामने एकदम सामने  कूड़ा दान खतरनाक

सबसे पहले आप अपनी एंट्रेंस को बिल्कुल नीट एंड क्लीन रखें आपके घर के बाहर कोई भी ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए जो रूकावट पैदा कर रही हो आपको कोई दिक्कत लगे या आपके घर के सामने एकदम से कोई कूड़ा दान नहीं  होना चाहिए ना ही कोई टी पॉइंट ना हो इसका ध्यान रखें ,  बड़ा बिजली का पोल या  ट्रांसफॉर्मर्स  या बड़ा पेड़ इस तरह की रूकावटें नहीं होगी तो बहुत बेहतर होगा।

एक खास तरह के शीशे से करें रूकावटे दूर 

यदि है तो क्या करें , अपना घर है या किराए का कुछ बातों को दूर नहीं किया जा सकता है क्योंकि वो हमारे हाथ में नहीं तो वास्तु के जरिए उसका निदान किया जा सकता है, इसलिए यदि घर के द्वार के सामने ये सब बाते हैं जो हमने बताई तो  मतलब कोई  ऑब्जेक्ट यदि आपके घर के सामने पड़ रहा है तो उसके लिए आपको बागुआ मिरर यानी शीशा लगाने की जरूरत होती है, जो द्वार की दिशा को दूसरी तरफ करता दिखाता प्रतीत होता  है।

घर की  एंट्रेंस नॉर्थ या नॉर्थ ईस्ट में पड़ रही है तो क्या क्या करें

अब दिशाओं के हिसाब से  हम बात करते हैं  यदि आपके घर की एंट्रेंस नॉर्थ या नॉर्थ ईस्ट में पड़ती है तो घर में शांति बनी रहती है, पैसे की तंगी नहीं रहती, स्वास्थय ठीक रहता है और इस एंट्री को वास्तु के हिसाब से बहुत अच्छा माना जाता है  पर इसको और ज्यादा प्रभावशाली बनाने के लिए आप नॉर्थ और नॉर्थ ईस्ट में आगे और पीछे की तरफ गणेश जी की फोटो आप लगा सकते हैं,  हाथ में लड्डू लिए बैठे हुए गणपति बेहतर रहेंगे।  कोई अच्छे से फ्रेम में आप उसके अंदर  गोल्डन फ्रेम यूज़ कर सकते हैं और उसको  एनराइज करने के लिए आप दोनों साइडों में  अर्थ एलिमेंट यानी धरती को दर्शाने के लिए मिट्टी का गमला रख सकते हैं  जिसके अंदर आप पीले फूल की सजावट करें। येलो कलर की ही अपने हम जो वंदरवाल लगाते हैं वह लगा  सकते हैं । घर की एंट्रेंस में सजावट के लिए पीले रंग का इस्तेमाल बहुत अच्छा रहता है । अगर आप हमारी बताई हुई रेमीडीज करते हैं तो इसका फल आपको तीन चार महीने में दिखना शुरू हो जाएगा। यह मत सोचिएगा आज घर का वास्तु ठीक किया कल ही कुछ चमत्कार देखने को मिल जाएगा। यह सब चीजें सम लेती हैं , इनसे पाजीटिव तरंगे घर में आती हैं जो घर का माहौल बेहतर करने, सुख शांति बनाने में मदद करती हैं।

एंट्रेंस नॉर्थ या नॉर्थ ईस्ट में तो यह गलती से ना करें

यह एंट्रेस बहुत बेहतर रहती है लेकिन अगर आप पीले की जगह लाल रंग इस्तेमाल करते हो या बहुत भारी पत्थर की मुर्तियों से गेट सजा देते हो तो इस एंट्रेस का सारा  पोजीटिव प्रभाव भी नगेटिव   हो जाता है इसलिए वास्तु का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
Avatar photo

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

गद्दार कमेंट पर रवनीत बिट्टू ने सच ही बोला कि राहुल देश के दुश्मन बुधवार को राहुल गांधी का बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू को संसद परिसर में गद्दार कहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, सिख समुदाय इसे पूरे सिख समाज का अपमान बता कर गुस्सा है, यही नहीं राहुल के कमेंट पर उऩके साथ बैठे सिख समुदाय के नेताओं का हंसना भी चर्चा का विषय बन गया है और उनके खिलाफ भी कारवाई की मांग जोर पकड़ रही है, शिरोमणि अकाली दल की बैठक से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ही सच्चे हैं, आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रवनीत बिट्टू को अपना गद्दार मित्र बता दिया था तो जवाब में बिट्टू ने उन्हें देश का दुश्मन बताया। ममता बनर्जी क्यों बन गई वकील ममता बनर्जी में कुछ हो ना हो एक तो कला जरूर है कि उन्हें पता है कि कैसे ,किस तरह हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकते हैं, कभी अपने बयानों से कभी केंद्र सरकार पर लगाए गए अजीबोगरीब आरोपों के कारण दीदी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और जब से ममता दीदी ने सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर खुद जिरह करने की अपील की है वह बंगाल तो क्या देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं, हां यह बात अलग है कि ममता के इस फैसले से ना केवल बीजेपी बल्कि कांग्रेस और कम्यूनिस्ट पार्टी ने ममता को घेरा है और कहा कि यह केवल राजनीतिक प्रोपोगेंडा है , राजनीतिक पैंतरेबाजी है। केंद्रीय मंत्री सुकंत मजूमदार ने इस पर तंज किया और कहा कि ममता बनर्जी ने अदालत की गरिमा को ताक पर रखकर वहां केवल राजनीतिक भाषण दिया। यही नहीं मजूमदार ने दावा किया कि Chief Justice of India ने मुख्यमंत्री को बीच में रोककर उनके वकीलों को बोलने की अनुमति इसलिए दी क्योंकि ममता कानून के बजाय राजनीति की बात कर रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या आईच राय ने ममता पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे, तब ममता चुप थीं और अब केवल ध्यान भटकाने और अपनी वाहवाही के लिए खुद कोर्ट पहुंच गई हैं।दूसरी तरफ माक्सर्वादी कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता सुजन चक्रवर्ती ने सवाल उठाया कि अगरजनता की परेशानी को लेकर ममता बनर्जी इतनी सीरियस थी तो उन्होंने बहुत पहले प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? वहीं इस बात को तृणमूल कांग्रेस ऐतिहासिक बता कर पेश कर रहा है। pm को घेरा-आरोप -मारने की कोशिश थी संसद में बजट सत्र के दौरान वो सब हो रहा है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है, अभी तक देखने -सुनने में आता था कि विपक्ष ने नारेबाजी की , संसद से वाकआउट कर दिया, संसद के बाहर धरना -प्रदर्शन किया, लेकिन बुधवार को जो हुआ वो हैरान करने वाला नजारा था विपक्ष ने ना केवल हंगामा करके संसद को ठप किया बल्कि कईं महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के बोलने से कुछ पहले ही ना केवल प्रदर्शन शुरू कर दिया। बल्कि कईं सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। इन सांसदों ने हाथों में एक बैनर थाम रखा था जिसपर लिखा था , जो सही है, वही करो। ये महिला सांसद मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर अपना विरोध कर रही थी। कई मंत्रियों के हस्तक्षेप के ही ये महिला सांसद अपनी जगह लौटी , इन महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि समेत कईं और दलों की महिलाएं शामिल थीं। इस हंगामे की कईं बीजेपी के नेताओं ने निंदा की, बीजेपी नेता मनोज तिवारी का कहना था कि जो भी कुछ हुआ वो डरावना था और महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था, मनोज तिवारी ने कहा कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था, वो तो मंत्री किरण रिजिजू ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को कंट्रोल कर लिया।